West Bengal: पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का गुरुवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 80 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। सीपीआई के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने उनके निधन की जानकारी साझा की है। बुद्धदेव भट्टाचार्य साल 2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे थे। इसके साथ ही वह कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के पोलितब्यूरो के सदस्य भी रह चुके थे। बुद्धदेव भट्टाचार्य का जन्म एक मार्च 1944 को उत्तरी कोलकाता में हुआ था। उनके पुरखों का घर बांग्लादेश में है। उन्होंने कोलकाता के प्रतिष्ठित प्रेसीडेंसी कॉलेज से बंगाली साहित्य की पढ़ाई की थी और बंगाली में बीए की डिग्री प्राप्त की थी। बाद में वह सीपीआई से जुड़ गए थे। उन्हें सीपीआई की युवा शाखा डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन के राज्य सचिव बनाया गया थे, जिसका बाद में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया में विलय हो गया था। बंगाल में की थी औद्योगीकरण अभियान की शुरुआत एक समय तक पश्चिम बंगाल की आय का प्राथमिक साधन कृषि थी, लेकिन बुद्धदेव ने इस स्थिति को बदलने के लिए अपने राजनीतिक जीवन का सबसे बड़ा जोखिम उठाते हुए औद्योगीकरण अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने बंगाल में फैक्टरियों की स्थापना हेतु विदेशी और राष्ट्रीय पूंजी को आमंत्रित किया। इनमें से दुनिया की सबसे सस्ती कार टाटा नैनो भी शामिल रही, जिसका उत्पादन प्लांट कोलकाता के पास स्थित सिंगुर में स्थापित किया गया था। इसके अलावा उनकी योजना राज्य में अन्य बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करने की भी थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर विरोध के चलते वह सफल नहीं हो सके और 2009 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद साल 2011 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मनीष गुप्ता के हाथों मात मिली थी। तब मनीष गुप्ता ने बुद्धदेव भट्टाचार्य को 16,684 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी थी।.
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का गुरुवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 80 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। सीपीआई के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने उनके निधन की जानकारी साझा की है। बुद्धदेव भट्टाचार्य साल 2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे थे। इसके साथ ही वह कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के पोलितब्यूरो के सदस्य भी रह चुके थे। बुद्धदेव भट्टाचार्य का जन्म एक मार्च 1944 को उत्तरी कोलकाता में हुआ था। उनके पुरखों का घर बांग्लादेश में है। उन्होंने कोलकाता के प्रतिष्ठित प्रेसीडेंसी कॉलेज से बंगाली साहित्य की पढ़ाई की थी और बंगाली में बीए की डिग्री प्राप्त की थी। बाद में वह सीपीआई से जुड़ गए थे। उन्हें सीपीआई की युवा शाखा डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन के राज्य सचिव बनाया गया थे, जिसका बाद में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया में विलय हो गया था। बंगाल में की थी औद्योगीकरण अभियान की शुरुआत एक समय तक पश्चिम बंगाल की आय का प्राथमिक साधन कृषि थी, लेकिन बुद्धदेव ने इस स्थिति को बदलने के लिए अपने राजनीतिक जीवन का सबसे बड़ा जोखिम उठाते हुए औद्योगीकरण अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने बंगाल में फैक्टरियों की स्थापना हेतु विदेशी और राष्ट्रीय पूंजी को आमंत्रित किया। इनमें से दुनिया की सबसे सस्ती कार टाटा नैनो भी शामिल रही, जिसका उत्पादन प्लांट कोलकाता के पास स्थित सिंगुर में स्थापित किया गया था। इसके अलावा उनकी योजना राज्य में अन्य बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करने की भी थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर विरोध के चलते वह सफल नहीं हो सके और 2009 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद साल 2011 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मनीष गुप्ता के हाथों मात मिली थी। तब मनीष गुप्ता ने बुद्धदेव भट्टाचार्य को 16,684 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी थी।
Budhadev Bhattacharya Passes Away India News In Hindi Latest India News Updates बुद्धदेव भट्टाचार्य
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एक्टर-डायरेक्टर कृष्ण कुमार की बेटी का निधन, 21 साल की उम्र में ली आखिरी सांसतिशा कुमार का जर्मनी में कैंसर का इलाज चल रहा था, जहां उनका निधन हो गया है. उनके निधन की जानकारी टी-सीरीज के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर दी है.
Read more »
फराह खान की मां का हुआ निधन, 79 साल की उम्र में ली आखिरी सांसFarah Khan Mother Passed Away: बॉलीवुड डायरेक्टर फराह खान की मां का निधन हो गया. फराह की मां लंबे समय से बीमार थी. उनकी मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है.
Read more »
देख लीजिए पंचायत समिति का हाल, चेयरमैन की गाड़ी के तेल का बिल 5 साल में आया 21 लाख रुपयेपश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर के चंडीपुर से पूर्व पंचयात समिति की चेयरमैन अपर्णा भट्टाचार्य के सरकारी गाड़ी के तेल का खर्चा देखकर कई लोगों की आंखे फटी की फटी रह गई.
Read more »
पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं कोच अंशुमान गायकवाड़ का 71 साल की उम्र में निधनपूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं कोच अंशुमान गायकवाड़ का 71 साल की उम्र में निधन
Read more »
पश्चिम बंगाल के पूर्व CM बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांसपश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य लंबे समय से बीमार थे. उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था.
Read more »
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांससीपीएम के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री, बुद्धदेव भट्टाचार्य का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह 2000 से 2011 तक मुख्यमंत्री रहे। भट्टाचार्य ने राजनीति में सादगी का उदाहरण पेश किया। लंबे समय तक बीमार रहने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस...
Read more »
