U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली. उन्होंने 55 गेंदों में शतक जड़ा, जो टूर्नामेंट का दूसरा सबसे तेज शतक है. भारत ने 411/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस दौरान वैभव ने शतक जड़ने के बाद जो सेलिब्रेशन दिखाया, उसका वीडियो देखने लायक था.
U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शुक्रवार को वैभव सूर्यवंशी का सेंचुरी सेलिब्रेशन चर्चा का विषय रहा.शतक जड़ने के बाद उन्होंने बल्ला लहराया और भगवान को याद किया. U-19 वर्ल्ड कप फाइनल जैसे बड़े मंच पर 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जो कर दिखाया, वह लंबे समय तक याद रखा जाएगा.
इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में भारतीय ओपनर ने न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि अपनी निडर बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. और पढ़ेंमैच की पहली गेंद से ही वैभव के इरादे साफ थे. उन्होंने संयम और आक्रामकता का शानदार संतुलन दिखाते हुए महज 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. यह U-19 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक रहा, उनसे तेज सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के विल मलाजुक रहे हैं.Towering SIXES! 💥2nd Most 100s for IND in YODIs! 💯Jaw-dropping strokeplay! 🤩Vaibhav Sooryavanshi has completed his century & what an occasion to bring it up! 🇮🇳🫰🏻🙌🏻ICC Men's #U19WorldCup | FINAL | #INDvENG | LIVE NOW 👉 https://t.co/ZFk8pN9tv3 pic.twitter.com/7eRy33zUXr— Star Sports February 6, 2026शतक पूरा करने के बाद वैभव का सेलिब्रेशन भी खास रहा. वैभव के सेंचुरी सेलिब्रेशन में जोश दिखा, हेलमेट और ग्लव्स उतारकर मैदान पर उन्होंने प्रार्थना की, मानों भगवान को धन्यवाद कह रहे हों, इसके बाद ड्रेसिंग रूम में खूब तालियां बजीं. यह पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वैभव ने पहले 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर गियर बदलते हुए अगली 50 रन सिर्फ 23 गेंदों में जोड़ दिए. इस दौरान इंग्लैंड के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए. उन्होंने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ 142 रनों की तेज साझेदारी की. म्हात्रे ने संयमित अर्धशतक जमाया, जबकि वैभव लगातार रन बरसाते रहे. Advertisement अंततः वैभव 80 गेंदों में 175 रन बनाकर आउट हुए. उनकी पारी में 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे. 26वें ओवर में उनका विकेट गिरने से इंग्लैंड को थोड़ी राहत मिली, लेकिन तब तक भारत बेहद बड़े स्कोर की नींव रख चुका था.वैभव के पवेलियन लौटते वक्त पूरा स्टेडियम खड़ा हो गया. भारत ने उनके दम पर 9 विकेट पर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. बीते कुछ वर्षों में वैभव का ग्राफ तेजी से ऊपर गया है. उन्होंने U-19 डेब्यू पर शतक जड़ा, IPL में पहली ही गेंद पर छक्का और अब वर्ल्ड कप फाइनल में ऐतिहासिक पारी खेली. कुल मिलाकर वैभव के रूप में भारतीय क्रिकेट को एक और चमकता सितारा मिल चुका है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Vaibhav Sooryavanshi Century Celebration U19 World Cup U19 World Cup Final India Vs England U19 Vaibhav Sooryavanshi Viral Celebration Youngest Century U19 World Cup Vaibhav Sooryavanshi 100 Runs Indian U19 Cricket Team Vaibhav Sooryavanshi Video Vaibhav Suryavanshi U19 World Cup Final Vaibhav Suryavanshi Century India Vs England U19 Final Fastest Century U19 World Cup Vaibhav Suryavanshi 175 Runs U19 Cricket Records Indian Young Cricketer Vaibhav Suryavanshi Celebration India U19 411 Runs
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Viral Video: लिफ्ट में घुसते ही फटे गुब्बारे, आखिर ये कैसे हुआ?वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गुब्बारों से भरे गुच्छ के साथ लिफ्ट में घुसते ही आग भड़क उठती है. लोग जान बचाकर भागते नजर आते हैं. शुरुआती जानकारी में ज्वलनशील गैस से भरे गुब्बारों की आशंका जताई जा रही है.
Read more »
हाथों में गैस के गुब्बारे लिए लिफ्ट में घुसा शख्स, कुछ ही सेकंड के अंदर बदल गया मंजर, कैमरे में कैद हुई दर्दनाक घटनाViral Video: इंटरनेट पर वायरल हुई दिल को दहला देने वाली वीडियो, जिसमें एक शख्स हाथों में गैस के Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
ना पालने के चक्कर में बूढ़ी दादी को अकेला बस स्टैंड पर छोड़ गया पोता, अम्मा का रो-रो कर हुआ बुरा हाल, वायरल वीडियोOld Grandmother Viral Video: सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक बूढ़ी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
रातों को सुनसान सड़कों पर टहलता दिखा खूंखार तेंदुआ, देखते ही छूटी पब्लिक की सांसें, वायरल हुआ वीडियोTiger Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुई दिल दहला देने वाली वीडियो, जिसमें रातों को सुनसान Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
वाह-वाह क्या ही कहने इनके, महिला ने कूड़ा फेंकने के लिए बुक किया पोर्टर, लोगों ने कहा नवाबी नहीं घटनी चाहिएFunny Viral Video: सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़की ने कूड़ा Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Viral Video: मोबाइल बैटरी को समझा टॉफी, चबाते ही मुंह के अंदर हुआ भयानक विस्फोट!Lithium Battery Explosion: मोबाइल शॉप में खड़े एक लड़के ने गलती से लिथियम फोन बैटरी को मुंह में दबा लिया, जिसके कुछ ही सेकेंड में जोरदार धमाका हुआ और वह बुरी तरह झुलस गया, यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Read more »
