मानसून की अक्षय रेखा समुद्र तल से गंगानगर, हिसार, दिल्ली, बाराबंकी, देहरी, आसनसोल और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व में जा रही है।
देश के अधिकांश राज्यों में मानसून एक्टिव हो गया है। महाराष्ट्र में कई जगह तेज बरसात से जलजमाव हो गया, तो बिहार और उत्तर प्रदेश के भी कई शहरों में बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं। हालांकि उत्तराखंड में बारिश में थोड़ी कमी आई है। पहले के मुकाबले असम में भी हालात काबू हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में फिर तेज बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक केरल, गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, एमपी, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के अलावा तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में भारी बारिश देखने को हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून का डेढ़ माह निकल गया है। इस दौरान कई राज्यों में अच्छी बारिश हुई तो कुछ राज्यों में छिटपुट बारिश हुई। मानसून के लिहाज से जुलाई के शुरुआती दिन अच्छे रहे हैं। लेकिन उत्तर भारत से लेकर उत्तर पश्चिम भारत और पूर्वी भारत में कुछ दिन अब बारिश थम जाएगी। 17 जुलाई को पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू, हिमाचल प्रदेश में धूप निकलेगी और तापमान भी बढ़ेगा। इधर, विज्ञान विभाग ने आने वाले पांच दिनों के दौरान पूर्वी राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा में तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में आंधी और वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार 18 जुलाई तक देश के कई राज्यों में भारी से अत्यधिक बारिश और कई राज्यों में भारी बारिश का दौर देखने के लिए मिल सकता है। अभी कुछ इस तरह है मौसम का सिस्टम मानसून की अक्षय रेखा समुद्र तल से गंगानगर, हिसार, दिल्ली, बाराबंकी, देहरी, आसनसोल और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व में जा रही है। जबकि मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.
8 किलोमीटर ऊपर है, जो लगभग 70 डिग्री पूर्वी देशांतर के साथ अक्षांश 30 डिग्री उत्तर के उत्तर में बनी हुई है । उत्तरी गुजरात और आसपास के क्षेत्रों में औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण गुजरात तट से उत्तरी केरल तट तक एक गर्त बना हुआ है। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। असम के मध्य भागों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
Heavy Rain Alert India News In Hindi Latest India News Updates मानसून
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Weather: दिल्ली समेत इन राज्यों में पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हालरविवार को बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में राहत रहेगी, लेकिन बाकी इलाकों में भारी बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 28 जून से लेकर 2 जुलाई तक गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Read more »
IMD Alert : दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में होगी भारी बारिश, जानें अपने राज्य के मौसम का हालआज दिल्ली समेत उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट है. यूपी, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी है.
Read more »
Weather Update : राजस्थान के इन जिलों में जमकर बरसे बादल, तीन दिन भारी बारिश का अलर्टRajasthan Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। गुरुवार शाम पांच बजे तक बीते 24 घंटों में जयपुर में सबसे अधिक पांच इंच से अधिक पानी बरसा।
Read more »
Weather Updates: 16 राज्यों में आज-कल भारी बारिश का अलर्ट; असम में तबाही, उत्तराखंड-हिमाचल में भूस्खलन का कहरWeather Updates: 16 राज्यों में आज-कल भारी बारिश का अलर्ट; असम में तबाही, उत्तराखंड-हिमाचल में भूस्खलन का कहर Weather Updates Incessant Rain Flood Landslide IMD rainfall prediction news in hindi
Read more »
ग्वालियर में नदी में बही महिला, 1Km दूर मिला शव: शिवपुरी-सीहोर में घरों में घुसा पानी; 40 से ज्यादा जिलों म...Madhya Pradesh IMD Weather Forecast Monsoon Rainfall Prediction 2024; मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल में लगातार चौथे दिन भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल में सुबह करीब डेढ़ घंटे बारिश हुई।
Read more »
Weather: 23 राज्यों में पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ में घिरे यूपी के 800 गांव; बिहार में वज्रपात का कहरमौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी में बाढ़ के कारण 800 गांवों में पानी घुस गया है।
Read more »
