रामनगर में टेंपो और ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़क पर ही सवारियां बैठाने और उतारने से जाम की समस्या बनी रहती है। 2023 में नगर पंचायत को परिषद का दर्जा मिलने के बाद भी यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। स्थायी टैक्सी स्टैंड न होने से मुख्य सड़कों पर जाम लगता है। हाल ही में हुई बैठक में इस समस्या पर चर्चा हुई और जल्द ही समाधान निकालने की बात कही...
संवाद सूत्र, रामनगर । टेंपो व ई-रिक्शा वालों की नगर में सड़क पर सवारी बैठाने, वहीं पर हिसाब करने और सड़क पर ही पैसेंजर को उतार देने की परंपरा अब तक कायम है। इस वजह से नगर की सड़कों पर जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। वर्ष 2023 में नगर पंचायत को परिषद का दर्जा मिल गया। इसके बाद बढ़ती आबादी को देखते हुए वार्डों का पुनर्गठन हुआ। लेकिन इसके बावजूद नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं दिख रहा है। बढ़ती आबादी के साथ नगर में टेंपो और ई-रिक्शा की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। ग्रामीण इलाकों से रोजाना सैकड़ों की संख्या में टेंपो और ई-रिक्शा सवारियों को लेकर नगर पहुंचते हैं। नगर परिषद बनने के बाद टेंपो स्टैंड की बंदोबस्ती से लाखों रुपये राजस्व की आमदनी होती रही है, लेकिन स्थायी टैक्सी स्टैंड आज तक नहीं बन सका। इस कारण रामनगर-नरकटियागंज मुख्य सड़क, रामनगर-भैरोगंज मार्ग, रैली बाजार, पीएचसी के सामने, भावल रोड और चर्च के पास से रोजाना सैकड़ों टेंपो और टैक्सी विभिन्न गांवों के लिए निकलते हैं। इससे जहां सड़क पर जाम लगता है, वहीं दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी रहती है। सड़क पर ही सवारियों से होता है लेन-देन नगर में टेंपो, टैक्सी और ई-रिक्शा की संख्या करीब एक हजार या इससे भी अधिक है। ये वाहन बगहा, नरकटियागंज, लौरिया, भैरोगंज और गौनाहा समेत कई क्षेत्रों के लिए चलते हैं। स्थायी पड़ाव न होने के कारण चालक सवारियों को बीच सड़क पर ही उतारते और बैठाते हैं। पैसों का लेन-देन भी मुख्य सड़क पर ही किया जाता है। इससे पीछे आने वाले वाहनों को रुकना पड़ता है और लंबा जाम लगता है। गन्ना पेराई के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, जब भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। समाधान की दिशा में उठे कदम नगर परिषद की ओर से अब तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। हालांकि हाल ही में हुई बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई है। स्थानीय लोगों की भी मांग है कि नगर में जल्द से जल्द स्थायी टैक्सी स्टैंड बनाया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके और लोगों को रोजाना जाम की समस्या से मुक्ति मिले। बैठक में इस पर चर्चा हुई है। शीघ्र ही स्थल का चयन किया जाएगा। जहां से टेंपो-टैक्सी खुलेगी। यह प्राथमिकता सूची में शामिल है।-गीता देवी, सभापति.
संवाद सूत्र, रामनगर । टेंपो व ई-रिक्शा वालों की नगर में सड़क पर सवारी बैठाने, वहीं पर हिसाब करने और सड़क पर ही पैसेंजर को उतार देने की परंपरा अब तक कायम है। इस वजह से नगर की सड़कों पर जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। वर्ष 2023 में नगर पंचायत को परिषद का दर्जा मिल गया। इसके बाद बढ़ती आबादी को देखते हुए वार्डों का पुनर्गठन हुआ। लेकिन इसके बावजूद नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं दिख रहा है। बढ़ती आबादी के साथ नगर में टेंपो और ई-रिक्शा की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। ग्रामीण इलाकों से रोजाना सैकड़ों की संख्या में टेंपो और ई-रिक्शा सवारियों को लेकर नगर पहुंचते हैं। नगर परिषद बनने के बाद टेंपो स्टैंड की बंदोबस्ती से लाखों रुपये राजस्व की आमदनी होती रही है, लेकिन स्थायी टैक्सी स्टैंड आज तक नहीं बन सका। इस कारण रामनगर-नरकटियागंज मुख्य सड़क, रामनगर-भैरोगंज मार्ग, रैली बाजार, पीएचसी के सामने, भावल रोड और चर्च के पास से रोजाना सैकड़ों टेंपो और टैक्सी विभिन्न गांवों के लिए निकलते हैं। इससे जहां सड़क पर जाम लगता है, वहीं दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी रहती है। सड़क पर ही सवारियों से होता है लेन-देन नगर में टेंपो, टैक्सी और ई-रिक्शा की संख्या करीब एक हजार या इससे भी अधिक है। ये वाहन बगहा, नरकटियागंज, लौरिया, भैरोगंज और गौनाहा समेत कई क्षेत्रों के लिए चलते हैं। स्थायी पड़ाव न होने के कारण चालक सवारियों को बीच सड़क पर ही उतारते और बैठाते हैं। पैसों का लेन-देन भी मुख्य सड़क पर ही किया जाता है। इससे पीछे आने वाले वाहनों को रुकना पड़ता है और लंबा जाम लगता है। गन्ना पेराई के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, जब भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। समाधान की दिशा में उठे कदम नगर परिषद की ओर से अब तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। हालांकि हाल ही में हुई बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई है। स्थानीय लोगों की भी मांग है कि नगर में जल्द से जल्द स्थायी टैक्सी स्टैंड बनाया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके और लोगों को रोजाना जाम की समस्या से मुक्ति मिले। बैठक में इस पर चर्चा हुई है। शीघ्र ही स्थल का चयन किया जाएगा। जहां से टेंपो-टैक्सी खुलेगी। यह प्राथमिकता सूची में शामिल है।-गीता देवी, सभापति
West Champaran News Taxi Stand Ramnagar Traffic Congestion Ramnagar E-Rickshaw Traffic Ramnagar Tempo Stand Ramnagar Ramnagar Nagar Parishad Road Accidents Ramnagar Public Transportation Ramnagar Local News West Champaran West Champaran News West Champaran Latest News West Champaran News In Hindi West Champaran Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Midnapore Murder: রোজ অশান্তিতে তিতিবিরক্ত! মা-কে খুন ছেলের, ধারালো অস্ত্রের কোপে...Woman reportedly murdered by her son in West Midnapore
Read more »
East Champaran: बापू की कर्मभूमि से सीता की जन्म भूमि तक रेल का सपना अधूरा, 204 करोड़ रुपए की योजना का आज भी इंतजारपूर्वी चंपारण में बापू की कर्मभूमि को सीता की जन्मभूमि से जोड़ने वाली रेल लाइन का सपना अभी अधूरा है। 204 करोड़ की योजना का इंतजार है। परियोजना में देरी से स्थानीय लोगों में निराशा है, जो क्षेत्र के विकास की उम्मीद कर रहे हैं। रेल लाइन से व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा...
Read more »
West Bengal SIR: बंगाल जाएगी चुनाव आयोग की टीम, एसआईआर प्रक्रिया के लिए अधिकारियों के साथ होगी बैठकWest Bengal SIR: बंगाल जाएगी चुनाव आयोग की टीम, एसआईआर प्रक्रिया के लिए अधिकारियों के साथ होगी बैठक ECI team Bengal Visit to Monitor SIR Process देश
Read more »
West Bengal Weather Update: গত ২৪ ঘণ্টায় নামল তাপমাত্রা, শীতের পথে বাধা হতে পারে ঘূর্ণাবর্ত!Temperature dips little in Kolkata likely to down in Darjeeling
Read more »
SIR in Bengal: নিউটাউনের পর দমদমের সাঁপুই পাড়া! SIR আতঙ্কে রাতারাতি উধাও সব...SIR in Bengal: West Bengal Assembly Election 2026 SIR controversy Dumdum Slum vacant news
Read more »
SIR in Bengal: BIG NEWS! গ্রাহ্য নয় CAA রশিদ! বঞ্চিত হবে নাগরিকত্ব থেকে, প্রশ্ন তুলে ফের হাইকোর্টে SIR মামলা...SIR in Bengal: West Bengal Assembly Election 2026 SIR controversy another case in Kolkata High Court CAA 2002 Voter list
Read more »
