Purse Vastu Tips for Money: वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में कुछ शुभ चीजों को रखने से वह हमेशा धन से भरा रहता है. आइए जानते हैं कि पर्स में किन 5 चीजों को रखना शुभ रहेगा.
Purse Vastu Tips : हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि की देवी कहा गया है. धार्मिक मान्यता है कि जिन पर माता लक्ष्मी की कृपा होती है, उनके जीवन में धन, सौभाग्य और सफलता की कोई कमी नहीं रहती.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिनमें सकारात्मक और आकर्षक ऊर्जा होती है, जो धन प्राप्ति और आर्थिक उन्नति में सहायक मानी जाती हैं. ऐसे में अगर इन चीजों को आप अपने पर्स में रखते हैं, तो यह आपके लिए मां लक्ष्मी की कृपा को आकर्षित करने का माध्यम बन सकती हैं. आइए जानते हैं, वास्तु के अनुसार पर्स में कौन सी 5 शुभ वस्तुएं रखने से धन लाभ और समृद्धि प्राप्त होती है. कुबेर यंत्र भगवान कुबेर को धन के अधिपति माना जाता है. ऐसा कहा गया है कि पर्स में कुबेर यंत्र रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन की स्थिरता बनी रहती है. इसे पीले कपड़े में लपेटकर पर्स में रखें. यह यंत्र मां लक्ष्मी और कुबेर देव दोनों की कृपा दिलाता है, जिससे धीरे-धीरे धन की आवक बढ़ती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं. हल्दी लगे चावल के दाने वास्तु और पुराणों में चावल को समृद्धि और शुद्धता का प्रतीक बताया गया है. गुरुवार के दिन कुछ चावल के दानों पर हल्दी लगाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के सामने अर्पित करें. इसके बाद शुक्रवार को इन दानों को अपने पर्स में रख लें. मान्यता है कि यह उपाय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करता है और धीरे-धीरे धन वृद्धि के मार्ग खोलता है. गोमती चक्र गोमती चक्र को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है. इसे पर्स में रखने से कर्ज से मुक्ति, धन लाभ और सौभाग्य प्राप्त होता है. गोमती चक्र पर लाल चंदन या सिंदूर का तिलक लगाएं और मंत्र- “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद, श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः” का 11 बार जाप करके इसे पर्स में रखें. इससे न सिर्फ धन आकर्षित होता है, बल्कि रुके हुए आर्थिक कार्य भी पूरे होने लगते हैं. यह भी पढ़ें: ईशान कोण में रखें ये 5 शुभ वस्तुएं, घर में बस जाएगी मां लक्ष्मी, लग जाएगा धन का ढेर चांदी का सिक्का वास्तु शास्त्र में चांदी को शुभ और सात्त्विक धातु माना गया है. चांदी का सिक्का पर्स में रखने से धनवृद्धि और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है. शुक्रवार के दिन सिक्के को पहले कच्चे दूध में शुद्ध करें, फिर मां लक्ष्मी को अर्पित करके पर्स में रखें. यह उपाय धन के साथ-साथ भाग्य को भी मजबूत बनाता है. कौड़ियां कौड़ियां मां लक्ष्मी से जुड़ी मानी जाती हैं. पर्स में इन्हें रखने से धन की कमी दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. शुक्रवार या दीपावली जैसे शुभ दिन पर पवित्र कौड़ियां लेकर पर्स में रखें. यह उपाय न सिर्फ आर्थिक दृष्टि से लाभकारी है, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा से भी सुरक्षा प्रदान करता है.
Vastu Shastra Purse Vastu Tips Purse Vastu Tips For Money Lakshmi Prapti Ke Upay Vastu Dhan Prapti Ke Upay धन लाभ के वास्तु उपाय पर्स में क्या रखें Lakshmi Prapti Ke Liye Kya Kare लक्ष्मी प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए Dhan Ke Liye Vastu Upay Ghar Ke Liye Vastu Upay
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Vastu Tips: 2026 में धन और सुख चाहते हैं? नवंबर में घर लाएं ये 5 वास्तु की चीजें, बदलेगी किस्मतVastu Tips: नवंबर 2025 में अगर आप अपने घर में श्रीयंत्र, पारद शिवलिंग, पिरिट क्रिस्टल बॉल, शालिग्राम और स्वस्तिक यंत्र लाते हैं, तो 2026 आपके लिए सुख-समृद्धि का वर्ष बन सकता है. ये पाँच वस्तुएं वास्तु के अनुसार धन, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती हैं, जो जीवन में सफलता और शांति लाती हैं.
Read more »
Vastu Tips: अमीरों का सीक्रेट! करोड़पति लोग घर की इस दिशा में कभी नहीं रखते सोना-चांदीVastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार सोना-चांदी को घर में सही दिशा में रखना बहुत महत्वपूर्ण है. गलत दिशा में रखने से धनधान्य और संपत्ति पर बुरा होता है. जबकि उचित स्थान पर सुरक्षित रखा गया सोना-चांदी समृद्धि, स्थिरता और धन में वृद्धि करता है.
Read more »
Vastu Tips: घर की दीवारों पर गलत रंग आदमी को बनाता है बदनसीब, रुक जाती है तरक्कीवास्तु शास्त्र घर की ऊर्जा को संतुलित रखने में बहुत मददगार समझा जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दीवारों पर दिशानुसार सही रंगों का प्रयोग जरूरी है. गलत दिशा में गलत रंग या एंटी कलर का उपयोग जीवन में नकारात्मकता और परेशानियां ला सकता है.
Read more »
Vastu For Money: आमदनी से ज्यादा है खर्चे, अपनाएं ये वास्तु टिप्स, मां लक्ष्मी करेंगी कृपाVastu For Money: वास्तु शास्त्र में ऐसे कई सरल उपाय बताए गए हैं जो न केवल फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखते हैं, बल्कि घर में धन की स्थिरता और समृद्धि भी बनाए रखते हैं. इन उपायों को अपनाने से धीरे-धीरे आर्थिक संतुलन बनने लगता है और मां लक्ष्मी की कृपा भी बरकरार रहती है.
Read more »
Vastu Tips for Money: जेब में नहीं रुकता पैसा, तो ये वास्तु टिप्स आएंगे आपके कामघर और कार्यक्षेत्र में वास्तु नियमों का पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। ऐसे में धन की स्थिरता को बनाए रखने के लिए आपको कुछ वास्तु नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। ऐसे में चलिए जानते हैं इस बारे...
Read more »
Vastu Tips: रोटी से जुड़ी ये एक गलती घर को बना देती है नर्क, चली जाती है बरकतVastu Tips: रसोई में की गई छोटी-छोटी गलतियां घर की समृद्धि पर बुरा असर डालती हैं. रोटी बनाते समय हुई इन गलतियों से मां अन्नपूर्णा की कृपा कम हो सकती है. इससे घर में धन की कमी, कलह और उन्नति में बाधा आ सकती है.
Read more »
