देश के दक्षिणी हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान मौसम के सक्रिय रहने की संभावना है, जबकि उत्तर भारत में तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी का दौर शुरू होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग
देश के दक्षिणी हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान मौसम के सक्रिय रहने की संभावना है, जबकि उत्तर भारत में तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी का दौर शुरू होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 21 से 23 फरवरी के बीच दक्षिण तमिलनाडु व केरल एवं माहे के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही समुद्री क्षेत्रों में हालात ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। मन्नार की खाड़ी, श्रीलंका तट और दक्षिण अंडमान सागर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है, जिनकी झोंकों में गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। छह दिन में 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना पर्वतीय राज्यों में हल्की मौसमीय गतिविधि बनी रह सकती है। हिमाचल प्रदेश में 23 फरवरी को कहीं-कहीं बारिश या हिमपात की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तराखंड में 22 से 24 फरवरी के बीच कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बनी रह सकती है। ये भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: मौसम खुला तो मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ा पारा, होने लगा गर्मी का एहसास किसानों को सलाह आईएमडी ने तमिलनाडु और केरल के किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि जिन इलाकों में धान की फसल पक चुकी है, वहां कटाई कर फसल को सुरक्षित स्थान पर रखा जाए। साथ ही खेतों में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखे। तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए केले, सब्जियों और बागवानी फसलों को सहारा दे। कुल मिलाकर, दक्षिण भारत में अगले कुछ दिन बारिश और तेज हवाओं के लिहाज से अहम रहने वाले हैं। जबकि उत्तर भारत में तापमान बढ़ने से मौसम शुष्क और अपेक्षाकृत गर्म होने की संभावना है। अन्य वीडियो.
देश के दक्षिणी हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान मौसम के सक्रिय रहने की संभावना है, जबकि उत्तर भारत में तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी का दौर शुरू होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 21 से 23 फरवरी के बीच दक्षिण तमिलनाडु व केरल एवं माहे के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही समुद्री क्षेत्रों में हालात ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। मन्नार की खाड़ी, श्रीलंका तट और दक्षिण अंडमान सागर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है, जिनकी झोंकों में गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। छह दिन में 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना पर्वतीय राज्यों में हल्की मौसमीय गतिविधि बनी रह सकती है। हिमाचल प्रदेश में 23 फरवरी को कहीं-कहीं बारिश या हिमपात की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तराखंड में 22 से 24 फरवरी के बीच कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बनी रह सकती है। ये भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: मौसम खुला तो मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ा पारा, होने लगा गर्मी का एहसास किसानों को सलाह आईएमडी ने तमिलनाडु और केरल के किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि जिन इलाकों में धान की फसल पक चुकी है, वहां कटाई कर फसल को सुरक्षित स्थान पर रखा जाए। साथ ही खेतों में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखे। तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए केले, सब्जियों और बागवानी फसलों को सहारा दे। कुल मिलाकर, दक्षिण भारत में अगले कुछ दिन बारिश और तेज हवाओं के लिहाज से अहम रहने वाले हैं। जबकि उत्तर भारत में तापमान बढ़ने से मौसम शुष्क और अपेक्षाकृत गर्म होने की संभावना है। अन्य वीडियो
Weather Today Weather Today News Weather News Rain News Imd Alert India News In Hindi Latest India News Updates मौसम विभाग मौसम अपडेट आज का मौसम आज मौसम की खबर मौसम की खबर बारिश की खबर आईएमडी अलर्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हरियाणा में बारिश से गिरा 7 डिग्री तापमान: आज मौसम रहेगा साफ, एक दिन में 29.8 MM बरसा पानी, भिवानी-रेवाड़ी म...Haryana weather updates: Rain and hailstorm cause significant temperature drop. Follow Dainik Bhaskar for latest news.
Read more »
चित्तौड़गढ़ में बारिश-ओलों के बाद लौटी सर्दी: 3.4 डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान, एक सप्ताह मौसम साफ रहने का ...Chittorgarh weather update: Minimum temperature drops 3.4°C due to hailstorm and cold winds. Follow Dainik Bhaskar for latest updates.
Read more »
राजसमंद में बारिश से फसलों को 10% तक नुकसान: दिनभर बादल के बाद आज मौसम साफ, सर्दी बढ़ीRajsamand weather update: Rain and hailstorm lead to increased cold, damaging crops. Follow latest news.
Read more »
राजस्थान में कोहरा, तापमान 10 डिग्री लुढ़का: MP में 25 जिलों में बारिश, हरियाणा में ओले गिरे; उत्तराखंड के ...Madhya Pradesh, Haryana, Uttarakhand weather updates. Follow latest weather news on Dainik Bhaskar.
Read more »
यूपी में बिगड़ेगा मौसम, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट: पूर्वांचल में बादल छाएंगे, हवाएं चलेंगी; बांदा सबसे गर्...Uttar Pradesh weather update: Light rain expected in several UP districts. Follow Prayagraj weather, Western UP news, latest updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
एमपी में आंधी, बारिश और ओलों से फसलें आड़ीं: उज्जैन, धार समेत 25 जिलों में नुकसान की आशंका, प्रशासन ने शुरू ...Madhya Pradesh weather alert: 4th weather change in Feb. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
Read more »
