God Ganesha Idol Vastu Tips: मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा को किस दिशा में और कैसे स्थापित करें, आइए इस बारे में विस्तार से जानें ताकि घर में सकारात्मक माहौल बना रहे और वास्तु दोष से छुटकारा मिल सके.
Vastu Rules For God Ganesha idol: घर में भगवान की प्रतिमा को रखना शुभ तो होता है लेकिन अगर घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति स्थापित करनी हो तो इससे जुड़े वास्तु नियम को जानना बहुत जरूरी है. वास्तु से जुड़े कुछ नियमों पर अगर विशेष ध्यान दें तो घर में सकारात्मकता का संचार हो सकता है.
आइए घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा रखने से जड़े वास्तु नियम को विस्तार से जान लें. गणेश जी की मूर्ति की दक्षिण दिशा मान्यता है कि दक्षिण दिशा में गणेश जी की प्रतिमा का मुख न हो क्योंकि ऐसा करने से नकारात्मकता का घर में संचार हो सकता है. मुख्य द्वार दक्षिण में हो तो प्रतिमा ऐसे लगाएं कि इनका मुख घर के भीतर की ओर हो. पश्चिम दिशा की ओर मुख करके गणेश जी की प्रतिमा न लगाएं. वास्तु अनुसार मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा लगाने के लिए उत्तर, पूर्व या ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को अति शुभ माना गया है. गणेश जी की मूर्ति की पीठ किस ओर हो? वास्तु अनुसार गणेश प्रतिमा की पीठ भूलकर भी घर के अंदर की ओर न हो. ऐसा होना अशुभ माना गया है. इससे घर में गरीबी आती है. गणेश जी की मूर्ति कैसी हो? वास्तु अनुसार मुख्य द्वार पर अगर गणेश जी बैठी हुई मुद्रा में लगाए तो घर में लाभ बना रहता है. घर में स्थिरता और शांति आती है. गणेश जी की खड़ी हुई मुद्रा में अगर प्रतिमा स्थापित करें तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है. गणेश जी की मूर्ति कहां न रखें वास्तु अनुसार गणेश जी की प्रतिमा को भूलकर भी शौचालय के पास या अशुद्ध जगह पर न लगाएं. इससे गणेश जी का अपमान होता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. मुख्य द्वार पर अगर दीवार खुरदरी हो या साफ न हो, टूटी हुई हो दरार वाली हो तो गणेश जी की प्रतिमा या तस्वीर को लगाने से बचें. गणेश जी के सूंड़ से जुड़ा वास्तु गणेश प्रतिमा की सूंड़ का सही दिशा में होना बहुत जरूरी है. घर के मुख्य द्वार पर बाईं ओर मुड़ी सूंड़ वाली गणेष जी की प्रतिमा को अगर स्थापित करें तो इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है और सुख समृद्धि का घर में वास होता है. (Disclaimer- प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए धन्यवाद. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. और पढ़ें- Laddu Gopal Seva: अगहन मास में कैसे करें लड्डू गोपाल की सेवा, एक एक नियम गांठ बांध लें! और पढ़ें- Rohini Vrat 2025: क्यों रखा जाता है अगहन माह में रोहिणी व्रत, सुख-समृद्धि और संतान की खुशहाली के लिए जान लें पूजा विधि! और पढ़ें- Triekadash Yog 2025: इन 3 राशि वालों की तिजोरियों में भर जाएंगे नोट, बुध और यम के त्रिएकादश योग से जातकों के खुल जाएंगे भाग्य!
मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति कैसे स्थापित करन गणेश जी की मूर्ति से जुड़े वास्तु नियम God Ganesha Idol Vastu Tips God Ganesha Idol How To Install At Home Ganesha Idol At Main Entrance Vastu Rules Related To Ganesha Idols Tips In Hind
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Vastu Tips: घर की किस दिशा में सिर करके सोना होता है शुभ? वास्तु शास्त्र से जानिए सोने की सही दिशाधर्म-कर्म Vastu Tips: सोना हर मनुष्य के जीवन का अनिवार्य हिस्सा है. पर्याप्त सोना स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना गया है. वास्तु शास्त्र के अनुसार सही दिशा में नहीं सोना व्यक्ति को नुकसान पहुंचा सकता है.
Read more »
Vastu Tips: अगर आपको भी मिल रहे हैं ये 5 शुभ संकेत, तो समझ लें शुरू होने वाले हैं अच्छे दिनसनातन धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इसमें लाइफ में खुशहाली आने पर मिलने वाले संकेतों के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसे शुभ संकेत होते हैं, जिससे व्यक्ति को खुशखबरी मिलने का पता लगाया जा सकता है और सभी दुख दूर होते हैं। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे...
Read more »
Vastu Tips: मोटापा बढ़ाने का जिम्मेदार होता है घर का वास्तु भी! सुधार लें ये गलतीVastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो अपने घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा पर ध्यान दें. वास्तु के अनुसार ये भाग भूमि तत्व से जुड़ा होता है. अगर ये हिस्सा छोटा है तो मोटापा और वायु संबंधी बीमारियां बढ़ सकती हैं. तो चलिए वास्तु के अनुसार जानते हैं कि मोटापा कम करने के लिए इस दिशा में किन बदलावों की जरूरत है.
Read more »
Vastu Tips: વાસ્તુ શાસ્ત્રમાં ચાંદીના મોરનું વિશેષ મહત્વ છે, યોગ્ય દિશામાં રાખો તો મળે અપાર સંપન્નતાSilver Peacock Vastu Tips: વાસ્તુ શાસ્ત્રમાં ચાંદીના મોરને સમૃદ્ધિ, સૌભાગ્ય અને શાંતિનું પ્રતીક માનવામાં આવે છે. જો ઘરમાં યોગ્ય દિશામાં આ મોર રાખવામાં આવે તો ઘરની આર્થિક સ્થિતિ મજબૂત થવા લાગે છે.
Read more »
Vastu Tips: अमीर को भी कंगाल कर देता है घर में इन 3 जगहों पर रखा मनीप्लांट, हमेशा खाली रहती है जेबVastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार मनीप्लांट घर में धन और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इसे सही स्थान पर रखना आवश्यक है. गलत जगह रखने पर यह सकारात्मक ऊर्जा की बजाए नकारात्मकता और आर्थिक समस्याओं का कारण बन सकता है.
Read more »
Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद घर में ये 5 काम करना अशुभ, रूठकर चली जाती हैं मां लक्ष्मीVastu Tips: शास्त्रों में बताया गया है कि सूर्यास्त के बाद घर में कुछ विशेष कार्य करने से मां लक्ष्मी की कृपा कम हो जाती है. मां लक्ष्मी जब रुष्ट होकर घर से चली जाए तो घर में धन और सुख-शांति में बाधा आने लगती है.
Read more »
