वैभव सूर्यवंशी की उपलब्धियां इतनी छोटी उम्र में किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं हैं. महज 13 साल की उम्र में वह आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में शॉर्टलिस्ट होने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बने और राजस्थान रॉयल्स ने उन पर 1.1 करोड़ की बोली लगाई. उन्होंने आईपीएल डेब्यू 14 साल और 23 दिन की उम्र में किया और पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर सबका ध्यान खींचा.
Vaibhav Suryavanshi : क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने हासिल किया नया मुकाम, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान Vaibhav Suryavanshi New Milestone: वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में भारतीय क्रिकेट में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं.
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू और शतक बनाने से लेकर रणजी और विजय हजारे में रिकॉर्ड बनाने तक, उन्होंने हर स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित की है. अंडर-19 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 62 गेंदों पर शतक और इंग्लैंड दौरे का अनुभव उनके करियर को नई दिशा दे रहा है. उनकी उपलब्धियां इस बात का संकेत हैं कि आने वाले वर्षों में वे भारतीय क्रिकेट का बड़ा सितारा बन सकते हैं. अब वैभव सूर्यवंशी ने एक और उपलब्धि हासिल की है, क्या है वो उपलब्धि, जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें.वैभव सूर्यवंशी की उपलब्धियां इतनी छोटी उम्र में किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं हैं. महज 13 साल की उम्र में वह आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में शॉर्टलिस्ट होने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बने और राजस्थान रॉयल्स ने उन पर 1.1 करोड़ की बोली लगाई. उन्होंने आईपीएल डेब्यू 14 साल और 23 दिन की उम्र में किया और पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर सबका ध्यान खींचा. कुछ ही दिनों बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 38 गेंदों पर 101 रन बनाकर आईपीएल और T20 क्रिकेट में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए.फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में भी वैभव ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया. 12 साल और 284 दिन की उम्र में उन्होंने बिहार रणजी टीम से मुंबई के खिलाफ डेब्यू किया और भारत के इतिहास में सबसे कम उम्र में रणजी खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल हुए. इसके बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ तेज़तर्रार 71 रनों की पारी खेली और लिस्ट-ए क्रिकेट में अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए.अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनका चमकदार प्रदर्शन देखने को मिला. सितंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत U-19 टीम से खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 58 गेंदों में शतक लगाया. ये भारतीय युवा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक रहा. इसके अलावा उन्होंने 2024 अंडर-19 एशिया कप में दो महत्वपूर्ण अर्धशतक बनाए और टीम को फाइनल तक पहुंचाया. उनकी यह उपलब्धियां बताती हैं कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य उनके कंधों पर कितना उज्ज्वल दिखता है.वैभव का नाम पहली बार तब सुर्खियों में आया जब उन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा. 1.1 करोड़ की बोली में शामिल होने वाले वैभव आईपीएल इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने. इसके बाद उन्होंने आईपीएल में डेब्यू करते ही छक्का जड़कर फैंस का दिल जीत लिया. गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक जड़ने के बाद तो उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई.अब बिहार के ताजपुर गांव से आने वाले वैभव सूर्यवंशी सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी छा गए हैं. महज 14 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा मुकाम बनाया है, जिसे कई बड़े खिलाड़ी भी हासिल नहीं कर पाते.वैभव की क्रिकेटिंग उपलब्धियों का सीधा असर उनके सोशल मीडिया पर भी दिखा. इंस्टाग्राम पर उन्होंने लगातार अपने मैच की झलकियां, ट्रेनिंग वीडियो और निजी पल फैंस के साथ साझा किए. यही वजह रही कि महज कुछ महीनों में उनके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़कर दो मिलियन पहुंच गई.वैभव की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं. बिहार के छोटे से शहर से आने वाले इस खिलाड़ी की मेहनत और लगन ने दिखा दिया कि सपने पूरे करने के लिए बड़ा शहर जरूरी नहीं, बल्कि जुनून होना चाहिए. यही वजह है कि लाखों युवा उन्हें रोल मॉडल मान रहे हैं.वैभव के इंस्टाग्राम अकाउंट का 2 मिलियन का आंकड़ा छूना दर्शाता है कि फैंस इस उभरते हुए सितारे पर नजर रख रहे हैं और उनसे काफी उम्मीदें रखते हैं. क्रिकेट के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी उनका दबदबा दर्शाता है कि अनुभव और मेहनत रंग लाती है और बड़े से बड़े आंकड़े तक पहुँचने में ज़्यादा समय नहीं लगता.Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने हासिल किया नया मुकाम, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरानJehanabad news Jehanabad News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जहानाबाद में निकाली गई भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय, देखें तस्वीरेंBegusarai News
Vaibhav Suryavanshi Instagram Followers Vaibhav Suryavanshi Instagram Vaibhav Suryavanshi Has 2 Million Rajasthan Royals Indian Cricket Team Vaibhav Suryavanshi Latest News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Vaibhav Suryavanshi: केवल टी20 और वनडे के महारथी हैं वैभव सूर्यवंशी? टेस्ट में बुरी तरह फ्लॉप रहे बिहार के लालबिहार के 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर गए हुए थे. जहां वनडे में उनका बल्ला जमकर बोला. हालांकि टेस्ट में ये युवा टांय टांय फिस्स हो गए. क्रिकेट. खेल समाचार.
Read more »
'असंभव', ग्लेन मैक्सवेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जो किया कारनामा, जानकर आप भी यही कहेंगेग्लेन मैक्सवेल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बैटर का वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में वही पुराना अंदाज देखने को मिला. जहां उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी की. क्रिकेट. खेल समाचार.
Read more »
मार्क जुकरबर्ग की 5 चौंकाने वाली AI भविष्यवाणियां: स्मार्टफोन को भूल जाइए, अब AI बनेगा आपका बेस्ट फ्रेंड!Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर 5 बड़ी और बोल्ड भविष्यवाणियां की हैं. पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे.
Read more »
Jasmin Bhasin को होटल रूम में लॉक कर डायरेक्टर ने किया था ये काम, सालों बाद एक्ट्रेस ने किया रिवीलमनोरंजन | टेलीविज़न Jasmin Bhasin Recalls Casting Couch Incident: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन हाल ही में एक ऐसा डरावना किस्सा शेयर किया है, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे.
Read more »
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को अचानक BCCI ने क्यों बुलाया? Asia Cup 2025 में शामिल होना नहीं बल्कि ये है वजहएशिया कप 2025 की 9 सितंबर से शुरुआत हो रही है. इस बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान अब तक नहीं हुआ है. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
'मैं देखना चाहता था कि वह क्या करेंगे', रवि अश्विन ने ऐसे किया था वैभव सूर्यवंशी के गेम को टेस्ट, खुद सुनाया किस्साRavi Ashwin on Vaibhav Suryavanshi : रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
