Vastu Tips: दक्षिण दिशा में रखें ये खास वस्तुएं, कुछ ही दिनों में दिखेगा धन वृद्धि का असर

Vastu Tips For Home News

Vastu Tips: दक्षिण दिशा में रखें ये खास वस्तुएं, कुछ ही दिनों में दिखेगा धन वृद्धि का असर
Dakshin Disha Mein Kya Rakhna Chahiyeदक्षिण दिशा में क्या रखना चाहिएवास्तु शास्त्र
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 63%

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर दक्षिण दिशा का सही उपयोग किया जाए तो यह घर में धन, सुख और सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित करने में सहायक होती है. आइए जानते हैं कि इस दिशा में किन चीजों को रखना शुभ होता है.

Vastu Shastra : घर की सजावट करते समय हम अक्सर अपनी पसंद के अनुसार चीजों को कहीं भी रख देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में हर वस्तु की दिशा का विशेष महत्व बताया गया है. सही दिशा का ध्यान रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि बढ़ती है, जबकि गलत दिशा में सामान रखने से आर्थिक अड़चनें और तनाव बढ़ सकता है.

वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा यम और पितरों की दिशा मानी जाती है. इसलिए इस दिशा में वस्तुओं को रखना सोच-समझकर चाहिए. जहां गलत वस्तुएं नकारात्मकता बढ़ाती हैं, वहीं सही चीजें धन और सौभाग्य आकर्षित करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं, दक्षिण दिशा में क्या रखने से घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक लाभ के योग बनते हैं. जेड प्लांट से आकर्षित होगी धन ऊर्जा वास्तु और फेंगशुई दोनों में जेड प्लांट को धन का पौधा माना गया है. दक्षिण दिशा शुक्र ग्रह से जुड़ी होती है, जो धन, प्रेम और वैभव का कारक है. इस दिशा में जेड प्लांट लगाने से धन लाभ, आर्थिक स्थिरता, सकारात्मक सोच और पारिवारिक सामंजस्य जैसे लाभ प्राप्त होते हैं. इसे ड्राइंग रूम की दक्षिण दिशा में रखना विशेष रूप से शुभ माना गया है. दक्षिण दिशा में बड़ा शीशा लगाएं वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा में दर्पण लगाने से नकारात्मक ऊर्जा वापस लौट जाती है. इससे घर की ऊर्जा प्रणाली संतुलित होती है और वास्तु दोषों का असर कम होता है. इस उपाय से घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है, पितृ दोष का प्रभाव कम होता है और मानसिक शांति बनी रहती है. ध्यान रहे कि शीशा टूटा या धुंधला न हो. दक्षिण दिशा में तिजोरी रखने का विशेष नियम वास्तु के अनुसार तिजोरी या अलमारी दक्षिण दिशा में रखी जा सकती है, लेकिन उसकी दिशा सही होनी चाहिए. तिजोरी का पीछे वाला भाग दक्षिण में और खोलने वाला हिस्सा उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए. ऐसा करने से पैसों की बचत होती है, धन का प्रवाह स्थिर रहता है और आर्थिक तंगी दूर होती है. यह उपाय धन वसूली और धन वृद्धि के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. यह भी पढ़ें: धन की कमी और बढ़ते खर्चों से परेशान हैं? इन 5 वास्तु दोषों को तुरंत करें दूर दक्षिण दिशा में दीपक और स्वास्तिक यदि घर का मुख्य दरवाजा दक्षिण दिशा में है, तो शाम के समय द्वार के दोनों ओर दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है. इसके अलावा लाल रंग का स्वास्तिक भी बनाना चाहिए. ये उपाय नकारात्मक शक्तियों को दूर करते हैं, घर में समृद्धि लाते हैं और वास्तु दोष शांत करते हैं. बेड का सिरहाना दक्षिण दिशा में रखना शुभ वास्तु के अनुसार सोते समय सिर दक्षिण दिशा और पैर उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। यह प्राकृतिक ऊर्जा चक्र के अनुरूप माना गया है. ऐसा करने से नींद गहरी और शांत होती है, मन की अशांति दूर होती है, स्वास्थ्य और ऊर्जा में सुधार होता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Dakshin Disha Mein Kya Rakhna Chahiye दक्षिण दिशा में क्या रखना चाहिए वास्तु शास्त्र धन लाभ के उपाय दक्षिण दिशा वास्तु South Direction Vastu Vastu Shastra

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Vastu Tips: वास्तु की मदद से इस तरह बढ़ाएं घर में पॉजिटिविटी, नेगेटिविटी का नहीं रहेगा कोई कामVastu Tips: वास्तु की मदद से इस तरह बढ़ाएं घर में पॉजिटिविटी, नेगेटिविटी का नहीं रहेगा कोई काममाना गया है कि अगर आप घर के हर हिस्से में वास्तु नियमों Vastu Tips का ध्यान रखते हैं, तो इससे पॉजिटिविट एनर्जी का फ्लो बढ़ता हैं और घर में खुशहाली बनी रहती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह कुछ वास्तु टिप्स अपनाकर आप घर में सुख-शांति का माहौल बनाए रख सकते...
Read more »

Vastu Tips: रसोई में रखी ये 4 चीजें लाती हैं भारी समस्याएं, चली जाती है घर की बरकतVastu Tips: रसोई में रखी ये 4 चीजें लाती हैं भारी समस्याएं, चली जाती है घर की बरकतVastu Tips: रसोई में छोटी सी गलती भी बड़ा वास्तु दोष पैदा कर सकती है. वास्तु के जानकारों का कहना है कि किचन में मौजूद चार खास चीजें नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाकर गरीबी, तनाव और बाधाएं लेकर आती हैं. इसलिए इन्हें पहचानकर तुरंत हटाना जरूरी है.
Read more »

Vastu Tips: धन की कमी और बढ़ते खर्चों से परेशान हैं? इन 5 वास्तु दोषों को तुरंत करें दूरVastu Tips: धन की कमी और बढ़ते खर्चों से परेशान हैं? इन 5 वास्तु दोषों को तुरंत करें दूरVastu Tips: धन प्राप्ति सिर्फ मेहनत से ही नहीं, बल्कि सही ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण से भी जुड़ी होती है. वास्तु शास्त्र के कुछ आसान उपायों का पालन करने से आर्थिक स्थिति में सुधार, धन संचय और घर में समृद्धि आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं.
Read more »

Vastu Tips: क्यों नहीं टिकता घर में पैसा? जानें तिजोरी, पर्स और लेन-देन से जुड़े 5 वास्तु नियमVastu Tips: क्यों नहीं टिकता घर में पैसा? जानें तिजोरी, पर्स और लेन-देन से जुड़े 5 वास्तु नियमVastu Tip: वास्तु शास्त्र में तिजोरी को घर की सबसे महत्वपूर्ण जगहों में से एक माना गया है. तिजोरी की सही दिशा, सही स्थान और उसका सही से इस्तेमाल आर्थिक स्थिरता लाता है, जबकि गलत स्थान पर रखी तिजोरी धन हानि, खर्चों में वृद्धि और आर्थिक परेशानियां पैदा कर सकती है.
Read more »

Mata Lakshmi: ये 5 शुभ संकेत दिख जाएं तो समझ लें आपके घर में है माता लक्ष्मी का वासMata Lakshmi: ये 5 शुभ संकेत दिख जाएं तो समझ लें आपके घर में है माता लक्ष्मी का वासVastu Tips: ज्योतिष के अनुसार, जब देवी लक्ष्मी किसी घर में प्रवेश करती हैं तो वहां कुछ शुभ और सकारात्मक संकेत दिखाई देने लगते हैं. इन संकेतों को कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए. ये आपकी उन्नति और धनधान्य में वृद्धि का संकेत हो सकते हैं.
Read more »

Vastu Tips: घर पर इन 3 पेड़ों की छाया पड़ना अशुभ, हमेशा दुखों से घिरा रहता है परिवारVastu Tips: घर पर इन 3 पेड़ों की छाया पड़ना अशुभ, हमेशा दुखों से घिरा रहता है परिवारVastu Tips: सनातन धर्म में जहां कई वृक्ष पूजनीय माने गए हैं, वहीं कुछ पेड़ों की छाया को घर के लिए अशुभ बताया गया है. ज्योतिषविदों के अनुसार कुछ वृक्षों की परछाई घर पर पड़ने से उन्नति में बाधा, आर्थिक हानि और पारिवार में तनाव बढ़ सकता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:41:40