VIDEO: मोमोज की फैक्ट्री के फ्रिज में मिला कुत्ते का कटा सिर, जांच के लिए भेजे गए सैंपल; मचा हड़कंप

Chandigarh-State News

VIDEO: मोमोज की फैक्ट्री के फ्रिज में मिला कुत्ते का कटा सिर, जांच के लिए भेजे गए सैंपल; मचा हड़कंप
Dog Meat In Momo FactoryMohali Momo CompanyMohali News
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 74 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 53%

Momo Factory Mohali पंजाब के मोहाली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मोमो फैक्ट्री में फ्रिज के अंदर कुत्ते का कटा हुआ सिर मिला है। साथ ही बर्तनों में कुछ मांस भी मिला है। इस मामले की जांच के लिए सैंपल लैब भेजे गए हैं। फैक्ट्री में गंदगी में खाने-पीने का सामान तैयार किया जा रहा...

जागरण संवाददाता, मोहाली। पंजाब के मोहाली से एक सनसनीखेज मामला आया है। मटौर की फैक्ट्री में फ्रिज के अंदर कुत्ते का कटा हुआ सिर मिला है। साथ ही बर्तनों में कुछ मांस भी मिला है। इन्हें जब्त कर लिया गया है। इस फैक्ट्री में मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाकर कई जगह सप्लाई किए जाते थे। अब कुत्ते का मांस मोमोज में डालकर लोगों को खिलाया गया या यहां काम करने वाले कारीगरों ने खुद खाया, इसकी जांच होगी। इस कुत्ते के शरीर का हिस्सा गायब है। सिर भी पूरा नहीं है। सिर को वेटरनरी डिपार्टमेंट को जांच के लिए भेजा गया है। फैक्ट्री में फ्रोजन मीट और क्रशर मशीन भी मिली है। जांत के लिए भेजे गए सैंपल मोमेज, स्प्रिंग रोल और लाल चटनी के सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव मटौर में मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाने की यह फैक्ट्री करीब दो साल से चल रही थी। यहां गंदगी में खाने-पीने का सामान तैयार किया जा रहा था। गांव निवासियों ने फैक्ट्री की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। उसके बाद हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने रविवार को छापेमारी कर कुछ सामान नष्ट करवा दिया था। मोहाली में मोमोज बनाने वाली फैक्ट्री में मिला कुत्ते का कटा सिर, मचा हड़कंप pic.

twitter.com/fH23XNuBUC— RAJIEV March 18, 2025 ग्रामीणों के एतराज के बाद दोबारा हुई जांच गांव वालों ने इसे महज खानापूर्ति की कार्रवाई बताया था। इसके बाद सोमवार को हेल्थ और नगर निगम की टीमों ने गांव मटौर में सर्च अभियान चलाया तो फ्रिज से कुत्ते का सिर मिला। फैक्ट्री में काम करने वाले सभी कर्मचारी भागे हुए हैं। गांव में ही खान बेकरी के नाम से एक दुकान है। फैक्ट्री जहां चल रही थी, वह प्रॉपर्टी भी उसी मालिक की है। जानकारी के अनुसार यहां नेपाली मूल के 8-10 लोग रहते थे, जो मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाने का काम करते थे। पिछले 6 महीने से कर रहे थे शिकायत गांव के रवि ने बताया कि पिछले 6 महीने से फैक्ट्री की शिकायतें आ रही थीं कि यहां बहुत गंदगी में खाने-पीने का सामान बनाकर आगे सप्लाई किया जाता है। शनिवार का यहां अपने साथियों के साथ आकर वीडियो बनाई थी। इसमें दिख रहा था कि टॉयलेट से पानी भरकर तथा बिल्कुल काले रंग के तेल में खाने-पीने का सामान बनाया जा रहा था। सड़ी-गली सब्जियां मोमोज व स्प्रिंग रोल में डाली जा रही थीं। यहां नेपाल के रहने वाले लोग काम करते थे, यहीं रहते थे। यहां रोजाना एक से डेढ़ क्विंटल मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाए जाते थे। इन लोगों ने आस-पास के एरिया में ही अपने 18 अड्डे लगाए हुए थे, जहां इनके ही लोग खड़े होकर सामान बेचते थे। पूरे ट्राइसिटी में करते है सप्लाई एक्टिवा और बाइक पर पूरे ट्राईसिटी में यहां से मोमोज-स्प्रिंग रोल सप्लाई करते थे। इनके ही कर्मचारी ने बताया था कि वो चंडीगढ़, पंचकूला और कालका तक माल पहुंचा कर आते हैं। यह भी पढ़ें- हजारों क‍िलाेमीटर की दूरी तय कर भारत पहुंचा था सभी का पसंदीदा मोमोज, द‍िलचस्‍प है इसकी कहानी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Dog Meat In Momo Factory Mohali Momo Company Mohali News Food Safety Momos Dish Momo Factory News Punjab News Dog Head In Mamos Factory Momos Factory मोमोज फैक्ट्री में कुत्ते का सिर मोमोज फैक्ट्री मोहाली की मोमोज फैक्ट्री Punjab News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महाराष्ट्र के नागपुर में विस्फोटक फैक्ट्री में विस्फोट, दो की मौतमहाराष्ट्र के नागपुर में विस्फोटक फैक्ट्री में विस्फोट, दो की मौतनागपुर जिले के काटोल तहसील में एक विस्फोटक फैक्ट्री में विस्फोट हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। घटना के कारणों की जांच चल रही है।
Read more »

अमेरिका से वापस भेजे गए दो भाई पंजाब में हत्या के आरोप में गिरफ्तारअमेरिका से वापस भेजे गए दो भाई पंजाब में हत्या के आरोप में गिरफ्तारअमेरिका से वापस भेजे गए दो भाई पंजाब में हत्या के आरोप में गिरफ्तार
Read more »

यूक्रेन के खजाने पर ट्रंप की टेढ़ी नजर, जेलेंस्की के सिर से तारा छीनने की धमकीयूक्रेन के खजाने पर ट्रंप की टेढ़ी नजर, जेलेंस्की के सिर से तारा छीनने की धमकीयूक्रेन में गड़े खजाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने टेढ़ी की नजर, जेलेंस्की के सिर से 'तारा' छीनने की दी धमकी
Read more »

हेलीकॉप्टर से बारात लेकर दूल्हा पहुंचे सोवा गाँव, शादी हुई यादगारहेलीकॉप्टर से बारात लेकर दूल्हा पहुंचे सोवा गाँव, शादी हुई यादगारबक्सर जिले के सोवा गाँव में एक दूल्हे ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए हेलीकॉप्टर से बारात लेकर आया। इस अनोखे आयोजन ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।
Read more »

बांग्लादेश: जीका वायरस के पांच मामलों से मचा हड़कंप, देशव्यापी जांच की मांगबांग्लादेश: जीका वायरस के पांच मामलों से मचा हड़कंप, देशव्यापी जांच की मांगबांग्लादेश (आईसीडीडीआर-बी) के वैज्ञानिकों ने देश में जीका वायरस के संक्रमित पांच मामलों की पहचान की है. इस दौरान संक्रमित मरीजों के समूह की पहचाना गया है.
Read more »

मोमोज बनाने वाली फैक्ट्री के फ्रिज में मिला कुत्ते का कटा हुआ सिर, जांच के लिए भेजे गए Momosमोमोज बनाने वाली फैक्ट्री के फ्रिज में मिला कुत्ते का कटा हुआ सिर, जांच के लिए भेजे गए Momosपंजाब के मोहाली में नगर निगम की मेडिकल टीम ने चिकन की दुकानों पर छापा मारकर करीब 60 किलो बदबूदार फ्रोजन चिकन जब्त किया. साथ ही इस दौरान टीम ने मोमोज बनाने वाली एक फैक्ट्री की फ्रीज से कुत्ते का सिर भी बरामद किया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:25:51