Weather News: दिल्ली-यूपी में बारिश से हाहाकर, राजस्थान के 50 गांवों पर आया संकट; IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD News

Weather News: दिल्ली-यूपी में बारिश से हाहाकर, राजस्थान के 50 गांवों पर आया संकट; IMD ने जारी किया अलर्ट
MonsoonWeather UpdateRain
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 99 sec. here
  • 24 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 116%
  • Publisher: 53%

उत्तर भारत के कई इलाकों में लगातार बारिश से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल उड़ीसा मिजोरम नागालैंड मणिपुर और त्रिपुरा आज ऑरेंज अलर्ट पर हैं। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 24 से लगातार बारिश हो रही है। उत्तराखंड में आज भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया...

जागरण डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 24 से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण यूपी सरकार ने स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं दिल्ली में भी लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। आईएमडी ने दिल्ली में आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड में 13 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट नतीजतन, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल उड़ीसा, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा आज ऑरेंज अलर्ट पर हैं। बांग्लादेश के ऊपर 'कम दबाव' क्षेत्र के कारण उत्तर-पूर्वी राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने मानसून के बारे में एक तात्कालिक चेतावनी जारी की और कहा कि मौजूदा मौसम प्रणाली अगले नौ घंटों तक उत्तर भारत के क्षेत्र को प्रभावित करेगी। #WATCH | Drizzling rain continues in parts of National Capital, Delhi.

Morning visuals from Copernicus Marg pic.twitter.com/syxl54YOUi— ANI September 13, 2024 राजस्थान में बारिश के चलते पार्वती बांध के दस गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा धौलपुर व आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते पार्वती बांध के दस गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। पार्वती बांध के गेट खुलने से 50 गांवों में संकट आ खड़ा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार मध्य प्रदेश पर बना 'दबाव' आज दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहुंच गया है। केंद्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में इसके उत्तर की ओर बढ़ने और कमजोर होकर 'वेल मार्क लो प्रेशर' बनने की संभावना है। दिल्ली में जारी रहेगा बारिश का दौर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे। वहीं, कई इलाकों में बारिश होती रहेगी। हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने और 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 31 जबकि न्यूनतम 21 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक वीकेंड से बारिश का दौर खत्म हो सकता है। अगले सप्ताह से लौटना शुरू हो सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले सप्ताह से देश से लौटना शुरू होने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 से 25 सितंबर के बीच देश से लौटना शुरू हो सकता है। यह आमतौर पर एक जून तक केरल में प्रवेश करता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में पहुंच जाता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से हटना शुरू हो जाता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह लौट जाता है। विभाग के अनुसार, '19 से 25 सितंबर के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्से से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।' मानसून सीजन में अब तक 836.7 एमएम बारिश हो चुकी देश में एक जून से शुरू होने वाले चार महीने के मानसून सीजन में अब तक 836.7 एमएम बारिश हो चुकी है। यह सामान्य वर्षा से आठ प्रतिशत अधिक है। पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से 16 प्रतिशत कम बरसात हुई है। जबकि उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत में क्रमश: चार, 19 और 25 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने पहले ही इस मानसून सीजन में सामान्य से अधिक वर्षा की भविष्यवाणी की थी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Monsoon Weather Update Rain Weather India News Weather Forecast Monsoon 2024 Meteorological Department Monsoon 2024 Update UP Monsoon UP Monsoon News Weather News Weather Update Weather News Weather Forecast Rain Heat Wave Mausam Delhi मौसम समाचार आज का मौसम मौसम न्यूज Monsoon Latest Update

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चंडीगढ़ में 16 अगस्त तक बारिश का अलर्ट: आज भी बादल छाए रहने के आसार, तापमान 35 डिग्री के पारचंडीगढ़ में 16 अगस्त तक बारिश का अलर्ट: आज भी बादल छाए रहने के आसार, तापमान 35 डिग्री के पारचंडीगढ़ में मौसम विभाग ने 16 अगस्त तक के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। हालांकि पिछले दो दिनों से चंडीगढ़ में कोई बारिश नहीं हुई है।
Read more »

मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्टमध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्टमौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भारी बारिस का अलर्ट जारी किया है. इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहेगा. मध्य प्रदेश में आज बारिश का रेड अलर्ट है और यहां अत्यधिक बारिश की संभावना है. 30 अगस्त तक गुजरात और उत्तर महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में मौसम खराब रह सकते हैं.
Read more »

केरल: आईएमडी ने पांच जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कियाकेरल: आईएमडी ने पांच जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कियाकेरल: आईएमडी ने पांच जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया
Read more »

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में शनिवार को बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्टDelhi Weather: राजधानी दिल्ली में शनिवार को बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्टDelhi Weather: दिल्ली में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया. इसी के साथ हवा की गुणवत्ता भी ठीक हो गई. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है. शनिवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की संभावना है.
Read more »

Bihar Weather: बिहार में तेज बारिश के साथ वज्रपात की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Weather: बिहार में तेज बारिश के साथ वज्रपात की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Weather: पटना मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य के पूर्वी हिस्सों में मौसम की स्थिति ज्यादा खराब रह सकती है. वहीं, पश्चिम और मध्य बिहार के लगभग 26 जिलों में हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में कहीं-कहीं बादल भी छाए रह सकते हैं. इस सूची में राजधानी पटना भी शामिल है.
Read more »

राजस्थान में दर्ज की गई 155 फीसदी से अधिक बारिश, मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कियाराजस्थान में दर्ज की गई 155 फीसदी से अधिक बारिश, मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कियाराजस्थान में दर्ज की गई 155 फीसदी से अधिक बारिश, मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:37:36