'बिग बॉस 19' में 13 सितंबर को 'वीकेंड का वार' में क्या कुछ हुआ, पढ़िए अपडेट्स:
'बिग बॉस 19' में 13 सितंबर का एपिसोड 'वीकेंड का वार' स्पेशल है। इस बार सलमान खान नहीं हैं तो क्या हुआ, फराह खान उनकी कमी महसूस नहीं होने देंगी। फराह आते ही घरवालों की क्लास लगाती नजर आएंगी, जिसकी झलक मेकर्स प्रोमो में दिखा ही चुके हैं। फराह ने जहां बसीर अली, कुनिका सदानंद और नेहल को फटकारा, वहीं कई और कंटेस्टेंट्स की आंखें खोलेंगी। शो में अरशद वारसी और अक्षय कुमार भी नजर आएंगे, और भी कंटेस्टेंट्स के बीच आग में घी डालने का काम करेंगे। वहीं, इस हफ्ते डबल एविक्शन में दो कंटेस्टेंट्स का पत्ता कट जाएगा।'बिग बॉस 19' में 13 सितंबर को 'वीकेंड का वार' में क्या कुछ हुआ, पढ़िए अपडेट्स: फराह ने लगाई बसीर अली की क्लास, ये है वजह फराह आते ही बसीर अली की क्लास ले लेती हैं। वह कलर्स और शो के मेकर्स की तरफ से बसीर से माफी मांगते हुए तंज कसती हैं। फराह कहती हैं कि क्या वो बसीर के लिए घर के सारे 'फालतू' कंटेस्टेंट्स को रिप्लेस कर दें? फराह फिर बसीर को बुलाती हैं और कहती हैं कि वो शो में कौन से दिग्गज कंटेस्टेंट्स को चाहते हैं, उनके नाम बोर्ड पर लिख दें। फराह ने कहा कि बसीर को ये लगता है कि वो गलत सीजन में आ गए हैं। उनके हिसाब से सारे कंटेस्टेंट्स बहुत खराब हैं। बसीर अपने बारे में सफाई देने की कोशिश करते हैं तो अभिषेक बजाज बीच में कूद पड़ते हैं कि इनका वजूद तो हमें इस शो से पता चला कि ये हैं भी।फराह ने लगाई नेहल को फटकार, वुमन कार्ड खेलने पर लताड़ाफराह ने इसके बाद नेहल की क्लास ली। फराह ने नेहल से कहा कि उन्होंने अमल को गलत जगह मारा। ये फिजिकल टास्क था, तो जाहिर है उसमें लगता। फिर फराह ने अमाल से सवाल किया कि वह बार-बार क्यों सॉरी बोल रहे थे? उसके कारण नेहल और चढ़ती गई और मुद्दा बड़ा बन गया। फराह ने कहा, 'मुझसे बड़ा कोई फेमिनिस्ट नहीं है। लेकिन आप लोग जो कर रहे हैं, वो फेमिनिजम को 100 साल पीछे ले जा रहा है। नेहल तुम इतना क्यों रो रही थीं? तुम्हें इतनी अटेंशन मिल रही थी कि तुम इंजॉय कर रही थीं।' नेहल कहती हैं कि उनके कुछ पर्सनल ट्रॉमा रहे हैं। तो फराह उनसे कहती हैं कि वह अब किसी फिजिकल टास्क में हिस्सा न लें।कुनिका को भी लगाई फटकार, तान्या से कहा- मां का दर्जा मां के लिए रखोये जो आपका रवैया है इस घर में आकर, वह बहुत शॉकिंग है। आपने किसी की प्लेट से खाना निकलवा दिया। आप संस्कार की बात लेकर आ गईं। कुनिका ने कहा कि वह इसके लिए माफी मांग चुकी हैं। फिर वह तान्या को मारे गए ताने 'मां ने नहीं सिखाया', 'संस्कार नहीं हैं'.
. इस पर रिएक्ट किया। फराह ने कुनिका की इस बात पर उन्हें फटकारा कि वह जरा सी बात पर परवरिश पर चली जाती हैं। फराह फिर तान्या से कहती हैं कि उनकी भी गलती थी क्योंकि उन्होंने मां का दर्जा कुनिका को दिया। तान्या से कहा कि मां का दर्जा सिर्फ मां के लिए ही रखो।अरशद वारसी और अक्षय कुमार की एंट्री, भिड़ा दिए कंटेस्टेंट्सअक्षय और अरशद सबसे पहले नीलम को फंसाते हैं और वो उन्हें कटघरे में बुलाते हैं। अक्षय फिर तान्या, कुनिका और नीलम को बुलाते हैं। तान्या और नीलम को साइड में खड़ा करते हैं और बीच में नीलम होती हैं। अक्षय कहते हैं कि वो कुछ सवाल पूछेंगे और नीलम को बताना होगा कि उनकी कौन सी दोस्त उस सवाल के लिए ज्यादा गिल्टी हैं। अगर गलत जवाब दिया तो नीलम को सजा मिलेगी। अक्षय और अरशद बारी-बारी से नीलम से सवाल पूछते हैं। जब पूछा गया कि कुनिका और तान्या में से कौन उन्हें धोखा दे सकता है, तो नीलम कहती हैं कि तान्या उनकी पीठ में छुरा घोंप सकता है।
Weekend Ka Vaar Sep 13 Weekend Ka Vaar Farah Khan Bigg Boss 19 Double Eviction Bigg Boss 19 Elimination Kunickaa Sadanand Bigg Boss 19 Gaurav Khanna Bigg Boss 19 बिग बॉस 19 वीकेंड का वार सितंबर 13 वीकेंड का वार फराह खान बिग बॉस 19 एलिमिनेशन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
करियर में मिलेगी विशेष सफलता,मां लक्ष्मी की भी बरसेगी कृपा! पढ़ें आज का राशिफलAaj Ka Rashifal 12 September 2025: आज करियर में मिलेगी विशेष सफलता, माता लक्ष्मी की भी बरसेगी कृपा! पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Read more »
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज सूर्य चमकाएगा किस्मत, मंगल से धन की प्राप्तिAaj Ka Vrishchik Rashifal 12 Sep: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज सूर्य चमकाएगा किस्मत, मंगल से होगी धन की प्राप्ति
Read more »
मकर राशि वालों की किस्मत देगी साथ, कारोबार से लेकर करियर तक में मिलेगी सफलता!Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों की आज किस्मत देगी साथ, करियर में तरक्की और आर्थिक लाभ के बन रहे योग
Read more »
Bigg Boss 19: अब खैर नहीं! फराह खान ने कुनिका सदानंद की निकाली हेकड़ी, लोग बोले- 'दिल को सुकून मिला'Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar कुनिका सदानंद बिग बॉस 19 की उन कंटेस्टेंट्स में से एक हैं जिनका जिक्र वीकेंड का वार में जरूर होता है। इस हफ्ते भी कुनिका शो की हाइलाइट रहने वाली हैं लेकिन इस बार उनकी साइड नहीं ली जाएगी बल्कि क्लास लगाई जाएगी। जानिए वीकेंड का वार का...
Read more »
Bigg Boss Weekend Ka Vaar: फराह खान ने लगाई घरवालों की क्लास, कुनिका और बसीर पर फूटा गुस्सामनोरंजन | बिग बॉस Bigg Boss 19 New Promo: बिग बॉस 19 का नया प्रोमो सामने आया है. वहीं इस बार वीकेंड का वार एपिसोड में फराह खान पूरी तरह से भड़की हुई दिखाई दे रही हैं.
Read more »
Bengal Weather: ফের নিম্নচাপের ভ্রূকুটি ! শনি-রবিতে ভাসবে বাংলা, দোসর ৪০ কিমি বেগে দমকা হাওয়া...west bengal weather update rainfall depression north bengl south bengal kolkata districts weekend
Read more »
