Weather Update: दिल्ली एनसीआर में जून की शुरुआत में ऐसा रहेगा मौसम , IMD का अलर्ट जारी

Delhi News Today In Hindi News

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में जून की शुरुआत में ऐसा रहेगा मौसम , IMD का अलर्ट जारी
Delhi News In HindiDelhi NewsDelhi NCR
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 80 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 51%

सीमावर्ती इलाकों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. वहीं असम के गुवाहाटी में भूस्खलन की वजह से तीन महिलाओं की मौत हो गई है. राज्य। दिल्ली एनसीआर

Delhi IMD Alert: देशभर में मौसम ने करवट ले ली है. दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बादलों ने गर्मी से कुछ राहत जरूर दी है, लेकिन उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है.

अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. Advertismentमौसम विभाग ने दी चेतावनी 2 और 3 जून को दिल्ली-एनसीआर में बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 4 जून तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. इसी के मद्देनजर लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें. यूपी में दिखा बदलाव उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं. लखनऊ में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियों के चलते आगामी दिनों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. पूर्वी यूपी में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, मध्य प्रदेश के 21 जिलों में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट है. इन जिलों में 3 जून तक हवा की रफ्तार 50-60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. तीन महिलाओं की मौत पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम का असर दिखाई दे रहा है. मणिपुर की राजधानी इंफाल और आसपास के जिलों में लगातार हो रही बारिश से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. सीमावर्ती इलाकों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. वहीं असम के गुवाहाटी में भूस्खलन की वजह से तीन महिलाओं की मौत हो गई है. खतरे की बढ़ी चेतावनी दक्षिण भारत की बात करें तो केरल और कर्नाटक में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. केरल के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. पेड़ों के गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की घटनाएं सामने आई हैं. कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में मूसलधार बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो चुकी है. देश के कई हिस्सों में बारिश राहत तो लाई है, लेकिन इसके साथ ही खतरे की चेतावनियां भी बढ़ गई हैं. यह भी पढ़ें: Delhi NCR Weather : दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का अलर्ट, तापमान ने छुआ नया रिकॉर्ड

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Delhi News In Hindi Delhi News Delhi NCR State News State News In Hindi

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी, पढ़िए आज का वेदर अपडेटदिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी, पढ़िए आज का वेदर अपडेटIMD Weather Today Forecast: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल चुका है। मौसम विभाग ने आज आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Read more »

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ गिरे ओले, क्या है IMD का अलर्टदिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ गिरे ओले, क्या है IMD का अलर्टWeather changed in Delhi-NCR, hail fell along with rain, what is the IMD alert, दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ गिरे ओले, क्या है IMD का अलर्ट
Read more »

20 जून से हिमाचल में मानसून की दस्तक! आज भी इन जिलों में बारिश-बर्फबारी तय20 जून से हिमाचल में मानसून की दस्तक! आज भी इन जिलों में बारिश-बर्फबारी तयHP Pre-Monsoon Update: 20 जून से हिमाचल में मानसून की दस्तक! आज भी इन जिलों में बारिश-बर्फबारी तय, IMD का अलर्ट
Read more »

Weather Update: दिल्ली, UP, राजस्थान बिहार में ऐसा रहेगा मौसम, इन राज्यों में होगी भारी बारिशWeather Update: दिल्ली, UP, राजस्थान बिहार में ऐसा रहेगा मौसम, इन राज्यों में होगी भारी बारिशWeather Update know the condition of UP Bihar Delhi Rajasthan Weather Update: दिल्ली, UP, राजस्थान बिहार में ऐसा रहेगा मौसम, इन राज्यों में होगी भारी बारिश देश
Read more »

आज का मौसम 25 मई 2025: हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी, यूपी के कई जिलों में बरसेंगे बदरा, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्टआज का मौसम 25 मई 2025: हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी, यूपी के कई जिलों में बरसेंगे बदरा, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्टWeather Forecast, आज का मौसम 25 मई 2025: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम बदला है, वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में लू का प्रकोप जारी रहेगा।
Read more »

Sikar Weather Update: सीकर में अचानक मौसम ने ली करवट, बारिश के बाद गिरा तापमानSikar Weather Update: सीकर में अचानक मौसम ने ली करवट, बारिश के बाद गिरा तापमानSikar Weather Update: सीकर में अचानक मौसम ने ली करवट, बारिश के बाद गिरा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:50:10