Vastu Tips Home Stairs : वास्तु शास्त्र में घर के हर स्थान और दिशा के लिए कुछ खास नियम बनाए गए हैं। इनका ध्यान रखने से घर में हमेशा सुख-शांति और खुशहाली माना जाता है। शास्त्रों में सीढ़ियों के नीचे के स्थान को भी खास महत्व दिया गया है। ऐसे में अगर जाने-अनजाने में आप इसके नीचे कुछ गलत वस्तुएं रख दें तो इससे घर में दरिद्रता आ सकती...
Sidhi Ke Niche Toilet Vastu : घर में हमेशा सुख-शांति और खुशहाली बनाए रखना हर किसी के मन की इच्छा होती है। लेकिन अगर घर में वास्तु दोष हो तो व्यक्ति कितना भी प्रयास कर ले जीवन की समस्याएं उसका पीछा नहीं छोड़ती हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर के हर कोने का खास महत्व होता है और वास्तुदोष को दूर रखने के लिए हर स्थान के नियमों का ख्याल रखना जरूरी होता है। ऐसा न करने से घर में दरिद्रता दस्तक दे सकती है और व्यक्ति के बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं। शास्त्रों की मानें तो इसकी एक महत्वपूर्ण वजह घर में वास्तुदोष को होना है। माना जाता है कि घर में सीढ़ियों के नीचे का स्थान भी बहुत खास महत्व रखता है। लेकिन अगर वहां कुछ गलत चीजें रख दी जाएं तो इससे परिवार के सदस्यों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सीढ़ियों के नीचे कोई भी वस्तु रखने से पहले वास्तु के ये विशेष नियम जरूर जान लें।सीढ़ियों के नीचे टॉयलेट बनवाने से आती है नकारात्मकता माना जाता है कि सीढ़ियों के नीचे भूलकर भी टॉयलेट नहीं बनवाना चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि टॉयलेट से सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में इसे सीढ़ियों के नीचे बनवाने से यह नकारात्मक ऊर्जा पूरे घर में फैल सकती है और वास्तु दोष भी लग सकता है। माना जाता है कि सीढ़ियों के नीचे टॉयलेट बनवाने से परिवार के सदस्यों की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है और इससे घर में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।सीढ़ियों के नीचे कूड़ेदान रखने से लगता है भारी दोष वास्तु शास्त्र के अनुसार सीढ़ियों के नीचे कूड़ेदान रखना शुभ नहीं होता है। ऐसा करने से घर में भारी वास्तु दोष लग सकता है जिससे परिवार के सदस्यों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। माना जाता है कि सीढ़ियों के नीचे कूड़ेदान रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ सकता है और सकारात्मकता दूर होने लगती है। ऐसे में यह गृह क्लेश का कारण भी बन सकती है। अगर आप सीढ़ियों के नीचे कचरा रखने का स्थान बनाते हैं तो इससे घर की आर्थिक तंगी भी बिगड़ सकती है और जरूरी कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। सीढ़ियों के नीचे मंदिर बनवाने से भगवान हो सकते हैं नाराज अगर आप घर में सीढ़ियों के नीचे पूजा घर बनवाने का विचार कर रहे हैं, तो ऐसी गलती बिल्कुल भी न करें। माना जाता है कि सीढ़ियों के नीचे मंदिर लगवाना शुभ नहीं होता है। ऐसा करने से भगवान नाराज हो सकते हैं। सीढ़ियों के ऊपर हम पैर रखकर चढ़ते-उतरते हैं। ऐसे में उसके ठीक नीचे पूजा घर होने से इसे भगवान का अपमान भी माना जा सकता है। यही कारण है कि भूलकर भी मंदिर को सीढ़ियों के नीचे नहीं बनवाना चाहिए। साथ ही, सीढ़ियों के ऊपर गतिविधि होती रहती है और उस स्थान पर शोर भी बहुत होता है। इसके चलते पूजा करते समय व्यक्ति ध्यान नहीं लगा पाता है। यह भी एक कारण है कि सीढ़ियों के नीचे मंदिर नहीं बनवाना चाहिए। सीढ़ियों के नीचे नल लगवाने से घर में आ सकती है दरिद्रता वास्तु शास्त्र के अनुसार, सीढ़ियों के नीचे नल कभी नहीं लगवाना चाहिए। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। अगर सीढ़ियों के नीचे लगे नल से पानी बहता है तो इससे व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और कितनी भी अच्छी कमाई होने के बावजूद हाथ में पैसा नहीं टिकता है। ऐसा माना जाता है कि सीढ़ियों के नीचे नल लगवाने से परिवार के सदस्यों की तरक्की पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है और घर में दरिद्रता आ सकती है। ऐसे में घर बनवाते समय कभी भी नल सीढ़ियों के नीचे नहीं लगाना चाहिए।.
Sidhi Ke Niche Toilet Vastu : घर में हमेशा सुख-शांति और खुशहाली बनाए रखना हर किसी के मन की इच्छा होती है। लेकिन अगर घर में वास्तु दोष हो तो व्यक्ति कितना भी प्रयास कर ले जीवन की समस्याएं उसका पीछा नहीं छोड़ती हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर के हर कोने का खास महत्व होता है और वास्तुदोष को दूर रखने के लिए हर स्थान के नियमों का ख्याल रखना जरूरी होता है। ऐसा न करने से घर में दरिद्रता दस्तक दे सकती है और व्यक्ति के बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं। शास्त्रों की मानें तो इसकी एक महत्वपूर्ण वजह घर में वास्तुदोष को होना है। माना जाता है कि घर में सीढ़ियों के नीचे का स्थान भी बहुत खास महत्व रखता है। लेकिन अगर वहां कुछ गलत चीजें रख दी जाएं तो इससे परिवार के सदस्यों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सीढ़ियों के नीचे कोई भी वस्तु रखने से पहले वास्तु के ये विशेष नियम जरूर जान लें।सीढ़ियों के नीचे टॉयलेट बनवाने से आती है नकारात्मकता माना जाता है कि सीढ़ियों के नीचे भूलकर भी टॉयलेट नहीं बनवाना चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि टॉयलेट से सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में इसे सीढ़ियों के नीचे बनवाने से यह नकारात्मक ऊर्जा पूरे घर में फैल सकती है और वास्तु दोष भी लग सकता है। माना जाता है कि सीढ़ियों के नीचे टॉयलेट बनवाने से परिवार के सदस्यों की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है और इससे घर में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।सीढ़ियों के नीचे कूड़ेदान रखने से लगता है भारी दोष वास्तु शास्त्र के अनुसार सीढ़ियों के नीचे कूड़ेदान रखना शुभ नहीं होता है। ऐसा करने से घर में भारी वास्तु दोष लग सकता है जिससे परिवार के सदस्यों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। माना जाता है कि सीढ़ियों के नीचे कूड़ेदान रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ सकता है और सकारात्मकता दूर होने लगती है। ऐसे में यह गृह क्लेश का कारण भी बन सकती है। अगर आप सीढ़ियों के नीचे कचरा रखने का स्थान बनाते हैं तो इससे घर की आर्थिक तंगी भी बिगड़ सकती है और जरूरी कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। सीढ़ियों के नीचे मंदिर बनवाने से भगवान हो सकते हैं नाराज अगर आप घर में सीढ़ियों के नीचे पूजा घर बनवाने का विचार कर रहे हैं, तो ऐसी गलती बिल्कुल भी न करें। माना जाता है कि सीढ़ियों के नीचे मंदिर लगवाना शुभ नहीं होता है। ऐसा करने से भगवान नाराज हो सकते हैं। सीढ़ियों के ऊपर हम पैर रखकर चढ़ते-उतरते हैं। ऐसे में उसके ठीक नीचे पूजा घर होने से इसे भगवान का अपमान भी माना जा सकता है। यही कारण है कि भूलकर भी मंदिर को सीढ़ियों के नीचे नहीं बनवाना चाहिए। साथ ही, सीढ़ियों के ऊपर गतिविधि होती रहती है और उस स्थान पर शोर भी बहुत होता है। इसके चलते पूजा करते समय व्यक्ति ध्यान नहीं लगा पाता है। यह भी एक कारण है कि सीढ़ियों के नीचे मंदिर नहीं बनवाना चाहिए। सीढ़ियों के नीचे नल लगवाने से घर में आ सकती है दरिद्रता वास्तु शास्त्र के अनुसार, सीढ़ियों के नीचे नल कभी नहीं लगवाना चाहिए। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। अगर सीढ़ियों के नीचे लगे नल से पानी बहता है तो इससे व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और कितनी भी अच्छी कमाई होने के बावजूद हाथ में पैसा नहीं टिकता है। ऐसा माना जाता है कि सीढ़ियों के नीचे नल लगवाने से परिवार के सदस्यों की तरक्की पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है और घर में दरिद्रता आ सकती है। ऐसे में घर बनवाते समय कभी भी नल सीढ़ियों के नीचे नहीं लगाना चाहिए।
Vastu Tips For Stairs सीढ़ियों का वास्तु शास्त्र सीढ़ियों के नीचे शौचालय सीढ़ी के नीचे क्या नहीं रखना चाहिए Sidhi Ke Niche Toilet Vastu Under Stairs Vastu Toilet Under Stairs Vastu
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बच्चों के सामने भूलकर भी ना करें ये बातें, बाद में होगा पछतावाबच्चों के सामने भूलकर भी ना करें ये बातें, बाद में होगा पछतावा
Read more »
केला खाने के बाद भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, तेजी से बढ़ सकता है शुगर लेवल!केला खाने के बाद भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, तेजी से बढ़ सकता है शुगर लेवल!
Read more »
सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें ये 4 काम, घर से चली जाएंगी मां लक्ष्मीवास्तु शास्त्र में घर से जुड़े गए कुछ नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करना बहुत जरूरी है. माना जाता है कि जो लोग इन नियमों का पालन नहीं करते हैं उन्हें जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.
Read more »
सूरज ढलने के बाद भूलकर भी न करें ये 4 काम, वरना घर में आ सकती है दरिद्रतासूरज ढलने के बाद भूलकर भी न करें ये 4 काम, वरना घर में आ सकती है दरिद्रता
Read more »
भूलकर भी न खाएं खीरे के साथ ये 5 चीजें, वरना पड़ सकता है सेहत पर बुरा असरभूलकर भी न खाएं खीरे के साथ ये 5 चीजें, वरना पड़ सकता है सेहत पर बुरा असर
Read more »
Vastu Tips: घर में नहीं चाहते दरिद्रता का प्रवेश तो रात के समय भूलकर भी न करें ये 4 काम, पीछे पड़ जाएगा दुर्भाग्यVastu Tips For Home: रात्रि का समय केवल नींद के लिए नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, परिवार से जुड़ाव और मन की शांति के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। इसलिए इन सात कार्यों से बचकर अपने जीवन को और अधिक सकारात्मक और समृद्ध बनाएं।
Read more »
