VIDEO: दिल्ली के अस्पताल में हंगामा, उपद्रवियों ने फर्नीचर तोड़ीं, दवाइयां फेंकीं- भागकर डॉक्टरों को बचानी पड़ी जान
VIDEO: दिल्ली के अस्पताल में हंगामा, उपद्रवियों ने फर्नीचर तोड़ीं, दवाइयां फेंकीं- भागकर डॉक्टरों को बचानी पड़ी जान जनसत्ता ऑनलाइन नई दिल्ली | June 19, 2019 10:25 PM इस तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। पश्चिम बंगाल में मरीज के परिजनों द्वारा कथित तौर पर पिटाई के हड़ताल अभी समाप्त ही हुआ, और दूसरी ओर दिल्ली से इस तरह का एक दूसरा मामला सामने आ गया। दिल्ली के अस्पताल में जमकर हंगामा किया गया। उपद्रवियों ने अस्पताल के फर्नीचर को तोड़ डाला। दवाइयां फेंक दी। डॉक्टरों ने मौके से भागकर अपनी जान बचायी घटना दिल्ली के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल की है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस घटना से वहां इलाज करा रहे अन्य मरीज और उनके परिजन भी सहम गए। अस्पताल पूरी तरह रणक्षेत्र बन गया था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी स्थिति का मुआयना किया। अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई। मुखर्जी नगर मामले में उच्च न्यायालय ने कहा- दिल्ली पुलिस का हमला बर्बरता का उदाहरण: दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक ऑटो रिक्शा चालक और उसके नाबालिग बेटे पर पुलिस का हमला उसकी बर्बरता का उदाहरण है। न्यायमूर्ति जयंत नाथ और न्यायमूर्ति नजमी वजीरी की पीठ ने कहा, ‘‘आप 15 साल के एक लड़के पर हमले को कैसे उचित ठहरा सकते हैं? यदि यह पुलिस की बर्बरता का उदाहरण नहीं है, तो इससे ज्यादा आपको और क्या चाहिए? ’’ अदालत ने कहा कि यदि पुलिस इस तरह से बर्ताव करेगी तो यह नागरिकों को भयभीत करेगी जिन्हें यह महसूस करने की जरूरत होती है कि पुलिस उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है। आपको यह दिखाना होगा कि आप नागरिकों के साथ हैं। यही चीज बच्चे सहित नागरिक भी चाहते हैं। इस मामले की स्वतंत्र सीबीआई जांच का अनुरोध करने वाली एक जनहित याचिका पर केंद्र सरकार, आप सरकार और दिल्ली पुलिस को अपना रुख बताने के लिए नोटिस जारी करते हुए पीठ ने यह टिप्पणी की। पीठ ने इस घटना के बारे में पुलिस के संयुक्त आयुक्त स्तर के एक अधिकारी से एक हफ्ते में एक स्वतंत्र रिपोर्ट भी मांगी है और मामले की अगली सुनवाई दो जुलाई के लिए तय कर दी। Also Read गौरतलब है कि रविवार शाम ऑटो चालक सरबजीत सिंह और पुलिसर्किमयों के बीच लड़ाई का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना के एक कथित वीडियो में ऑटो चालक तलवार लेकर पुलिसर्किमयों के पीछे भागते हुए दिखाई दे रहा है। एक अन्य वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी ऑटो चालक और उसके बेटे की डंडों से पिटाई करते दिख रहे हैं। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
VIDEO: दिल्ली के अस्पताल में हंगामा, उपद्रवियों ने फर्नीचर तोड़ीं, दवाइयां फेंकीं- भागकर डॉक्टरों को बचानी पड़ी जान जनसत्ता ऑनलाइन नई दिल्ली | June 19, 2019 10:25 PM इस तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। पश्चिम बंगाल में मरीज के परिजनों द्वारा कथित तौर पर पिटाई के हड़ताल अभी समाप्त ही हुआ, और दूसरी ओर दिल्ली से इस तरह का एक दूसरा मामला सामने आ गया। दिल्ली के अस्पताल में जमकर हंगामा किया गया। उपद्रवियों ने अस्पताल के फर्नीचर को तोड़ डाला। दवाइयां फेंक दी। डॉक्टरों ने मौके से भागकर अपनी जान बचायी घटना दिल्ली के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल की है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस घटना से वहां इलाज करा रहे अन्य मरीज और उनके परिजन भी सहम गए। अस्पताल पूरी तरह रणक्षेत्र बन गया था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी स्थिति का मुआयना किया। अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई। मुखर्जी नगर मामले में उच्च न्यायालय ने कहा- दिल्ली पुलिस का हमला बर्बरता का उदाहरण: दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक ऑटो रिक्शा चालक और उसके नाबालिग बेटे पर पुलिस का हमला उसकी बर्बरता का उदाहरण है। न्यायमूर्ति जयंत नाथ और न्यायमूर्ति नजमी वजीरी की पीठ ने कहा, ‘‘आप 15 साल के एक लड़के पर हमले को कैसे उचित ठहरा सकते हैं? यदि यह पुलिस की बर्बरता का उदाहरण नहीं है, तो इससे ज्यादा आपको और क्या चाहिए? ’’ अदालत ने कहा कि यदि पुलिस इस तरह से बर्ताव करेगी तो यह नागरिकों को भयभीत करेगी जिन्हें यह महसूस करने की जरूरत होती है कि पुलिस उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है। आपको यह दिखाना होगा कि आप नागरिकों के साथ हैं। यही चीज बच्चे सहित नागरिक भी चाहते हैं। इस मामले की स्वतंत्र सीबीआई जांच का अनुरोध करने वाली एक जनहित याचिका पर केंद्र सरकार, आप सरकार और दिल्ली पुलिस को अपना रुख बताने के लिए नोटिस जारी करते हुए पीठ ने यह टिप्पणी की। पीठ ने इस घटना के बारे में पुलिस के संयुक्त आयुक्त स्तर के एक अधिकारी से एक हफ्ते में एक स्वतंत्र रिपोर्ट भी मांगी है और मामले की अगली सुनवाई दो जुलाई के लिए तय कर दी। Also Read गौरतलब है कि रविवार शाम ऑटो चालक सरबजीत सिंह और पुलिसर्किमयों के बीच लड़ाई का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना के एक कथित वीडियो में ऑटो चालक तलवार लेकर पुलिसर्किमयों के पीछे भागते हुए दिखाई दे रहा है। एक अन्य वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी ऑटो चालक और उसके बेटे की डंडों से पिटाई करते दिख रहे हैं। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इन्सेफलाइटिस: 18 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नीतीश, अस्पताल के बाहर जबर्दस्त विरोध, वापस जाओ के नारे-Navbharat Timesबिहार न्यूज़: बिहार में कहर ढा रहे चमकी बुखार यानी अक्यूट इन्सेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के चरम पर पहुंचने के 18 दिन बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर दौरा किया। यहां एसकेएमसीएच में डॉक्टरों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद वह रवाना हो गए। अस्पताल के बाहर स्थानीय जनता ने नीतीश कुमार का जमकर विरोध किया।
Read more »
जेट के शेयर में 41% गिरावट, बैंकों के दिवालिया अदालत में जाने के फैसले का असरजेट एयरवेज में हिस्सेदारी बेचने के लिए बैंकों को सिर्फ एक सशर्त बोली मिली थी एयरलाइन पर 8000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज, 36000 करोड़ तक की देनदारियां 27 साल पुरानी जेट एयरवेज एक दौर में देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन थी | jet airways shares plummet 41 pc as company lands in nclt
Read more »
VIDEO: असदुद्दीन ओवैसी के शपथ के दौरान संसद में लगे 'जय श्रीराम' के नारे, AIMIM सांसद बोले- काश...AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के शपथ के दौरान संसद में जय श्रीराम के नारे लगे. जैसे ही असदुद्दीन ओवैसी अपनी सीट से उठकर शपथ के लिए वेल में आए, बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के सांसदों ने जय श्रीराम, भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाने शुरू कर दिए.
Read more »
दिल्ली में केन्याई महिला की उसी के घर में चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिसदिल्ली के छतरपुर एक्सटेंशन में एक विदेशी महिला की हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक महिला की उसी के घर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई.
Read more »
संसद में शपथ के बाद SP सांसद बोले- संविधान जिंदाबाद, पर वंदे मातरम नहीं बोलूंगा, क्योंकि...मंगलवार को संसद में करीब-करीब हर सांसद ने अपनी शपथ के बाद अलग-अलग नारे लगाए. इन नारों में जय श्री राम, जय मां दुर्गा, अल्लाह-हू-अकबर, राधे राधे, भारत माता की जय में शामिल हैं. सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी रहे, जिन्होंने भाजपा के जय श्रीराम व वंदे मातरम् के नारों के बीच मंगलवार को 17वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली. ओवैसी ने इन नारों का जवाब जय भीम व अल्लाह-हु-अकबर से दिया. हैदराबाद के सांसद जैसे ही शपथ लेने के लिए अध्यक्ष के आसन के समक्ष गए, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लगभग सभी सांसद जय श्रीराम, वंदे मातरम्, भारत माता की जय के नारे लगाने लगे.
Read more »
