National News | National News in Hindi | Weather Update | Aaj Ka Mausam | IMD | IMD Weather News | IMD Weather Report Today | Weather Today | 9 February Ka Mausam | Weather 9 February 2026 | Weather | Weather News | Indian Weather Forecast | Mausam |...
" Weather Update : भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर भारत में अगले 2-3 दिनों में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है. इसके पीछे एक नया पश्चिमा विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जो खासकर पहाड़ों के मौसम को प्रभावित करेगा और इसका आंशिक असर मैदानी इलाकों तक भी पहुंच सकता है.
तो आइए यहां जानते हैं आज और आने वाले दिनों में देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल.Advertisment पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी आईएमडी का अनुमान है कि 9 से 11 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी. पहाड़ी जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे ठंड और बढ़ेगी. घाटी और ऊंचे स्थानों पर तापमान अक्सर माइनस में रहने की संभावना है. दैनिक मौसम परिचर्चा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 से 11 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से व्यापक वर्षा/बर्फबारी की संभावना है।YouTube : https://t.co/pfArnc1wabFacebook : https://t.co/wQyD0EgaXxFor more information, visit Us :… pic.twitter.com/lNYmyzEH7m — India Meteorological Department February 8, 2026 मैदानी इलाकों में मौसम उत्तर भारत के मैदानी राज्यों जैसे दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बादलों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश हो सकती है, लेकिन किसी बड़े एवं तीव्र मौसम परिवर्तन की चेतावनी नहीं दी गई है. राज्यों के हिसाब से मौसम दिल्ली-एनसीआर: दिल्ली-एनसीआर में 9 और 10 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. धूप और हल्की हवाओं के बीच तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान लगभग 11°C और अधिकतम 22-23°C के आसपास रहने की उम्मीद है. उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम सर्दी महसूस होगी, लेकिन दिन में तेज हवाएं धूप को असरदार बनाए रखेंगी, जिससे मौसम सुहावना लगेगा. तराई क्षेत्रों को छोड़कर मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा संभव है. राज्य में औसत न्यूनतम तापमान लगभग 10°C और अधिकतम लगभग 24°C तक पहुंच सकता है. राजस्थान: राजस्थान में अगले 24 घंटे में मौसम थोड़ा बदल सकता है. बादलों की आवाजाही से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. सुबह-शाम अधिक सर्दी अनुभव होगी, लेकिन दिन के समय मौसम सामान्य ठंडक के साथ रहेगा. बिहार: बिहार में अगले 48 घंटे मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा. तेज हवाओं के कारण कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 1-2°C गिर सकता है, मगर दिन में धूप के कारण तापमान बढ़ता महसूस होगा. रात और सुबह कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा रहने की संभावना है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश: उत्तरी राज्यों के पहाड़ों में 11 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी बरकरार रहने के संकेत हैं. इससे पहाड़ी इलाकों में मौसम पूरी तरह खराब रहेगा और तापमान 5°C से नीचे, कई स्थानों पर माइनस में भी दर्ज हो सकता है. जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के ऊंचे स्थानों और घाटी में 9 से 11 फरवरी तक बर्फबारी और बारिश का असर रहेगा. गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान और गिर सकता है और दिन में भी ठंड बनी रहेगी. यह भी पढ़ें- PM Modi Malaysia Visit: रक्षा से लेकर डिजिटल भुगतान तक, पीएम मोदी के दौरे से भारत-मलेशिया रिश्तों को नई रफ्तार"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Weather Update : महाराष्ट्रात हवामान कोरडे आणि उष्ण, तापमानात मोठी वाढMaharashtra Weather : महाराष्ट्रातील हवामानात बदल पाहायला मिळत आहे. फेब्रुवारी महिन्यात वातावरणात मोठा बदल झालेला दिसत आहे. कसं असेल महाराष्ट्राचं वातावरण. आरोग्यावर आणि शेतीवर काय परिणाम होणार?
Read more »
Delhi weather alert: IMD predicts THIS for national capital; AQI shows slight improvementDelhi weather alert: The Air Quality Index (AQI) level in the national capital was 196 in the moderate category at 7 am on Sunday. The maximum temperature predicted in the national capital is 23 degrees Celsius and the minimum at 10 degrees Celsius
Read more »
सुबह-शाम ठंड का असर बरकरार, मौसम विभाग ने बताया आने वाले दिनों का पूर्वानुमानBihar Weather Update:मुजफ्फरपुर में मौसम लगातार बदल रहा है, सुबह-शाम ठंड और दिन में धूप का अनुभव हो रहा है। अधिकतम तापमान 24.4°C और न्यूनतम 7.
Read more »
Weather Update: सर्दी खत्म या मौसम मारेगा पलटी, फरवरी के लिए मौसम विभाग ने क्या बतायाआईएमडी (IMD) ने 9 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक मौसम के मिजाज की पड़ताल करके पूरे महीने का हाल बताया है. आईएमडी ने अपने हालिया बुलेटिन में कहा, उत्तर भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण अब मौसम में बड़ा बदलाव आएगा.
Read more »
UP Weather Today, 9 फरवरी: यूपी में फिर बदला मौसम, तराई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट, जानिए IMD का अपडेटUttar Pradesh Aaj Ka Mausam, 9 February 2026: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल गया है। 9 फरवरी को कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
Read more »
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार में कोहरा, विजिबिलिटी 50-100 मीटर: हिमालयी राज्यों में आज से बारिश-बर्फबारी ...IMD Weather Forecast State Wise Update; Follow Weather News, India Meteorological Department Alert Latest Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
