Vastu Tips: ये तो सब जानते हैं कि लाफिंग बुद्धा को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि आती है. लेकिन इसे सही दिशा में रखना बहुत महत्वपूर्ण है. | धर्म-कर्म
Laughing Buddha in The House: घर में सुख शांति बनी रहे, घर में रहने वाले सदस्यों की तरक्की होगी रहे इसकी कामना सभी की होती है. वास्तु के अनुसार लाफिंग बुद्धा को घर की सही दिशा में रखने से ये सब कैसे होगा आइए जानते हैं.
ये तो सब जानते हैं कि लाफिंग बुद्धा को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि आती है. लेकिन इसे सही दिशा में रखना बहुत महत्वपूर्ण है. लाफिंग बुद्धा को घर के किस कोने में रखना चाहिए इसके वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं. अगर आप जीवन में तरक्की चाहते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं ये तो जान लें कि आपको लाफिंग बुद्धा घर की किस दिशा में रखना चाहिए. वैसे आपको ये भी बता दें कि लाफिंग बुद्धा कई तरह के होते हैं और हर लाफिंग बुद्धा का खास महत्व होता है. बैठा हुआ लाफिंग बुद्धा स्थिरता और सकारात्मकता का प्रतीक है. तो खड़ा हुआ लाफिंग बुद्धा विकास और प्रगति के लिए घर में रखा जाता है. बच्चों के साथ लाफिंग बुद्धा की जो प्रतिमा आप घर पर रखते हैं माना जाता है कि इससे घर में सुख और समृद्धि आती है.घर की किस दिशा में रखें लाफिंग बुद्धा? फेंगशुई के अनुसार, उत्तर-पूर्व दिशा को धन की दिशा माना जाता है. इसलिए लाफिंग बुद्धा को इस दिशा में रखने से घर में धन का आगमन होता है. लिविंग रूम घर का वह स्थान है जहां परिवार के सदस्य सबसे अधिक समय बिताते हैं. इसलिए यहां लाफिंग बुद्धा रखने से घर में खुशहाली और सकारात्मकता का माहौल बनता है. आप इसे कमरे की इसी दिशा में रख सकते हैं. इसके अलावा ध्यान रखें कि इसे इस तरह से सामने रखें कि ये दरवाजे से नजर आए. दरवाजा घर में प्रवेश का मुख्य द्वार होता है. इसलिए यहां लाफिंग बुद्धा रखने से सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है. लाफिंग बुद्धा हमेशा मुस्कुराता हुआ होना चाहिए. इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है. इसे साफ-सुथरा रखें क्योंकि धूल-मिट्टी से ढका हुआ लाफिंग बुद्धा नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है. सबसे जरूरी नियम ये है कि लाफिंग बुद्धा को इतनी ऊंचाई पर रखना चाहिए कि वह सभी की नजर में आए, और ध्यान रखें कि लाफिंग बुद्धा को अन्य मूर्तियों के साथ न रखें. इसे अकेले ही रखें. तो आप भी अगर अफने घर में खुशहाली और समृद्धि लाना चाहते हैं, तनाव और चिंता को कम करना चाहते हैं तो आज ही इसे अपने घर में ले आएं. इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा तो आएगी ही साथ ही रिश्ते मजबूत होंगे और घर में रहने वाले सभी सदस्यों के स्वास्थ्य में सुधार होगा.
Laughing Buddha At Home Laughing Buddha Auspicious Laughing Buddha Fengsui Tips Laughing Buddha House रिलिजन न्यूज Religion News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Vastu Tips: इस दिशा में मोर पंख घर में रखने से बढ़ती है धन संपत्तिVastu Tips: वास्तुशास्त्र के अनुसार मोर पंख का घर में होना बहुत शुभ होता है. जिस स्थान पर भी मोर पंख होता है. वहां की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर देता है. शास्त्रों में मोर पंख को सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.
Read more »
घर की इस दिशा में भूलकर न रखें दीपक, छा जाएगी कंगालीघर की इस दिशा में भूलकर न रखें दीपक, छा जाएगी कंगाली
Read more »
Vastu Tips: घर की इस दिशा में होता है ईशान कोण, जानें क्या है इसका महत्वVastu Shastra: धार्मिक दृष्टि से ईशान कोण को देवताओं का निवास स्थान माना जाता है, इसलिए इसे पूजा स्थल के लिए बहुत शुभ माना जाता है. इस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा हमेशा बनी रहती है. घर में पूजा मंदिर ईशान कोण में बनाना चाहिए.
Read more »
Money Plant Vastu Tips: क्या चोरी करके लगाए मनी प्लांट से घर में होती है धन वर्षाMoney Plant Vastu Tips: मनी प्लांट का पौधा एक ऐसा पौधा है जिसकी लंबाई जितनी ज्यादा बढ़ती है आपके घर में उतनी ही ज्यादा धन दौलत और तरक्की बढ़ती रहती है.
Read more »
इस दिशा में बिठाकर भाई को बांधें राखी, धन-दौलत और खुशियों का लगेगा अंबारRaksha Bandhan 2024: इस बार राखी का यह त्योहार 19 अगस्त दिन बुधवार को मनाया जाएगा. आइए जानते हैं कि भाई को किस दिशा में राखी बांधना शुभ होता है.
Read more »
भूलकर भी घर की इस दिशा में न रखें पैसा, घट जाएगी धन-दौलतवास्तु शास्त्र में घर के अंदर धन रखने की ठीक दिशा के बारे में भी जानकारी दी गई है. गलत दिशा में धन रखने से नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और घर में आर्थिक परेशानियां आनी शुरू हो जाएंगी.
Read more »
