Rohit Sharma and Gautam gambhir video: गौतम गंभीर और रोहित शर्मा की मजेदार बातचीत ने वनडे सीरीज में रोहित के भविष्य पर अटकलें बढ़ाईं, एडिलेड में उनकी 73 रन की पारी चर्चा में रही, अगला मैच भावनात्मक होगा.
नई दिल्ली. भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर और अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा के बीच एक मजेदार बातचीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में नई बहस छेड़ दी है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक छोटे से वीडियो में गंभीर को रोहित से मजाक में कहते हुए सुना जा सकता है, “रोहित, सबको लग रहा था कि आज फेयरवेल मैच था, एक फोटो तो लगा दो.
” माना जा रहा है यह टिप्पणी एडिलेड में दूसरे वनडे के बाद की गई थी. भारतीय टीम के होटल में एक फैन द्वारा कैप्चर की गई थी. वीडियो में ऑडियो पूरी तरह से साफ नहीं है, लेकिन गंभीर, रोहित और कप्तान शुभमन गिल के बीच की मुस्कान और हंसी ने इसे एक हल्की-फुल्की बातचीत के रूप में पेश किया. इस बात को मस्ती में कहा गया था इसलिए इसे तूल नहीं देना चाहिए. Gautam Gambhir to Rohit Sharma “Rohit, Sabko lag rha tha ki aaj farewell match hai. Photo lagaa do .” It means Rohit is not going anywhere. This series is not his last series. 😭 pic.twitter.com/FsUWFrdvPA — Selfless⁴⁵ October 24, 2025 इस पल ने रोहित के वनडे क्रिकेट के भविष्य को लेकर फैंस के बीच अटकलों का दौर शुरू कर दिया है. खासकर उनको भारत के वनडे के कप्तान पद से हटाए जाने के बाद अफवाहों का बाजार गर्म है. सोशल मीडिया पर गंभीर की इस टिप्पणी पर कई लोग सोच रहे हैं कि क्या एडिलेड का मैच वास्तव में ऑस्ट्रेलिया में रोहित का आखिरी मैच हो सकता है. रोहित शर्मा ने पर्थ में सीरीज के पहले मैच में केवल आठ रन बनाए थे. एडिलेड में उन्होंने 97 गेंदों पर 73 रनों की जुझारू पारी खेली, जिसमें उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर भारत की पारी को संभाला और टीम का स्कोर 264/9 तक पहुंचाया. हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट से जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम कर ली, लेकिन रोहित की संयमित पारी ने दबाव में उनकी क्लास की एक झलक पेश की. शनिवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाला तीसरा और अंतिम वनडे भावनात्मक रूप से भारी होने की उम्मीद है. अगले दो सालों में ऑस्ट्रेलिया में कोई और वनडे सीरीज नहीं है. ऐसे में यह मैच रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों के लिए नीली जर्सी में ऑस्ट्रेलिया में आखिरी मैच हो सकता है.
Rohit Sharma ODI Series Australia Indian Cricket Shubman Gill India Vs Australia रोहित शर्मा शुभमन गिल गौतम गंभीर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नीले लहंगे में मोरनी लगीं Mouni Roy, बैकलेस चोली पहन मुड़-मुड़कर दिए पोज; देख इंस्टाग्राम की पब्लिक हुई इम्प्रेसMouni Roy Video: बंगाली गर्ल मौनी रॉय ने दिवाली पार्टी में नीले लहंगे पर बैकलेस चोली पहन हुस्न की Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
छतरपुर में नशे में धुत युवक का उत्पात, खड़ी गाड़ियों को कुचला, देखिए VideoChhatarpur video: छतरपुर में एक युवक ने नशे में जमकर उत्पात मचाया. उसने स्कूली पार्किंग में खड़ी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
जंगली जानवर का घर में घुसकर 6 साल की बच्ची पर हमला, चीख-पुकार सुन मदद को दौड़े लोगBahraich Wild Animal Attack Live Video: बहराइच जिले के कैसरगंज क्षेत्र के करीम बेहड़ गांव में एक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Bhai Dooj 2025 पर Premanand Ji Maharaj से सुनिए, भाई-बहन की भक्ति की प्रेरणादायक कहानीPremanand Ji Maharaj Video: भाई दूज 2025 पर प्रेमानंद जी महाराज ने भाई-बहन की भक्ति की प्रेरणादायक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
भाईचारा ऑन टॉप! एक-दूसरे के साथ टशन में पोज मारते दिखे Munawar Faruqui और Elvish Yadav, जमकर वायरल हो रहा है VIDEOMunawar Faruqui Elvish Yadav Video: सोशल मीडिया पर दिवाली पार्टी का एक वीडियो जमकर व्यूज बटोर रहा Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
किसके ख्यालों में गुम था भाई...? बंदर को शख्स ने पहनाया मफलर, फिर मंकी ब्रो ने जो किया देख हंसी छूट जाएगीMonkey Viral Video: ट्विटर पर एक वीडियो देख लोग पेट पकड़-पकड़कर हंस रहे थे. वीडियो में बंदर किसी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
