Vande Bharat Fare: वंदे भारत का कम होगा किराया? सुनिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या बताया संसद में

वंदे भारत News

Vande Bharat Fare: वंदे भारत का कम होगा किराया? सुनिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या बताया संसद में
वंदे भारत एक्सप्रेसवंदे भारत का किरायावंदे भारत का किराया कम होगा
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 13 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 39%
  • Publisher: 51%

वंदे भारत एक्सप्रेस भारतीय रेल की शान है। यह भारतीय रेल की प्रीमियम ट्रेन है। इसके महत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जाना चाहिए कि अभी तक देश में जितने भी वंदे भारत चले हैं, सबको हरी झंडी पीएम मोदी ही दिखाए हैं। इस ट्रेन का किराया अन्य ट्रेनों से थोड़ा ज्यादा है। बीते दिनों संसद में इसके किराये से जुड़ा एक सवाल पूछा...

नई दिल्ली: कुछ लोग कहते हैं कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तो बढ़िया है। लेकिन इसका किराया ज्यादा है। इस पर लोकसभा में असम के सांसद रकीबुल हुसैन से सरकार से पूछा था कि क्या वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया कम करने पर कुछ विचार हो रहा है? इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि किराया तय करते समय कई चीजों का ध्यान रखा जाता है। क्या दिया सरकार ने जवाबअसम में धुबरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेसी सांसद रकीबुल हुसैन ने सवाल पूछा था कि क्या सरकार किराया कम करने की सोच रही है। ताकि कम आय वाले लोग भी इस प्रीमियम सर्विस का फायदा उठा सकें। इस सवाल पर बीते बुधवार को वैष्णव ने बताया कि किसी भी ट्रेन का किराया तय करते समय सरकार कई चीजों को ध्यान में रखती है। जैसे ट्रेन चलाने में सर्विस का खर्च, लोगों की क्षमता और सामाजिक-आर्थिक स्थिति।यात्रियों के लिए कई तरह की ट्रेनअश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे अलग-अलग तरह के यात्रियों के लिए कई ट्रेनें चलाती है। किराए अलग-अलग सुविधाओं के हिसाब से तय किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों के किराये का मूल्यांकन और उसे सही करना एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि किराया लोगों की पहुंच में रहे और सर्विस भी अच्छी बनी रहे।सस्ती यात्रा के लिए अमृत भारत ट्रेनरेल मंत्री ने बताया कि सस्ती यात्रा के लिए सरकार अमृत भारत ट्रेनें शुरू कर रही है। ये ट्रेनें पूरी तरह से नॉन-AC हैं। इनमें 12 स्लीपर क्लास और 8 जनरल या सेकेंड क्लास के डिब्बे होते हैं। ये खास तौर पर कम आय वाले लोगों के लिए बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों में कई आधुनिक सुविधाएं हैं। जैसे कि सेमी-परमानेंट कपलर, जिससे झटके नहीं लगते। स्लाइडिंग विंडो और फोल्डेबल स्नैक टेबल भी हैं। मंत्री जी ने कहा कि इन ट्रेनों का मकसद कम किराए में यात्रियों को आरामदायक सफर कराना है।अन्य देशों से कम है भारत में किरायाअश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेल के किराए की तुलना दूसरे देशों से की। उन्होंने बताया कि भारत में रेल यात्रा काफी सस्ती है। उन्होंने बताया कि 350 किलोमीटर की यात्रा के लिए भारत में जनरल क्लास का टिकट 121 रुपये का है। जबकि पाकिस्तान में 400 रुपये और श्रीलंका में 413 रुपये लगते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिमी देशों में किराया भारत से 10-20 गुना ज्यादा है। भारतीय रेल ने साल 2020 से किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।यात्री पर कितना खर्च होता है?मंत्री ने बताया कि एक यात्री पर रेलवे का खर्च 1.

38 रुपये प्रति किलोमीटर आता है। लेकिन यात्रियों से सिर्फ 72 पैसे लिए जाते हैं। इस अंतर को भरने के लिए सरकार ने 2023-24 में लगभग 57,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है। इससे किराया लोगों की पहुंच में रहता है और रेल सेवाएं भी चलती रहती हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

वंदे भारत एक्सप्रेस वंदे भारत का किराया वंदे भारत का किराया कम होगा वंदे भारत किराया वंदे भारत किराया कितना है वंदे भारत ट्रेन किराया वंदे भारत ट्रेन किराया सूची वंदे भारत एक्सप्रेस किराया वंदे भारत का किराया कितना है

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

New Delhi Railway Station Stampede: Ashwini Vaishnaw ने संसद में बताया सुरक्षा के लिए उठाए कौनसे कदमNew Delhi Railway Station Stampede: Ashwini Vaishnaw ने संसद में बताया सुरक्षा के लिए उठाए कौनसे कदमNew Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताया।
Read more »

Vande Bharat : होली पर यात्रियों को रेलवे का तोहफा- अब वंदे भारत में मिलेंगे चिप्स-बिस्किट और कोल्ड ड्रिंकVande Bharat : होली पर यात्रियों को रेलवे का तोहफा- अब वंदे भारत में मिलेंगे चिप्स-बिस्किट और कोल्ड ड्रिंकVande Bharat: Now chips, biscuits and cold drinks will be available in Vande Bharat, अब वंदे भारत में मिलेंगे चिप्स-बिस्किट और कोल्ड ड्रिंक
Read more »

भारत से कम या अधिक? पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका में कितना है रेल किराया, अश्विनी वैष्णव ने डिटेल में समझायाभारत से कम या अधिक? पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका में कितना है रेल किराया, अश्विनी वैष्णव ने डिटेल में समझायारेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में बताया कि भारत में रेल का यात्री किराया पड़ोसी देशों से काफी कम है। भारतीय रेल किराया पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की तुलना में कम होने के साथ ही पश्चिमी देशों से 10-15 प्रतिशत सस्ता है। 2020 से किराए में कोई बदलाव नहीं हुआ...
Read more »

भारत से कम या ज्यादा, पाकिस्तान-श्रीलंका में कितना है रेल किराया? अश्विनी वैष्णव ने संसद में दी जानकारीभारत से कम या ज्यादा, पाकिस्तान-श्रीलंका में कितना है रेल किराया? अश्विनी वैष्णव ने संसद में दी जानकारीरेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने विपक्ष को नसीहत दी। रेल मंत्री ने कहा कि भारत में रेल किराया पड़ोसी देशों की तुनला में काफी कम है। रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे और रक्षा पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 सालों में पांच लाख से अधिक लोगों को नौकरियां दी गई हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष केवल भ्रम फैला रहा...
Read more »

Vande Bharat Fare: क्या वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया होगा कम? रेल मंत्री ने दिया ये जवाबVande Bharat Fare: क्या वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया होगा कम? रेल मंत्री ने दिया ये जवाबरेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि ट्रेनों और श्रेणियों का किराया उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर तय किया जाता है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय रेलवे Indian Railways विभिन्न प्रकार के यात्री खंडों के लिए विभिन्न प्रकार की ट्रेन सेवाएं चलाता है। वंदे भारत ट्रेनों सहित यात्री किराए का मूल्यांकन एक सतत और चल रही...
Read more »

121 रुपए में 350 KM का सफर! पाकिस्तान-बांग्लादेश से कितना सस्ता है भारत में रेल सफर? मंत्री ने जवाब ने चौंकाया121 रुपए में 350 KM का सफर! पाकिस्तान-बांग्लादेश से कितना सस्ता है भारत में रेल सफर? मंत्री ने जवाब ने चौंकायाTrain Fares: Indian Railways का किराया Pakistan, Bangladesh से कितना कम, Ashwini Vaishnaw ने बताया
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:02:18