Vastu Dosh: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद सकारात्मक ऊर्जा परिवार के लोगों के जीवन में सुख, स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि लाती है. वहीं नकारात्मक ऊर्जा वास्तु दोष का कारण बन सकती है.
हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत गहरा महत्व है. इसे केवल घर बनाने के नियमों तक सीमित नहीं माना जाता, बल्कि यह हमारे जीवन की खुशहाली, रिश्ते और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है. माना जाता है घर का सही वास्तु परिवार में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता बढ़ाता है.
वहीं, अगर घर में वास्तु दोष है, तो यह व्यक्ति के जीवन में तरह-तरह की परेशानियां ला सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में वास्तु दोष होने पर कुछ संकेत मिलते हैं, जिन्हें भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में.परिवार में लगातार झगड़े होनाअगर घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े बढ़ रहे हों या बिना वजह तनाव का माहौल बनने लगे, तो यह वास्तु दोष का संकेत माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, लिविंग रूम और बेडरूम की गलत दिशा इस वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएंअगर परिवार का कोई सदस्य बार-बार बीमार पड़ता है या सभी लोगों को छोटी-छोटी परेशानियां जैसे सिरदर्द, थकान या नींद न आने से जुड़ी दिक्कत होने लगे, तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा का संकेत है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में बीमारियां लंबे समय तक बने रहना भी वास्तु दोष का संकेत हो सकता है. Advertisement आर्थिक नुकसानव्यापार या नौकरी में लगातार मेहनत करने के बावजूद लाभ न मिलना, पैसों की किल्लत रहना या खर्चे बढ़ना वास्तु दोष की ओर इशारा करता है. मान्यताओं के अनुसार, घर या दुकान में तिजोरी गलत दिशा में होने पर आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है.घर में मन न लगनाअगर किसी व्यक्ति को घर में चैन न मिले या चिड़चिड़ापन महसूस हो, तो यह नकारात्मक ऊर्जा की मौजूदगी दर्शाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पूजा स्थान की गलत दिशा से मानसिक शांति प्रभावित होती है और जातक का मन विचलित होने लगता है.कामों का रुकना या अधूरा रह जानाअगर घर में कोई काम शुरू हो और वह बार-बार रुक जाए या पूरा न हो पाए, तो यह भी वास्तु दोष का संकेत है. नौकरी या पढ़ाई में रुकावट आना, प्रमोशन टल जाना, बार-बार इंटरव्यू में असफल होना भी इससे जुड़ा हो सकता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मुख्य द्वार और रसोई की दिशा गलत होने पर ऐसे नतीजे सामने आते हैं.---- समाप्त ----
Vastu Dosh Ke Sanket Kaise Pata Chalta Hai Ki Ghar Me Vastu Dosh Hai Vastu Dosh Dur Karne Ke Upay Vastu Shastra Vastu Ke Niyam Vastu Ko Kaise Sudharain वास्तु दोष वास्तु दोष को दूर करने के उपाय कैसे पता चलता है कि घर में वास्तु दोष है
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ನಿಮ್ಮ ಮೆನಯಲ್ಲಿ ಇವುಗಳನ್ನಿಟ್ಟರೆ ಸಾಕ್ಷಾತ್ ಕುಬೇರನೇ ಇದ್ದಂತೆ! ಅದೃಷ್ಟ ತರುವ ಅತ್ಯದ್ಬುತ ವಸ್ತುಗಳಿವುKubera Vastu remedies to Attract Wealth: ಮನೆಯಲ್ಲಿ ಈ ವಸ್ತುಗಳನ್ನು ಇಡುವುದರಿಂದ ಕುಬೇರನ ಆಶಿರ್ವಾದವನ್ನು ಪಡೆಯಬಹುದು.
Read more »
Vastu Tips: अमीर लोग घर की उत्तर दिशा में रखते हैं ये 4 चीजें, कोसों दूर रहती है गरीबीVastu Tips: वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को धन की दिशा माना गया है. मान्यता है कि घर की इस दिशा में खास चीजों के रखने से गरीबी नहीं आती. यही वजह की अमीर लोग इस दिशा में चार चीजें जरूर रखते हैं.
Read more »
Vastu Tips: इंटरव्यू में होंगे पास, असफलता छू भी नहीं पाएगी, ये वास्तु उपाय बदल देंगे आपका करियर!Vastu Tips for Job Interview: वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर कुछ उपाय करें तो नौकरी पाने के लिए दिया जाने वाला इंटरव्यू पास किया जा सकता है. सही दिशा और कुछ छोटे उपाय नौकरी पाने में सफलता दिला सकते हैं.
Read more »
Vastu Tips: दीपक का अचानक बुझना अशुभ! जानें दीये की लौ कैसे देती है शुभ संकेतPuja Rituals सनातन धर्म में सुबह और शाम पूजा करने का विधान है. पूजा में दीपक बेहद ही जरूरी माना जाता है. ऐसे में यदि आपको पूजा के दौरान दीपक जलाते समय कुछ संकेत मिलते हैं तो यह आपको बहुत से शुभ या अशुभ परिणाम दे सकते हैं. जानें उनके बारे में
Read more »
ಶ್ರೀಮಂತರ ಮನೆಯಲ್ಲಿ ಕಡ್ಡಾಯವಾಗಿರುವ ವಸ್ತುಗಳು.. ಈ ದಿಕ್ಕಿನಲ್ಲಿ ಇವುಗಳನ್ನಿಟ್ಟವರೇ ಕೋಟ್ಯಾಧಿಪತಿಗಳು!Vastu Shastra: ವಾಸ್ತು ಶಾಸ್ತ್ರದ ನಿಯಮಗಳನ್ನು ಪಾಲಿಸುವ ಮೂಲಕ, ನಾವು ಮನೆಯ ಸಕಾರಾತ್ಮಕತೆಯನ್ನು ಹೆಚ್ಚಿಸಬಹುದು. ನಮ್ಮ ಆರ್ಥಿಕ ಪರಿಸ್ಥಿತಿಯನ್ನು ಸಹ ನಾವು ಖಂಡಿತವಾಗಿಯೂ ಸುಧಾರಿಸಬಹುದು.
Read more »
Vastu Tips: डाइनिंग टेबल पर भूलकर भी ना रखें ये चीजें, वास्तु दोष बर्बाद कर देगा सबकुछDining Table Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, डाइनिंग टेबल पर कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए. आइए जानते हैं कि डाइनिंग टेबल पर किन चीजों को रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है.
Read more »
