Weather Update: यूपी-बिहार सहित इन राज्यों में होगी जमकर बारिश, यहां- जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

United States News News

Weather Update: यूपी-बिहार सहित इन राज्यों में होगी जमकर बारिश, यहां- जानें अपने राज्य के मौसम का हाल
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 7 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 53%

WeatherUpdate: यूपी-बिहार सहित इन राज्यों में होगी जमकर बारिश, यहां- जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Monsoon2021 WeatherForecast

देश कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। कुछ राज्यों में हर रोज हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। उत्तराखंड के लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में व्यापक बारिश होने की संभावना है। निचले स्तरों में पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इन प्रणालियों के प्रभाव में, अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग भारी बारिश के साथ व्यापक वर्षा गतिविधि की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 2 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में छिटपुट भारी बारिश के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है।स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिम बंगाल, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों और पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर पूर्व भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शेष पश्चिमी हिमालय, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, शेष उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़ और बाकी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण गुजरात में हल्की बारिश की सम्भावना है।मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 10 अगस्त से व्यापक वर्षा होगी तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 10 और 11 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना हैहिमाचल प्रदेश में 15 अगस्त तक बारिश का क्रम जारी रहेगा। 11 अगस्त को किन्नौर व लाहुल-स्पीति को छोड़ बाकी सभी जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 11 से 13 अगस्त को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।उत्तराखंड में जोरदार बारिश देखने को मिल रही है। दो दिनों तक राज्य में इसी तरह बारिश होती रहेगी। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक सोमवार को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं तीव्र बौछार, भारी बारिश होगी.

मंगलवार को देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं तेज बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

टोक्यो में लहराया तिरंगा: ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का दिखा दम, हासिल कीं कई उपलब्धियांटोक्यो में लहराया तिरंगा: ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का दिखा दम, हासिल कीं कई उपलब्धियांटोक्यो में लहराया तिरंगा: ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का दिखा दम, हासिल कीं कई उपलब्धियां WeAreTeamIndia Tokyo2020hi Media_SAI Olympics Tokyo2020 Gold Bronze Silver IND
Read more »

नीरज के गांव में जश्न का माहौल, मां ने कहा 'चूरमा' से करूंगी बेटे का स्वागतनीरज के गांव में जश्न का माहौल, मां ने कहा 'चूरमा' से करूंगी बेटे का स्वागतजैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपना ओलंपिक गोल्ड मेडल देश में फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह को समर्पित किया. गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा, मुझे पता था कि मैं अपना बेस्ट दूंगा लेकिन गोल्ड मेडल जीतने को लेकर कुछ नहीं सोचा था.
Read more »

Today Weather: दिल्ली में आज बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, कई राज्यों में बाढ़ से हाहाकारToday Weather: दिल्ली में आज बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, कई राज्यों में बाढ़ से हाहाकारToday Weather Forecast: मौसम विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है. मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain) का अलर्ट जारी है. दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.
Read more »

नॉटिंघम में 86 साल बाद इतिहास रिपीट, बारिश ने याद दिलाया 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का Finalनॉटिंघम में 86 साल बाद इतिहास रिपीट, बारिश ने याद दिलाया 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का Finalभारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की सीरीज का पहला टेस्ट हार जीत के फैसले के बिना खत्म हो गया। एक समय इस मैच का नतीजा आना बिल्कुल तय लग रहा था, लेकिन बारिश के कारण आखिरी दिन एक भी गेंद का खेल नहीं हो पाया और मैच ड्रॉ पर छूट गया।
Read more »

Today Weather: उत्तर भारत में गर्मी से राहत, यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसमToday Weather: उत्तर भारत में गर्मी से राहत, यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसमToday Weather Forecast: मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में आज बारिश का अलर्ट जारी है. वहीं, अगले 5 दिन में पश्चिम बंगाल व सिक्किम समेत उप-हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश (Heavy Rain) होने की संभावना है.
Read more »

गोल्ड स्मगलिंग: केरल में 5 साल में 600 करोड़ से ज्यादा का सोना जब्तगोल्ड स्मगलिंग: केरल में 5 साल में 600 करोड़ से ज्यादा का सोना जब्तलोकसभा में दिए गए एक लिखित जवाब में वित्त मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई है कि 2016 से 2020 तक केरल में गोल्ड स्मगलिंग के कुल 3166 मामले सामने आए हैं और 1820 किलो सोना जब्त किया गया है. इस सोने की कीमत 600 करोड़ से ज्यादा है. सोने के साथ 904 तस्कर भी अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किए गए हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:55:40