Windows Vastu Direction : वास्तुशास्त्र में घर से जुड़ी हर वस्तु के लिए नियम बताए गए हैं। अगर इनका ध्यान न रखा जाए तो इससे घर की परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में खिड़कियां बनवाते समय भी वास्तु के कुछ नियमों का ध्यान रखना आवश्यक माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और आसपास का माहौल भी सकारात्मक बना रहता है। ऐसे में आइए विस्तार से...
वास्तुशास्त्र में घर के हर एक कोने के बारे में कुछ खास नियम बताए गए हैं। मान्यता है कि अगर घर वास्तु के अनुसार बना हो तो इसका सकारात्मक प्रभाव परिवार के सभी सदस्यों के जीवन पर पड़ता है। वहीं, अगर घर की खिड़की से लेकर दरवाजे तक कोई भी वस्तु सही दिशा या स्थान पर न हो तो इसका प्रतिकूल प्रभाव घर और परिवार के जीवन पर भी पड़ सकता है। साथ ही, परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं। ऐसे में घर के अंदर खिड़कियां बनवाते समय दिशा, स्थान और कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं कि खिड़कियां बनवाते समय वास्तु के किन-किन नियमों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक होता है।खिड़की के दरवाजे से जुड़ा वास्तु घर में खिड़की लगवाते समय वास्तु के इस नियम का ख्याल जरूर रखें की उसके दरवाजे अंदर की ओर खुलते हों। मान्यता है कि खिड़की के दरवाजे बाहर की ओर खुलना शुभ नहीं होता है। इससे वास्तु दोष लग सकता है। जिसके चलते परिवार के सदस्यों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और कार्यों में बाधाएं भी आने लगती हैं।दक्षिण दिशा में हो खिड़की तो क्या करें वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा की ओर खिड़की बनवाना शुभ नहीं माना जाता है। लेकिन किसी कारण आपको दक्षिण दिशा में खिड़की बनवानी पड़े या पहले से इस दिशा में खिड़की हो तो एक बात का ख्याल जरूर रखना चाहिए कि उसे कम से कम ही खोलें। साथ ही, खिड़कियां हमेशा साफ रखें और उसमें से किसी प्रकार की आवाज भी आना शुभ नहीं माना जाता है।किस दिशा में बनवाएं खिड़की वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में उत्तर दिशा में खिड़की बनवाना सबसे शुभ होता है। मान्यता है कि उत्तर दिशा कुबेर देवता की होती है। ऐसे में इस स्थान पर खिड़की बनवाने से कुबेर देवता की कृपा प्राप्त हो सकती है और घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है। साथ ही, धन-दौलत में भी वृद्धि होती है और घर से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं।पूर्व दिशा भी रहेगी शुभ उत्तर दिशा के अलावा आप पूर्व दिशा में खिड़कियां बनवा सकते हैं। वास्तुशास्त्र में इस दिशा को बेहद उत्तम माना जाता है। इस स्थान पर खिड़की बनवाने से सूर्य की पहली किरणें घर में प्रवेश करती हैं। साथ ही, इससे सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वास्तु के इस नियम का ध्यान रखने से परिवार के सदस्यों की तरक्की भी हो सकती है। मुख्य द्वार की ओर ऐसे बनवाएं खिड़कियां वास्तुशास्त्र के अनुसार, मेन गेट के दोनों तरफ खिड़कियां होनी भी शुभ माना जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान जरूर रखें की खिड़कियां समान आकार की हों। मान्यता है कि इससे चुंबकीय चक्र पूरा होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। साथ ही, नकारात्मकता घर से दूर रहती है।खिड़कियों की संख्या का रखें ध्यान माना जाता है कि घर में खिड़कियां बनवाते समय उनकी संख्या का भी ध्यान अवश्य रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, घर में खिड़कियों की संख्या हमेशा सम होनी चाहिए जैसे- 2,4,6 आदि। विषम संख्या 3,5,7 आदि में खिड़कियां होना शुभ नहीं माना जाता है। इससे वास्तु दोष लगने की आशंका रहता ही। घर में वास्तु अनुसार खिड़कियां न हो तो इससे जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।.
वास्तुशास्त्र में घर के हर एक कोने के बारे में कुछ खास नियम बताए गए हैं। मान्यता है कि अगर घर वास्तु के अनुसार बना हो तो इसका सकारात्मक प्रभाव परिवार के सभी सदस्यों के जीवन पर पड़ता है। वहीं, अगर घर की खिड़की से लेकर दरवाजे तक कोई भी वस्तु सही दिशा या स्थान पर न हो तो इसका प्रतिकूल प्रभाव घर और परिवार के जीवन पर भी पड़ सकता है। साथ ही, परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं। ऐसे में घर के अंदर खिड़कियां बनवाते समय दिशा, स्थान और कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं कि खिड़कियां बनवाते समय वास्तु के किन-किन नियमों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक होता है।खिड़की के दरवाजे से जुड़ा वास्तु घर में खिड़की लगवाते समय वास्तु के इस नियम का ख्याल जरूर रखें की उसके दरवाजे अंदर की ओर खुलते हों। मान्यता है कि खिड़की के दरवाजे बाहर की ओर खुलना शुभ नहीं होता है। इससे वास्तु दोष लग सकता है। जिसके चलते परिवार के सदस्यों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और कार्यों में बाधाएं भी आने लगती हैं।दक्षिण दिशा में हो खिड़की तो क्या करें वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा की ओर खिड़की बनवाना शुभ नहीं माना जाता है। लेकिन किसी कारण आपको दक्षिण दिशा में खिड़की बनवानी पड़े या पहले से इस दिशा में खिड़की हो तो एक बात का ख्याल जरूर रखना चाहिए कि उसे कम से कम ही खोलें। साथ ही, खिड़कियां हमेशा साफ रखें और उसमें से किसी प्रकार की आवाज भी आना शुभ नहीं माना जाता है।किस दिशा में बनवाएं खिड़की वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में उत्तर दिशा में खिड़की बनवाना सबसे शुभ होता है। मान्यता है कि उत्तर दिशा कुबेर देवता की होती है। ऐसे में इस स्थान पर खिड़की बनवाने से कुबेर देवता की कृपा प्राप्त हो सकती है और घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है। साथ ही, धन-दौलत में भी वृद्धि होती है और घर से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं।पूर्व दिशा भी रहेगी शुभ उत्तर दिशा के अलावा आप पूर्व दिशा में खिड़कियां बनवा सकते हैं। वास्तुशास्त्र में इस दिशा को बेहद उत्तम माना जाता है। इस स्थान पर खिड़की बनवाने से सूर्य की पहली किरणें घर में प्रवेश करती हैं। साथ ही, इससे सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वास्तु के इस नियम का ध्यान रखने से परिवार के सदस्यों की तरक्की भी हो सकती है। मुख्य द्वार की ओर ऐसे बनवाएं खिड़कियां वास्तुशास्त्र के अनुसार, मेन गेट के दोनों तरफ खिड़कियां होनी भी शुभ माना जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान जरूर रखें की खिड़कियां समान आकार की हों। मान्यता है कि इससे चुंबकीय चक्र पूरा होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। साथ ही, नकारात्मकता घर से दूर रहती है।खिड़कियों की संख्या का रखें ध्यान माना जाता है कि घर में खिड़कियां बनवाते समय उनकी संख्या का भी ध्यान अवश्य रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, घर में खिड़कियों की संख्या हमेशा सम होनी चाहिए जैसे- 2,4,6 आदि। विषम संख्या 3,5,7 आदि में खिड़कियां होना शुभ नहीं माना जाता है। इससे वास्तु दोष लगने की आशंका रहता ही। घर में वास्तु अनुसार खिड़कियां न हो तो इससे जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।
Ghar Mein Khidkiyan Kitni Honi Chahiye घर में खिड़की कैसी होनी चाहिए वास्तु नियम खिड़कियों की संख्या कितनी होनी चाहिए Windows Vastu Direction Windows Direction As Per Vastu वास्तु अनुसार खिड़कियां
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
New Year 2026 Vastu Tips: नए साल के पहले दिन भूलकर भी ना दोहराएं ये गलती, वरना साल पर पछताना पड़ेगाधर्म-कर्म New Year 2026 Vastu Tips: साल 2026 शुरू हो चुका है. सनातन धर्म में साल का पहला दिन बेहद खास माना जाता है. इसलिए, इस दिन पर कोई भी गलती नहीं करनी चाहिए. मान्यता है कि पहले दिन की गई गलती का खामियाजा लंबे समय तक भुगतना पड़ता है.
Read more »
2026 में नहीं टिकेगी दरिद्रता! नए साल की शुरुआत में ही करें ये वास्तु उपाय, चमक जाएगी किस्मतVastu Tips: नए साल 2026 में अपने घर को सकारात्मक ऊर्जा से भरें। जानें 5 आसान वास्तु उपाय जो नकारात्मक ऊर्जा, वास्तु दोष और बुरी नजर को दूर कर आपके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति लाएंगे।
Read more »
Vastu Tips: डाइनिंग टेबल पर भूलकर भी न रखें ये चीजें, जीवन में ऊथल-पुथल ला सकती है आपकी लापरवाहीडाइनिंग टेबल सिर्फ भोजन का स्थान नहीं बल्कि घर की ऊर्जा और सामंजस्य का प्रतीक है. यहां दवाइयां, टूटे बर्तन, बासी खाना या ऑफिस का सामान न रखें. नमकदानी छुपा रखें. साफ-सुथरी टेबल पर ताजे फल या फूल रखें जिससे सकारात्मक ऊर्जा और घर में खुशहाली बनी रहे.
Read more »
Vastu Tips : घर में रखते हैं गंगाजल? तो बिल्कुल भी न करें ये 5 गलतियां, जानें वास्तु के नियमVastu Tips : घर में गंगाजल रखना शुभ और पवित्र माना जाता है, लेकिन इसे गलत तरीके से रखने या इस्तेमाल करने से सकारात्मक प्रभाव कम हो सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार गंगाजल से जुड़ी कुछ सामान्य गलतियां हैं, जिनसे बचना जरूरी है. जानिए वे 5 अहम नियम, ताकि घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे.
Read more »
Vastu Tips: शाम के समय पूजा करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना जिंदगी भर पड़ सकता है पछतानाधर्म-कर्म Vastu Tips: सनातन धर्म में देवी-देवताओं की पूजा दिन में दो बार, सुबह और शाम को की जाती है. इस समय हिंदू घरों में धूप-दीया जलाने का नियम होता है. शाम की पूजा के समय हमें कुछ बातों का ख्याल विशेष रूप से रखनी चाहिए.
Read more »
पेरेंटिंग- बेटे को स्कूल में बुली करते हैं: वह गुमसुम रहने लगा है, उसे बुलिंग का सामना करना, हिम्मत से जवाब...Parenting Tips; What Is School Bullying And How To Handle It.
Read more »
