विदेशी पर्यटकों ने दिल्ली मेट्रो में मिली बहुत सी सुविधाओं को देख हैरानी जताई. इनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें दिखाई दे रहे दोनों लोग आयरलैंड से आए पर्यटक हैं.
दिल्ली मेट्रो हमेशा ही चर्चा में बनी रहती है. कभी इसके पीछे का कारण सीट के चलते लोगों के बीच हुए झगड़े रहता है. तो कभी रील्स बनाए जाने के कारण अन्य यात्रियों को होने वाली दिक्कत. मगर इस बार कारण कुछ अलग है.
दरअसल दो विदेशी दिल्ली मेट्रो में सफर करने पहुंचे. वो यहां की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. साथ ही बहुत सी सुविधाओं को देख हैरानी भी जताई. इनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें दिखाई दे रहे दोनों लोग आयरलैंड से आए पर्यटक हैं. दोनों ने दिल्ली मेट्रो में मिले अपने अनुभव को शेयर किया है. इनका कहना है कि दुनिया भर की जितनी भी मेट्रो में इन्होंने सफर किया है, ये उनमें से सबसे अधिक "सुगम, सुरक्षित और स्वच्छ" में से एक है. इन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है. इनके नाम इसाबेल गेराघटी और कॉलिन फिनर्टी है. जो हैं तो आयरलैंड से लेकिन रहते वियतनाम में हैं. दिल्ली को लेकर पहले से मौजूद गलतफहमियों और पर्यटकों की सुरक्षा पर जताई गई चिंता के बावजूद कपल ने मेट्रो ट्रैवल से जुड़ी कई शंकाओं को दूर किया है. View this post on Instagram A post shared by Isabelle Geraghty - BUDGET TRAVEL & SELF LOVE💕 मेट्रो की तारीफ करते हुए पर्यटकों ने अपने सफर की शुरुआत उस एरिया से की, जहां सामान स्कैन होता है. इसे इन्होंने सुरक्षा के लिए एक बेहद जरूरी कदम बताया. दोनों को इलेक्ट्रोनिक टिकट मशीन पसंद आई. वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'भारी ट्रैफिक से बचने के अलावा, हम इस बड़े शहर को आसानी से नेविगेट करने में सक्षम रहे और एक बार के ट्रैवल के लिए 30-50 रुपये से अधिक खर्च नहीं करते थे. हमें पैसे को लेकर टुकटुक वालों के साथ बहस करने की जरूरत नहीं पड़ी, इससे हमें आर्थिक और भावनात्मक रूप से राहत मिली है.' लोग इनके वीडियो पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. साथ ही अपने अनुभव भी शेयर कर रहे हैं. Live TV
Irish Tourist Viral Video Safety Public Transport Tourists In Delhi Metro Delhi Metro Viral Video Delhi Metro Video Delhi Metro Irish Tourists Video
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चुनावी सभा में दिवंगत रामविलास पासवान के लिए वोट मांगने लगे नीतीश कुमार, फिर...नीतीश कुमार हाजीपुर के देसरी में चिराग पासवान के लिए चुनावी सभा करने पहुंचे थे.
Read more »
वर्तमान में नफरतियों की सरकार, Maharajganj की जनसभा में सांसद Imran Pratapgarhi ने दिया बयानमहराजगंज लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह के पक्ष में चुनावी सभा करने पहुंचे कांग्रेस Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
कोई फैमिली के साथ तो कोई अकेले वोटिंग करने पोलिंग बूथ पहुंचे फिल्मी सितारे, एक-एक कर सामने आए वीडियोलोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में बॉलीवुड के तमाम सितारे मतदान करने पहुंचे. इस दौरान पोलिंग बूथ में Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
आखिर क्यों एक ही रंग के कपड़े पहनकर वोट डालने पहुंचे फिल्मी सितारे, सोशल मीडिया पर उठने लगे सवालवोटिंग करने एक ही रंग के कपड़ों में पहुंचे फिल्मी सितारे
Read more »
मैचिंग आउटफिट और खुले बालों में स्पॉट हुईं Shilpa Shetty, फैंस ने बांधे तारीफों के पुलएक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं. उनके लुक्स फैंस को दीवाना बना Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
कैजुअल आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आईं Palak Tiwari, फैंस ने बांधे तारीफों के पुलसोशल मीडिया पर Palak Tiwari का नया वीडियो सामने आया है. जिसमें एक्ट्रेस कैजुअल आउटफिट में नजर आ रही Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
