VIDEO: पाकिस्तान सुपर लीग में विवाद! रिजवान-शाहीन और शकील-लाबुशेन पर क्यों भड़के वॉर्नर? स्कूल का बच्चा बताया

Psl 2026 Controversy News

VIDEO: पाकिस्तान सुपर लीग में विवाद! रिजवान-शाहीन और शकील-लाबुशेन पर क्यों भड़के वॉर्नर? स्कूल का बच्चा बताया
David Warner Press ConferencePakistan Fuel Crisis PslPcb Mohsin Naqvi Statement
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 141 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 51%

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत से पहले ही विवादों में घिर गई है। पहले टूर्नामेंट को बंद दरवाजों के पीछे कराने का फैसला और अब कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई घटना ने

क्या है पूरा मामला? जब वॉर्नर अपनी टीम की तैयारियों पर बोल रहे थे, तभी मार्नस लाबुशेन, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील आपस में बातचीत और हंसी-मजाक में लगे थे। इस पर वॉर्नर ने बीच में ही बोलना रोकते हुए कहा, 'क्या हो रहा है जेंटलमेन? माफ कीजिए, यहां तो स्कूल के बच्चे बैठे हैं।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह असहज स्थिति मोहम्मद रिजवान से जुड़े एक अजीब क्षण के बाद पैदा हुई। बताया जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक हुई इस घटना से माहौल बदल गया। जहां यह पल रिजवान के लिए काफी असहज था, वहीं अन्य कप्तानों के लिए यह हंसी का कारण बन गया और वे अपनी हंसी नहीं रोक सके। देखते ही देखते इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसी दौरान जब बाकी खिलाड़ी हंसी-मजाक में लगे थे, तो डेविड वॉर्नर नाराज हो गए। Rizwan farted during the PSL captains press conference, and all the captains started laughing.

David Warner then said, Whats wrong, gentlemen ? Do we have some school kids here ?pic.twitter.com/QMzoKKjDRw — Shah March 25, 2026 आईपीएल पर भी बोले वॉर्नर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वॉर्नर ने कहा कि आईपीएल से रिटायर होने के बाद भी उन्होंने अपनी फिटनेस और मोटिवेशन को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत की। 39 वर्षीय वॉर्नर ने पिछले साल पाकिस्तान सुपर लीग में शामिल होने से पहले अपने आईपीएल करियर में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। 2016 में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल का खिताब भी जिताया था। वॉर्नर ने आईपीएल में खेले 184 मैचों में 6,565 रन बनाए। वह इस लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली, शिखर धवन और रोहित शर्मा के बाद चौथे नंबर पर मौजूद हैं। हालांकि आईपीएल के आखिरी दौर में उनका फॉर्म अच्छा नहीं रहा, जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा और उनकी कप्तानी भी चली गई। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन भी नहीं किया, हालांकि वॉर्नर ने हार नहीं मानी और अपनी फिटनेस पर लगातार काम करते रहे। 2009 से 2024 तक तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले वॉर्नर ने कहा कि आईपीएल छोड़ने के बाद भी उन्होंने अपना फिटनेस रूटीन बनाए रखा। वॉर्नर दूसरी बार पीएसएल में खेलेंगे यह दूसरा साल है, जब वॉर्नर पाकिस्तान सुपर लीग में खेलेंगे। उन्होंने पिछले साल 11 पीएसएल मुकाबलों में 368 रन बनाए थे, जिसके दम पर कराची किंग्स प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही थी। हालांकि प्लेऑफ में टीम को इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वॉर्नर को उम्मीद है कि इस बार टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि टीम में कई नए और युवा खिलाड़ी शामिल हुए हैं, जो अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके साथ ही उनके पुराने साथी एडम जैम्पा भी टीम में हैं, जिससे टीम को मजबूती मिलेगी। वार्नर ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सिडनी थंडर, सिडनी सिक्सर्स, सेंट लूसिया स्टार्स, विनीपेग हॉक्स, सिलहट सिक्सर्स, दुबई कैपिटल्स, सिएटल ऑर्कस और लंदन स्पिरिट का भी प्रतिनिधित्व किया है। 2020 की चैंपियन कराची किंग्स पीएसएल 2026 में अपना पहला मुकाबला क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ खेलेगी। टीम इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन कर खिताब जीतने की कोशिश करेगी। पहले से विवादों में घिरी है पीएसएल पीएसएल 2026 पहले ही कई समस्याओं से जूझ रही है। वेस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण ईंधन संकट पैदा हो गया है, जिसके चलते टूर्नामेंट को बिना दर्शकों के कराने का फैसला लिया गया। इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नीतियों को लेकर भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है, खासकर कर्मचारियों के फ्रेंचाइजी से जुड़ने को लेकर। टूर्नामेंट का फॉर्मेट भी बदला स्थिति को देखते हुए टूर्नामेंट के वेन्यू छह से घटाकर सिर्फ दो कर दिए गए हैं- लाहौर और कराची। ओपनिंग सेरेमनी भी रद्द कर दी गई है। पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईंधन संकट के चलते लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री ने सभी से मूवमेंट कम करने को कहा है। स्कूल बंद हैं, वर्क फ्रॉम होम लागू है और ईद की छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। हमें नहीं पता यह स्थिति कब तक चलेगी।'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

David Warner Press Conference Pakistan Fuel Crisis Psl Pcb Mohsin Naqvi Statement Psl Venues Reduced Warner Angry Reaction Cricket News In Hindi Cricket News In Hindi Cricket Hindi News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कानपुर में गैस एजेंसियों के बाहर लाइन: लोग बोले- ओटीपी आने के बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर; रेस्टोरेंट के मे...कानपुर में गैस एजेंसियों के बाहर लाइन: लोग बोले- ओटीपी आने के बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर; रेस्टोरेंट के मे...Uttar Pradesh Kanpur Agra Prayagraj lucknow gas cylinder crisis live photo video update
Read more »

Video: नेपाल की सड़क पर टहलता दिखा गैंडा, UK का शख्स रह गया हैरान!Video: नेपाल की सड़क पर टहलता दिखा गैंडा, UK का शख्स रह गया हैरान!अगर किसी आम सड़क पर गैंडा चलने लगे तो क्या होगा? कुछ ऐसा ही नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला. यूके के एक शख्स ने इस अनोखे पल को अपने कैमरे में कैद किया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए.
Read more »

शादी के बाद पत्नी वंश‍िका संग पहली बार वृंदावन पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव, कृष्ण भक्त‍ि में हुए लीन, VIDEOशादी के बाद पत्नी वंश‍िका संग पहली बार वृंदावन पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव, कृष्ण भक्त‍ि में हुए लीन, VIDEOभारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में गुपचुप दर्शन किए. मंगलवार को हुए इस दौरे में दोनों ने देहरी पर इत्र चढ़ाया और 56 भोग अर्पित किए. करीब 25 मिनट मंदिर में रहने के दौरान सुरक्षा कड़ी रही. फोटो वायरल होने के बाद बुधवार को लोगों को इसकी जानकारी मिली.
Read more »

ड्राइविंग पर ध्यान नहीं, रील्स देखने में मस्त था ड्राइवर, VIDEO देख भड़के लोगड्राइविंग पर ध्यान नहीं, रील्स देखने में मस्त था ड्राइवर, VIDEO देख भड़के लोगरील्स देखने की लत कितनी खतरनाक है, इसका ताजा उदाहरण एक वायरल वीडियो में सामने आया. जहां एक कैब ड्राइवर रील देखने में इतना मशगूल हो गया कि वह ड्राइविंग की जिम्मेदारी तक भूल बैठा.
Read more »

Video: कुएं में फंस गया था तेंदुआ, रस्सी से फंसाकर वनकर्मियों ने ऐसे निकालाVideo: कुएं में फंस गया था तेंदुआ, रस्सी से फंसाकर वनकर्मियों ने ऐसे निकालाकुएं में फंसे तेंदुए के रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रेस्क्यू का ये वीडियो काफी रोचक है.
Read more »

पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन, बुलेट छोड़ घोड़े पर बैंक पहुंचा कर्मचारी, Videoपेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन, बुलेट छोड़ घोड़े पर बैंक पहुंचा कर्मचारी, Videoदेवास में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों के बीच एक युवक ने अनोखा तरीका अपनाया. पेट्रोल की कमी के चलते उसने अपनी बाइक छोड़कर घोड़े से ऑफिस पहुंचने का फैसला किया. उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. प्रशासन ने लोगों से घबराने की बजाय संयम रखने की अपील की है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:53:07