Vishwakarma Puja 2025: कब और क्यों मनाई जाती है विश्वकर्मा जयंती? यहां जानें धार्मिक महत्व

Vishwakarma Puja News

Vishwakarma Puja 2025: कब और क्यों मनाई जाती है विश्वकर्मा जयंती? यहां जानें धार्मिक महत्व
Vishwakarma Puja 2025Vishwakarma Puja 2025 DateWhen Is Vishwakarma Puja 2025
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 148 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 94%
  • Publisher: 53%

यदि कोई मानव मात्र पर उपकार करें उनकी पूजा-अर्चना करना स्वाभाविक है। इन्हीं में से एक हैं भगवान विश्वकर्मा Vishwakarma Puja 2025 जिन्हें निर्माण वास्तुकला शिल्पकला यांत्रिकी एवं तकनीकी कौशल का देवता माना जाता है। वे सभी शिल्पकारों इंजीनियरों कारीगरों बढ़ई और तकनीकी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के आराध्य देव...

डॉ. प्रणव पण्ड्या । भारत की परंपरागत विशेषता गुणग्राहकता और कृतज्ञता रही है कि जो हम पर कोई उपकार करता है, हम उसका आदर करना आरंभ कर देते हैं। आज के वैज्ञानिक युग में भी यदि कोई व्यक्ति त्याग बलिदान का कोई बड़ा उदाहरण उपस्थित करता है अथवा लोक कल्याण के लिए कोई असाधारण कार्य करता है, तो हम उसकी प्रशंसा करते हैं और उनकी प्रतिमाओं को मंदिरों में स्थापित भी करते हैं। यदि कोई मानव मात्र पर उपकार करें, उनकी पूजा-अर्चना करना स्वाभाविक है। इन्हीं में से एक हैं भगवान विश्वकर्मा, जिन्हें निर्माण, वास्तुकला, शिल्पकला, यांत्रिकी एवं तकनीकी कौशल का देवता माना जाता है। वे सभी शिल्पकारों, इंजीनियरों, कारीगरों, बढ़ई और तकनीकी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के आराध्य देव हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ब्रह्मा के मानस पुत्र हैं और उन्हें सृष्टि का प्रथम वास्तुकार माना जाता है। उनकी गणना पंचदेवों में की जाती है और वे दिव्य निर्माणों के अधिपति हैं। विश्वकर्मा जी को कई चमत्कारी और दिव्य निर्माणों के लिए जाना जाता है- स्वर्ग लोक, इंद्रपुरी अमरावती, पुष्पक विमान, द्वारका नगरी, इंद्र का वज्र, शिवजी का त्रिशूल, विष्णु का सुदर्शन चक्र और कुबेर का पुष्पक रथ भी इनके निर्माण माने जाते हैं। भगवान विश्वकर्मा जयंती के दिन- फैक्ट्रियों, कार्यशालाओं और उद्योगों में इंजीनियर, आर्किटेक्ट, शिल्पकार, ड्राइवर आदि लोग इस दिन उनकी विशेष पूजा करते हैं। विश्वकर्मा जी ने जो भी निर्माण किया, वह अत्यंत सुंदर, टिकाऊ और कलात्मक था। कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता, यदि उसे पूरी निष्ठा और कुशलता से किया जाए। अगर आप ईमानदारी, लगन और नवाचार के साथ कार्य करें, तो आपके इष्टदेव भी आपके निर्माण में सहायक के रूप में होते हैं। भगवान विश्वकर्मा का आदर्श यह है कि परिश्रम, रचना और नवाचार को ही ईश्वर की पूजा समझा जाए। वे हमें यह प्रेरणा देते हैं कि निर्माण केवल भौतिक नहीं, बल्कि मानसिक, सामाजिक और सांस्कृतिक भी हो सकता है। हमारे पौराणिक ग्रंथों में कहा गया है कि उनकी कृपा से कार्यों में श्रेष्ठता, कलात्मकता और तकनीकी दक्षता की प्राप्ति होती है। भगवान विश्वकर्मा जी ने अनेक देवताओं के साथ समन्वय में काम किया। यह आधुनिक परियोजना प्रबंधन की बहुत बड़ी सीख देता है। भगवान विश्वकर्मा जी की कार्यशैली आज भी हमें सिखाती है कि यदि हम समन्वय, योजना और संसाधनों के प्रबंधन में दक्ष हों, तो कोई भी कार्य असंभव नहीं। यह केवल आस्था की बात नहीं है, वरन व्यावहारिक जीवन के लिए भी अत्यंत उपयोगी सीख है। जब परिवार के सभी सदस्य सामंजस्य से कार्य करते हैं, तब सुख-शांति बनी रहती है। समाज में संगठित प्रयासों से सामाजिक सुधार और विकास संभव होता है। राष्ट्र में एक कुशल नेतृत्व और योजनाबद्ध विकास ही किसी राष्ट्र को समृद्ध बनाता है। भगवान विश्वकर्मा धार्मिक प्रतीक के साथ साथ ज्ञान, तकनीक और सृजनात्मकता के प्रतीक हैं। वर्तमान युग में जब विज्ञान और तकनीक का बोलबाला है, तब विश्वकर्मा जी की प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है। वे हमें यह सिखाते हैं कि सृजन ही जीवन का मूल है और प्रत्येक कार्य अगर श्रद्धा और निष्ठा से किया जाए, तो वह ईश्वर की उपासना बन जाता है। यह भी पढ़ें- Vishwakarma Puja 2025: भगवान विश्वकर्मा की पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, पूरी होगी मनचाही मुराद यह भी पढ़ें- Vishwakarma Puja 2025 Date: 16 या 17 सितंबर कब है विश्वकर्मा पूजा? जानें पूजा विधि और महत्व.

डॉ. प्रणव पण्ड्या । भारत की परंपरागत विशेषता गुणग्राहकता और कृतज्ञता रही है कि जो हम पर कोई उपकार करता है, हम उसका आदर करना आरंभ कर देते हैं। आज के वैज्ञानिक युग में भी यदि कोई व्यक्ति त्याग बलिदान का कोई बड़ा उदाहरण उपस्थित करता है अथवा लोक कल्याण के लिए कोई असाधारण कार्य करता है, तो हम उसकी प्रशंसा करते हैं और उनकी प्रतिमाओं को मंदिरों में स्थापित भी करते हैं। यदि कोई मानव मात्र पर उपकार करें, उनकी पूजा-अर्चना करना स्वाभाविक है। इन्हीं में से एक हैं भगवान विश्वकर्मा, जिन्हें निर्माण, वास्तुकला, शिल्पकला, यांत्रिकी एवं तकनीकी कौशल का देवता माना जाता है। वे सभी शिल्पकारों, इंजीनियरों, कारीगरों, बढ़ई और तकनीकी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के आराध्य देव हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ब्रह्मा के मानस पुत्र हैं और उन्हें सृष्टि का प्रथम वास्तुकार माना जाता है। उनकी गणना पंचदेवों में की जाती है और वे दिव्य निर्माणों के अधिपति हैं। विश्वकर्मा जी को कई चमत्कारी और दिव्य निर्माणों के लिए जाना जाता है- स्वर्ग लोक, इंद्रपुरी अमरावती, पुष्पक विमान, द्वारका नगरी, इंद्र का वज्र, शिवजी का त्रिशूल, विष्णु का सुदर्शन चक्र और कुबेर का पुष्पक रथ भी इनके निर्माण माने जाते हैं। भगवान विश्वकर्मा जयंती के दिन- फैक्ट्रियों, कार्यशालाओं और उद्योगों में इंजीनियर, आर्किटेक्ट, शिल्पकार, ड्राइवर आदि लोग इस दिन उनकी विशेष पूजा करते हैं। विश्वकर्मा जी ने जो भी निर्माण किया, वह अत्यंत सुंदर, टिकाऊ और कलात्मक था। कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता, यदि उसे पूरी निष्ठा और कुशलता से किया जाए। अगर आप ईमानदारी, लगन और नवाचार के साथ कार्य करें, तो आपके इष्टदेव भी आपके निर्माण में सहायक के रूप में होते हैं। भगवान विश्वकर्मा का आदर्श यह है कि परिश्रम, रचना और नवाचार को ही ईश्वर की पूजा समझा जाए। वे हमें यह प्रेरणा देते हैं कि निर्माण केवल भौतिक नहीं, बल्कि मानसिक, सामाजिक और सांस्कृतिक भी हो सकता है। हमारे पौराणिक ग्रंथों में कहा गया है कि उनकी कृपा से कार्यों में श्रेष्ठता, कलात्मकता और तकनीकी दक्षता की प्राप्ति होती है। भगवान विश्वकर्मा जी ने अनेक देवताओं के साथ समन्वय में काम किया। यह आधुनिक परियोजना प्रबंधन की बहुत बड़ी सीख देता है। भगवान विश्वकर्मा जी की कार्यशैली आज भी हमें सिखाती है कि यदि हम समन्वय, योजना और संसाधनों के प्रबंधन में दक्ष हों, तो कोई भी कार्य असंभव नहीं। यह केवल आस्था की बात नहीं है, वरन व्यावहारिक जीवन के लिए भी अत्यंत उपयोगी सीख है। जब परिवार के सभी सदस्य सामंजस्य से कार्य करते हैं, तब सुख-शांति बनी रहती है। समाज में संगठित प्रयासों से सामाजिक सुधार और विकास संभव होता है। राष्ट्र में एक कुशल नेतृत्व और योजनाबद्ध विकास ही किसी राष्ट्र को समृद्ध बनाता है। भगवान विश्वकर्मा धार्मिक प्रतीक के साथ साथ ज्ञान, तकनीक और सृजनात्मकता के प्रतीक हैं। वर्तमान युग में जब विज्ञान और तकनीक का बोलबाला है, तब विश्वकर्मा जी की प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है। वे हमें यह सिखाते हैं कि सृजन ही जीवन का मूल है और प्रत्येक कार्य अगर श्रद्धा और निष्ठा से किया जाए, तो वह ईश्वर की उपासना बन जाता है। यह भी पढ़ें- Vishwakarma Puja 2025: भगवान विश्वकर्मा की पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, पूरी होगी मनचाही मुराद यह भी पढ़ें- Vishwakarma Puja 2025 Date: 16 या 17 सितंबर कब है विश्वकर्मा पूजा? जानें पूजा विधि और महत्व

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Vishwakarma Puja 2025 Vishwakarma Puja 2025 Date When Is Vishwakarma Puja 2025 Vishwakarma Puja 2025 Kab Hai Vishwakarma Puja Kyu Manayi Jati Hai Vishwakarma Puja Importance Vishwakarma Puja Muhurat 2025 Vishwakarma Puja 2025 Time Vishwakarma Puja 2025 Significance

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Lokkher Bhandar: অনুদানের দরকার নেই, লক্ষ্মীর ভান্ডারের টাকাতেই এবার দুর্গাপুজো! ভাঙড়ে...Lokkher Bhandar: অনুদানের দরকার নেই, লক্ষ্মীর ভান্ডারের টাকাতেই এবার দুর্গাপুজো! ভাঙড়ে...Local women organising durga puja on lakkhir Bhander money in Bhangar
Read more »

சூரிய கிரகணம் 2025: இந்தியாவில் எப்போது எந்த இடத்தில் எந்த தேதியில் பார்க்கலாம்?சூரிய கிரகணம் 2025: இந்தியாவில் எப்போது எந்த இடத்தில் எந்த தேதியில் பார்க்கலாம்?Surya Grahanam 2025: 2025 ஆம் ஆண்டில் 2 சூரிய கிரகணங்கள் நிகழும். அந்த வகையில் இந்த வருடத்தின் இரண்டாவது சூரிய கிரகணம் வரும் செப்டம்பர் 21 ஆம் தேதி நிகழப் போகிறது.
Read more »

टीम इंडिया को तगड़ा झटका, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले शुभमन गिल को क्या हुआ? सामने आई बुरी खबरटीम इंडिया को तगड़ा झटका, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले शुभमन गिल को क्या हुआ? सामने आई बुरी खबरAsia Cup 2025: एशिया कप 2025 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाएगा। इस मैच से पहले शुभमन गिल को लेकर बुरी खबर सामने आई है।
Read more »

5 शुभ संयोग में जितिया आज, जानें पूजा विधि, सामग्री, मुहूर्त, नियम, पारण तरीका5 शुभ संयोग में जितिया आज, जानें पूजा विधि, सामग्री, मुहूर्त, नियम, पारण तरीकाJitiya Vrat 2025 Puja Vidhi: 5 शुभ संयोग में जितिया आज, संतान के लिए रखें निर्जला व्रत, जानें पूजा विधि, मुहूर्त और नियम
Read more »

Jitiya Vrat 2025 Puja Vidhi: 5 शुभ संयोग में जितिया आज, संतान के लिए रखें निर्जला व्रत, जानें पूजा विधि, मु...Jitiya Vrat 2025 Puja Vidhi: 5 शुभ संयोग में जितिया आज, संतान के लिए रखें निर्जला व्रत, जानें पूजा विधि, मु...Jitiya Vrat 2025 Puja Vidhi: आज जितिया व्रत 5 शुभ संयोग में है. इसमें माताएं निर्जला व्रत रखकर जीमूतवाहन, मादा चील और सियार की पूजा करती हैं. य​ह व्रत अष्टमी के सूर्योदय से नवमी के सूर्योदय तक चलता है. पूजा में जीवित्पुत्रिका व्रत कथा सुनती हैं. आइए जानते हैं जितिया की पूजा विधि, सामग्री, मुहूर्त, नियम और पारण के बारे में.
Read more »

Vishwakarma Puja 2025: भगवान विश्वकर्मा की पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, पूरी होगी मनचाही मुरादVishwakarma Puja 2025: भगवान विश्वकर्मा की पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, पूरी होगी मनचाही मुरादआत्मा के कारक सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर संक्रांति मनाई जाती है। सूर्य देव 17 सितंबर को कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस दिन कन्या संक्रांति मनाई जाएगी। संक्रांति तिथि पर स्नान-ध्यान और पूजा-पाठ किया जाता है। साथ ही पूजा जप और तप किया जाता...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:46:28