VIDEO: दुबई में बाज बनें ग्लेन फिलिप्स, हवा में उड़ते हुए कैच पकड़कर तोड़ दिया शुभमन गिल का दिल

New Zealand News

VIDEO: दुबई में बाज बनें ग्लेन फिलिप्स, हवा में उड़ते हुए कैच पकड़कर तोड़ दिया शुभमन गिल का दिल
Glenn Dominic PhillipsCricket
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 70 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 38%
  • Publisher: 63%

Glenn Phillips Took An Amazing Catch: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में ग्लेन फिलिप्स ने हवा में उछलते हुए शुभमन गिल का हैरतअंगेज कैच पकड़ते हुए सबको हैरान कर दिया है.

Glenn Phillips Took An Amazing Catch: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने एक करिश्माई कैच पकड़ते हुए सबको हैरान कर दिया है. कीवी ऑलराउंडर का यह हैरतअंगेज कारनामा भारत की बल्लेबाजी के दौरान 19वें ओवर में देखने को मिला.

न्यूजीलैंड की तरफ से यह ओवर मिचेल सैंटनर डाल रहे थे. उनके इस ओवर की चौथी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के इरादे से शुभमन गिल ने ऑफ साइड में जोरदार तरीके से बल्ला घुमाया. मगर शॉट कवर पर तैनात फिलिप्स ने हवा में एक लंबी छलांग लगाते हुए उन्हें मायूस कर दिया. नतीजन गिल को कैच आउट होते हुए पवेलियन का रुख करना पड़ा. आउट होने से पूर्व शुभमन गिल ने पारी का आगाज करते हुए फाइनल मुकाबले में कुल 50 गेंदों का सामना किया. इस बीच 62.00 की स्ट्राइक रेट से 31 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से एक छक्का निकला. शुभमन गिल जब टीम के लिए आउट हुए. उस दौरान टीम का स्कोर 18.4 ओवरों की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 105 रन था. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});Flying man does it again 😱What a catch by Glenn Phillips 🫡#INDvsNZ #ChampionsTrophy2025 pic.twitter.com/CXlmPIJpfo— 𝐊𝐀𝐑𝐍𝐀 🏹🌞🇮🇳 March 9, 2025शुभमन गिल का वनडे करियर बात करें युवा बल्लेबाज के वनडे करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए वनडे में अबतक कुल 55 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 55 पारियों में 59.04 की औसत से 2775 रन निकले हैं. वनडे में गिल के नाम एक दोहरा शतक, आठ शतक और 15 अर्धशतक दर्ज है. गिल का वनडे में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन 208 रनों का है. यह भी पढ़ें- 'मुझे हैरानी...', भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की नाकामी को देखकर आगबबूला हुए रमीज राजा, सुनाई खरी खोटी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Glenn Dominic Phillips Cricket

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ग्लेन फिलिप्स ने 72 गेंद में शतक लगाकर न्यूजीलैंड को 330/6 का स्कोर दियाग्लेन फिलिप्स ने 72 गेंद में शतक लगाकर न्यूजीलैंड को 330/6 का स्कोर दियापाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई सीरीज के पहले वनडे मैच में ग्लेन फिलिप्स ने 72 गेंद में शतक जड़कर न्यूजीलैंड को 330/6 का विशाल स्कोर दिलाया. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की और पाकिस्तान की टीम ने शुरुआत में ही न्यूजीलैंड को दोहरा झटका दे दिया था.
Read more »

इंग्लैंड को तीसरा झटका, ब्रूक लौटे पवेलियन, शुभमन गिल का शानदार कैचइंग्लैंड को तीसरा झटका, ब्रूक लौटे पवेलियन, शुभमन गिल का शानदार कैचभारत और इंग्लैंड के बीच कटक में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबला में शुभमन गिल ने ब्रूक का शानदार कैच लिया है।
Read more »

विराट कोहली ने दुबई में निकाली अपनी पर्सनल डाइट की समस्या का तोड़विराट कोहली ने दुबई में निकाली अपनी पर्सनल डाइट की समस्या का तोड़विराट कोहली ने दुबई में निकाली अपनी पर्सनल डाइट की समस्या का तोड़।
Read more »

ग्लेन फिलिप्स ने पकड़ा शानदार कैच, विराट कोहली हुए 11 रन पर आउटग्लेन फिलिप्स ने पकड़ा शानदार कैच, विराट कोहली हुए 11 रन पर आउटचैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आखिरी लीग मैच में ग्लेन फिलिप्स ने विराट कोहली का शानदार कैच पकड़ा।
Read more »

उड़-उड़ कर खेल रहे... ये तो चीटिंग हैं, फिलिप्स के फ्लाइंग कैच पर आई मीम्स की बाढ़उड़-उड़ कर खेल रहे... ये तो चीटिंग हैं, फिलिप्स के फ्लाइंग कैच पर आई मीम्स की बाढ़ग्लेन फिलिप्स गोली की रफ्तार जैसे तेज निकले और उन्होंने हवा में उड़ते हुए हैरतअंगेज तरीके से विराट कोहली का कैच लपक लिया. फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (Twitter) आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ग्लेन फिलिप्स के इस कैच को लेकर खूब Memes वायरल हो रहे हैं.
Read more »

फाइनल से पहले शुभमन गिल को ICC का तोहफा, स्मिथ, फिलिप्स के साथ खास लिस्ट में मिली जगहफाइनल से पहले शुभमन गिल को ICC का तोहफा, स्मिथ, फिलिप्स के साथ खास लिस्ट में मिली जगहभारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स के साथ फरवरी के आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामित किए गए हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:45:13