गोरखपुर में सपा-निषाद पार्टी का धरना, सांसद को पुलिस ने लाठियों से पीटा
गोरखपुर में सपा-निषाद पार्टी का धरना, सांसद को पुलिस ने लाठियों से पीटा जनसत्ता ऑनलाइन March 9, 2019 7:54 AM गोरखपुर के सांसद प्रवीण निषाद। समाजवादी पार्टी और निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर के सांसद प्रवीण निषाद तथा अन्य लोगों पर लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को अलग अलग प्रदर्शन किए। समाजवारी पार्टी कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मीबाई पार्क पर प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं प्रवीण निषाद ने कहा, ‘हम समाजवादी लोग हैं। हम निषाद पार्टी के लोग हैं और हम बसपा के लोग हैं… हम योगी नहीं हैं, हम संसद में आंसू नहीं बहाएंगे। हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे।’ उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में मिनी सीएम कार्यालय बना रखा है। हम शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे और अपना ज्ञापन सौंपने का प्रयास कर रहे थे लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। यह मुख्यमंत्री का शहर है। जब संसद सदस्य ही सुरक्षित नहीं है तो नागरिक क्या सुरक्षित रहेंगे।’ सपा जिलाध्यक्ष प्राद यादव और नगर अध्यक्ष जिया उल इस्लाम ने भी पुलिस कार्रवाई की आलोचना की। यादव ने कहा कि योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। हर किसी को संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष करने का अधिकार है। वहीं सांसद निषाद के पिता और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने दावा किया है कि वो शांतिपू्र्वक मार्च कर रहे थे जब पुलिस ने उनपर हमला कर दिया। हालांकि गोरखपुर के एसएसपी सुनील गुप्ता ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया जिसके बाद उन्हें नियंत्रित करने के लिए हल्के पुलिस बल का इस्तेमाल करना पड़ा। एसएसपी ने आगे कहा, ‘जिला प्रशासन ने निषाद पार्टी को सिर्फ रैली करने की अनुमति दी थी। मगर भीड़ ने इसके बजाय विरोध मार्च निकाला। हमने उन्हें आगे जाने से रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी। प्रदर्शनकारी अचानक हिंसक हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसपर पुलिस को स्थिति काबू में लाने के लिए हल्के बल का सहारा लेना पड़ा।’ एसएसपी के मुताबिक पथराव की वजह से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि उन्हें अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि घटना में सांसद या अन्य कोई व्यक्ति घायल हुआ था। — Syed Saim Rauf March 8, 2019 Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
गोरखपुर में सपा-निषाद पार्टी का धरना, सांसद को पुलिस ने लाठियों से पीटा जनसत्ता ऑनलाइन March 9, 2019 7:54 AM गोरखपुर के सांसद प्रवीण निषाद। समाजवादी पार्टी और निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर के सांसद प्रवीण निषाद तथा अन्य लोगों पर लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को अलग अलग प्रदर्शन किए। समाजवारी पार्टी कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मीबाई पार्क पर प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं प्रवीण निषाद ने कहा, ‘हम समाजवादी लोग हैं। हम निषाद पार्टी के लोग हैं और हम बसपा के लोग हैं… हम योगी नहीं हैं, हम संसद में आंसू नहीं बहाएंगे। हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे।’ उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में मिनी सीएम कार्यालय बना रखा है। हम शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे और अपना ज्ञापन सौंपने का प्रयास कर रहे थे लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। यह मुख्यमंत्री का शहर है। जब संसद सदस्य ही सुरक्षित नहीं है तो नागरिक क्या सुरक्षित रहेंगे।’ सपा जिलाध्यक्ष प्राद यादव और नगर अध्यक्ष जिया उल इस्लाम ने भी पुलिस कार्रवाई की आलोचना की। यादव ने कहा कि योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। हर किसी को संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष करने का अधिकार है। वहीं सांसद निषाद के पिता और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने दावा किया है कि वो शांतिपू्र्वक मार्च कर रहे थे जब पुलिस ने उनपर हमला कर दिया। हालांकि गोरखपुर के एसएसपी सुनील गुप्ता ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया जिसके बाद उन्हें नियंत्रित करने के लिए हल्के पुलिस बल का इस्तेमाल करना पड़ा। एसएसपी ने आगे कहा, ‘जिला प्रशासन ने निषाद पार्टी को सिर्फ रैली करने की अनुमति दी थी। मगर भीड़ ने इसके बजाय विरोध मार्च निकाला। हमने उन्हें आगे जाने से रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी। प्रदर्शनकारी अचानक हिंसक हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसपर पुलिस को स्थिति काबू में लाने के लिए हल्के बल का सहारा लेना पड़ा।’ एसएसपी के मुताबिक पथराव की वजह से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि उन्हें अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि घटना में सांसद या अन्य कोई व्यक्ति घायल हुआ था। — Syed Saim Rauf March 8, 2019 Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ओआईसी में सुषमा को बुलाकर सऊदी अरब ने किस ग़लती को सुधारा?पूर्व राजनयिक कहते हैं कि पाकिस्तान के कारण भारत से जो बदसलूकी की गई थी, सुषमा को बुलाकर सऊदी अरब ने उसे सुधारा है.
Read more »
ICC से BCCI को झटका : आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को बैन करने की मांग ठुकराईआइसीसी ने आतंक को बढ़ावा देने वाले देशों से क्रिकेट संबंध खत्म करने वाले बीसीसीआइ के अनुरोध को ठुकरा दिया है। Pulwama Terror Attack के बाद बोर्ड ने पत्र लिखकर ये मांग की थी।
Read more »
सबूत मांगने वाले दिग्विजय चुल्लू भर पानी में डूब मरे: कैलाश विजयवर्गीय– News18 हिंदीकैलाश विजयवर्गीन ने कहा कि दिग्विजय सिंह अपने बेटे को सेना में भेजकर देखें और महसूस करें कि जो मां बाप अपने बेटों को सीमा पर लड़ने के लिए भेजते हैं, उनका कलेजा कैसा होता है.
Read more »
मेईतेई समुदाय को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर मणिपुर में प्रदर्शनशेड्यूल ट्राइब डिमांड कमेटी का कहना है कि मणिपुर का सबसे बड़ा समुदाय होने के बावजूद मेईतेई लोगों पर अवैध प्रवासियों के आने की वजह से विलुप्त होने का ख़तरा मंडरा रहा है.
Read more »
दुनिया को दिखाने के लिए आतंकियों को पहले भी हिरासत में लेता रहा है पाकिस्तानपाकिस्तान सरकार ने देश में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 44 लोगों को हिरासत में ले लिया है. इस्लामाबाद इससे पहले भी दुनिया को दिखाने के लिए इस तरह की कार्रवाई करता रहा है.
Read more »
मामले को मध्यस्थ के पास भेजने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरूSC to hear Ram Janmabhoomi Babri Masjid land dispute case | कोर्ट ने 26 फरवरी को कहा था- एक फीसदी चांस होने पर भी मध्यस्थता से मामला सुलझाने की कोशिश होनी चाहिए 2010 में आए इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर 14 याचिकाओं पर हो रही सुनवाई
Read more »
गोरखपुर की 'घर वापसी' कराने में जुटे योगी आदित्यनाथ, 'सियासी दुश्मन' से मिलाया हाथउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी परंपरागत गोरखपुर लोकसभा सीट को सपा से छीनने की रणनीति में जुट गए हैं. इसी कड़ी में उन्होंने सपा के निषाद कार्ड के जरिए ही अखिलेश यादव को मात देने की योजना को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है.
Read more »
गोरखपुरः अखिलेश के 'निषाद' से मुकाबला, धुर विरोधी के बेटे को मैदान में उतारेंगे योगी!-Navbharat Timesयूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के अपनी परंपरागत सीट से निषाद प्रत्याशी उतारने की अटकलें तेज हो गई हैं। खबर है कि वह अपने धुर प्रतिरोधी जमुना निषाद के बेटे अमरेंद्र निषाद को गोरखपुर सीट से प्रत्याशी बना सकते हैं।
Read more »
सांसद प्रवीण निषाद ने लगाए योगी आदित्यनाथ मुर्दाबाद के नारे तो पुलिस ने बरसाई लाठियां– News18 हिंदीआरक्षण की मांग को लेकर निषाद पार्टी ने गुरुवार को गोरखपुर फर्टीलाइजर फैक्ट्री के पास भगवानपुर में एक रैली की. उसके बाद गोरक्षनाथ मंदिर के घेराव का ऐलान कर दिया. बिना अनुमति के निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गोरखनाथ मंदिर का घेराव करने जा रहे सांसद प्रवीण निषाद पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई. Police lathicharged Gorakhpur MP Praveen Nishad for raising anti yogi adityanath slogans UPAT
Read more »
