वंदे भारत एक्सप्रेस को तो जानते ही होंगे। भारतीय रेल के इंजीनियरों ने इसे ट्रेन-18 के रूप में डेवलप किया था। दरअसल, यह इम्प्रूवाइज्ड ईएमयू है। इसी ट्रेन को पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस का नाम दिया है। यह देश में सबसे तेज गति से दौड़ने वाली रेलगाड़ी है। इसकी स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे की है। वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है।...
नई दिल्ली: याद कीजिए साल 2019 का वह दिन, जब भारतीय रेलवे ने अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया था। इसके लिए रूट चुना गया था नई दिल्ली से वाराणसी का रूट। इस रूट पर देश की जो पहली वंदे भारत एक्सप्रेस चली थी, उसमें 16 डिब्बे थे। पहले दिन से ही यह ट्रेन लोकप्रिय है। लोकप्रियता का आलम यह है कि कुछ ही साल में इस रूट पर दूसरी वंदे भारत चलानी पड़ी थी। अब इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत के डिब्बे बढ़ाए जा रहे हैं।दिल्ली-वाराणसी रूट में भारी डिमांड रेलवे बोर्ड के अधिकारी बताते हैं कि नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत में सीटों की भारी डिमांड है। तभी तो दिसंबर 2023 में रेलवे ने इस रूट पर एक और 16 कोच वाली ट्रेन की पेशकश की। इस रूट की एक ट्रेन दिल्ली से सुबह चलती है तो दूसरी ट्रेन दोपहर बाद में। इसी वाराणसी से भी एक वंदे भारत सुबह रवाना होती है तो दूसरी दोपहर बाद।अब क्या हुआ है नया दिल्ली से वाराणसी के बीच सीट की भारी मांग को देखते हुए अब रेलवे ने इन वंदे भारत एक्सप्रेस में डिब्बों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। रेलवे बोर्ड के अधिकारी बताते हैं कि आगामी 15 सितंबर से इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 के बजाय 20 डिब्बे होंगे। 30 फीसदी बढ़ेगी क्षमता मंत्रालय के एक अधिकारी ने एनबीटी डिजिटल को बताया कि 16 कोच वाली वंदे भारत में दो एक्जीक्यूटिव क्लास के कोच हैं। शेष एसी चेयर कार के डिब्बे हैं। इस ट्रेन में एक बार में 1,128 यात्रियों को कंफर्म सीट मिलती है। इसमें चार और कोच जोड़ देने पर डिब्बों की कुल संख्या 20 कोच हो जाएगी। साथ ही सीटों की संख्या बढ़ कर 1,440 हो जाएगी। यानी सीट कैपिसिटी में 30 फीसदी का इजाफा।दो रूट पर चलेंगे 20 कोच वाले वंदे भारत रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक अगले 15 सितंबर को दो रूट पर 20 डिब्बे वाले वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की संभावना है। पहला रूट तो नई दिल्ली से वाराणसी का है। दूसरा रूट नागपुर से सिकंदराबाद का हो सकता है। इसे भी एक रैक अलॉट कर दिया गया है। 11 नई वंदे ट्रेन चल सकती हैं आगामी 15 सितंबर को रेलवे ने 11 नए वंदे ट्रेन को हरी झंडी दिखाने की तैयारी की है। इनमें वाराणसी से देवघर , आगरा से वाराणसी , टाटा से पटना , टाटा से बेरहामपुर , दुर्ग से विशाखापत्तनम , नई दिल्ली से वाराणसी , नागपुर से सिकंदराबाद , हुबली से पुणे , हावड़ा से गया , हावड़ा से भागलपुर और अहमदाबाद से भुज शामिल हैं। अहमदाबाद से भुज के बीच जो वंदे ट्रेन चलेगी, रेलवे उसे वंदे मेट्रो के नाम से नोटिफाई किया है।पीएम दिखाएंगे हरी झंडी! वंदे भारत एक्सप्रेस अन्य ट्रेनों से अलग और खास है। तभी तो इसे प्रधानमंत्री खुद हरी झंडी दिखाते हैं। इस बार भी जो 10 से ज्यादा वंदे भारत चलने वाले हैं, उन्हें भी पीएम मोदी ही हरी झंडी दिखा सकते हैं। प्रधानमंत्री का ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में आयोजित हो सकता है। दरअसल, इस सप्ताह की शुरुआत में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि पीएम मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर का दौरा करेंगे।.
नई दिल्ली: याद कीजिए साल 2019 का वह दिन, जब भारतीय रेलवे ने अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया था। इसके लिए रूट चुना गया था नई दिल्ली से वाराणसी का रूट। इस रूट पर देश की जो पहली वंदे भारत एक्सप्रेस चली थी, उसमें 16 डिब्बे थे। पहले दिन से ही यह ट्रेन लोकप्रिय है। लोकप्रियता का आलम यह है कि कुछ ही साल में इस रूट पर दूसरी वंदे भारत चलानी पड़ी थी। अब इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत के डिब्बे बढ़ाए जा रहे हैं।दिल्ली-वाराणसी रूट में भारी डिमांड रेलवे बोर्ड के अधिकारी बताते हैं कि नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत में सीटों की भारी डिमांड है। तभी तो दिसंबर 2023 में रेलवे ने इस रूट पर एक और 16 कोच वाली ट्रेन की पेशकश की। इस रूट की एक ट्रेन दिल्ली से सुबह चलती है तो दूसरी ट्रेन दोपहर बाद में। इसी वाराणसी से भी एक वंदे भारत सुबह रवाना होती है तो दूसरी दोपहर बाद।अब क्या हुआ है नया दिल्ली से वाराणसी के बीच सीट की भारी मांग को देखते हुए अब रेलवे ने इन वंदे भारत एक्सप्रेस में डिब्बों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। रेलवे बोर्ड के अधिकारी बताते हैं कि आगामी 15 सितंबर से इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 के बजाय 20 डिब्बे होंगे। 30 फीसदी बढ़ेगी क्षमता मंत्रालय के एक अधिकारी ने एनबीटी डिजिटल को बताया कि 16 कोच वाली वंदे भारत में दो एक्जीक्यूटिव क्लास के कोच हैं। शेष एसी चेयर कार के डिब्बे हैं। इस ट्रेन में एक बार में 1,128 यात्रियों को कंफर्म सीट मिलती है। इसमें चार और कोच जोड़ देने पर डिब्बों की कुल संख्या 20 कोच हो जाएगी। साथ ही सीटों की संख्या बढ़ कर 1,440 हो जाएगी। यानी सीट कैपिसिटी में 30 फीसदी का इजाफा।दो रूट पर चलेंगे 20 कोच वाले वंदे भारत रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक अगले 15 सितंबर को दो रूट पर 20 डिब्बे वाले वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की संभावना है। पहला रूट तो नई दिल्ली से वाराणसी का है। दूसरा रूट नागपुर से सिकंदराबाद का हो सकता है। इसे भी एक रैक अलॉट कर दिया गया है। 11 नई वंदे ट्रेन चल सकती हैं आगामी 15 सितंबर को रेलवे ने 11 नए वंदे ट्रेन को हरी झंडी दिखाने की तैयारी की है। इनमें वाराणसी से देवघर , आगरा से वाराणसी , टाटा से पटना , टाटा से बेरहामपुर , दुर्ग से विशाखापत्तनम , नई दिल्ली से वाराणसी , नागपुर से सिकंदराबाद , हुबली से पुणे , हावड़ा से गया , हावड़ा से भागलपुर और अहमदाबाद से भुज शामिल हैं। अहमदाबाद से भुज के बीच जो वंदे ट्रेन चलेगी, रेलवे उसे वंदे मेट्रो के नाम से नोटिफाई किया है।पीएम दिखाएंगे हरी झंडी! वंदे भारत एक्सप्रेस अन्य ट्रेनों से अलग और खास है। तभी तो इसे प्रधानमंत्री खुद हरी झंडी दिखाते हैं। इस बार भी जो 10 से ज्यादा वंदे भारत चलने वाले हैं, उन्हें भी पीएम मोदी ही हरी झंडी दिखा सकते हैं। प्रधानमंत्री का ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में आयोजित हो सकता है। दरअसल, इस सप्ताह की शुरुआत में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि पीएम मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर का दौरा करेंगे।
वंदे भारत में कितने डिब्बे वंदे भारत वंदे भारत एक्सप्रेस टाइम टेबल वंदे भारत ट्रेन नंबर वंदे भारत ट्रेन की स्पीड वंदे भारत मेट्रो वंदे भारत एक्सप्रेस टिकट वंदे भारत 20 डिब्बों वाला वंदे भारत के नए रूट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अंदर से ऐसी दिखेगी Patna-Delhi Vande Bharat Express ट्रेन, चमचमाती और आधुनिक सुविधाओं से होगी लैसVande Bharat Express train inside Video: बिहार की राजधानी पटना और दिल्ली के बीच जल्द ही वंदे भारत Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
PHOTOS: 'वर्ल्ड क्लास डिजाइन, 180 किमी/घंटे की रफ्तार', देखें Vande Bharat Sleeper Coach की शानदार तस्वीरेंVande Bharat sleeper Coach रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव Ashwini Vaishnaw ने BEML के कारखाने में वंदे भारत एक्सप्रेस Vande Bharat Express के स्लीपर कोच के प्रतिकृति संस्करण का अनावरण किया। रेलमंत्री ने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन Vande Bharat Sleeper Train 160/kmph की रफ्तार से चलेगी जो कि 180/kmph की टॉप स्पीड तक जा सकती है। देखें इस ट्रेन के कोच...
Read more »
Vande Bharat: कवच से लैस आठ कोच की होगी बनारस-आगरा वंदे भारत, जानिए कब से शुरू होगीवंदे भारत एक्सप्रेस की आठवीं रेक बनारस से आगरा के लिए प्रस्तावित है। यह 2.
Read more »
इटावा में वंदे भारत ट्रेन रोकी गई हैEtawah Vande Bharat Technical Issue: इटावा में वंदे भारत ट्रेन रोकी गई है। तकनीकी खामी के चलते रोकी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Vande Bharat Express: पटना से टाटानगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का हुआ ट्रायल रन, 15 सितंबर को PM Modi दिखाएंगे हरी झंडीVande Bharat Express Patna: 15 सितंबर को पीएम मोदी एक साथ कई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Vande Bharat Stone Pelting: वंदे भारत ट्रेन पर शरारती तत्वों का आतंक, ट्रायल रन में ही शीशे पर पथरावVande Bharat Stone Pelting: बिहार के गया में मंगलवार को टाटानगर से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
