Varanasi News: देव दीपावली 5 नवंबर को काशी के घाटों पर 10 लाख दीपों से जगमगाएगी. योगी सरकार ने इसे प्रांतीय मेला घोषित किया है. गंगा महोत्सव, लेजर शो, ग्रीन आतिशबाजी और जनसहभागिता से आयोजन भव्य बनेगा, जिससे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा.
VaranasiKumar Shashivardhan: देव दीपावली को इस वर्ष योगी सरकार ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने की तैयारियों में जुटी है. प्रांतीय मेला घोषित हो चुकी देव दीपावली का आयोजन 5 नवंबर को होगा. इस दौरान काशी के अर्धचंद्राकार घाट 10 लाख से अधिक दीपों से रोशन होंगे.
खास बात यह है कि इनमें से एक लाख दीप गाय के गोबर से तैयार किए जाएंगे, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठी पहल होगी. दीपों की अद्भुत छटा से काशी का अनुपम दृश्य देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करेगा. सरकार और जनसहभागिता का संगम योगी सरकार ने देव दीपावली की तैयारी को जनसहभागिता से जोड़ते हुए इसे और व्यापक रूप देने का निर्णय लिया है. पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार ने बताया कि 10.10 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे. इनमें डिजाइनर दीप भी शामिल होंगे. साथ ही, घाटों, तालाबों और कुंडों को आकर्षक रोशनी और फसाड लाइटिंग से सजाया जाएगा. गंगा किनारे की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुखद अनुभव मिल सके. गंगा महोत्सव से सजेगा काशी देव दीपावली से पहले 1 से 4 नवंबर तक राजघाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम गंगा महोत्सव आयोजित होगा. इसमें स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ काशी की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा. चेत सिंह घाट पर लेजर शो के माध्यम से काशी से जुड़ी धार्मिक कथाओं का प्रदर्शन होगा. गंगा पार रेत पर ग्रीन आतिशबाजी का आयोजन होगा, जो प्रदूषण रहित होगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगी. पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा विश्वविख्यात देव दीपावली देखने हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक काशी पहुंचते हैं. इस बार भी लाखों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटकों के आने की संभावना है. आयोजन के दौरान होटल, गेस्ट हाउस, नाव, क्रूज और बोट बुकिंग पहले से ही फुल रहने लगती हैं. देव दीपावली की अनोखी छटा न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देती है. यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में भी है माता वैष्णो का प्रसिद्ध मंदिर, रोचक रहस्य और चमत्कार से भरा इतिहास
Varanasi News Varanasi News Varanasi News Varanasi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
News in Shorts: Entertainment News, Cricket News, Economy News, Industry News HeadlinesShorts News: Get all latest news in shorts, news highlights
Read more »
Varanasi News:वाराणसी के हर थाने में खुलेगा नारी शक्ति सेंटर, महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालो का होगा बुरा हश्रVaranasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से शुरू हुआ मिशन शक्ति 5.0, हर थाने में नारी शक्ति सेंटर खोलेगा. महिला सुरक्षा, जागरूकता और विशेष अभियानों के जरिए महिलाओं को कानूनी, मानसिक और सुरक्षा सहायता मिलेगी.
Read more »
एच-1बी वीज़ा पर फीस बढ़ाने को लेकर अमेरिका की सफाई, कहा- ये सालाना नहीं एकमुश्त शुल्क होगाHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
ಸರ್ಕಾರದಿಂದ ಈ ಉದ್ಯೋಗಿಗಳಿಗೆ ನವರಾತ್ರಿ ಉಡುಗೊರೆ... 20% ಬೋನಸ್ ಘೋಷಿಸಿದ ಸಿಎಂ! ಅದೃಷ್ಟವಂತರು ಅಂದ್ರೆ ಈ ಕೆಲಸಗಾರರೇ..ಕಚುಟೋಲಿಯಲ್ಲಿ 10 ನೇ ಅಸ್ಸಾಂ ಬೆಟಾಲಿಯನ್ ಸ್ಥಾಪನೆಗೆ ಅಸ್ಸಾಂ ಸಚಿವ ಸಂಪುಟ ₹ 260 ಕೋಟಿ ಅನುದಾನವನ್ನು ಅನುಮೋದಿಸಿದೆ.
Read more »
पुनर्वास पर सवाल, आदिवासी आखिर कहां जाएं: विवादों के घेरे में पलामू बाघ परियोजनाHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
वाराणसी आ रही फ्लाइट का कॉकपिट खोलने की कोशिश: हाईजैक के डर से कैप्टन ने नहीं खोला, CISF ने 9 को हिरासत में...Passenger opens cockpit on Air India flight Varanasi Bengluru update video
Read more »
