Lok Sabha Chunav 2024 News: चुनाव आयोग ने मतदान की तारीखों के ऐलान वाले दिन पुलिस और फोर्स की तैनाती का ब्योरा देकर दावा किया था कि सब शांतिपूर्ण होगा. हालांकि, लोकतंत्र पर काले धब्बे की तरह हिंसा की घटनाओं ने इस बार भी चुनाव का पीछा नहीं छोड़ा.
Violence In Election: घटती है. बढ़ती है, मगर थमती नहीं है, जानिए डेमोक्रेसी में कब शुरू हुआ हिंसा का नंगा नाच, क्यों खूनी हो जाता है चुनाव Lok Sabha Chunav 2024 News: चुनाव आयोग ने मतदान की तारीखों के ऐलान वाले दिन पुलिस और फोर्स की तैनाती का ब्योरा देकर दावा किया था कि सब शांतिपूर्ण होगा.
Violence In Election: घटती है... बढ़ती है, मगर थमती नहीं है, जानिए डेमोक्रेसी में कब शुरू हुआ हिंसा का नंगा नाच, क्यों खूनी हो जाता है चुनाव Lok Sabha Chunav 2024 News: चुनाव आयोग ने मतदान की तारीखों के ऐलान वाले दिन पुलिस और फोर्स की तैनाती का ब्योरा देकर दावा किया था कि सब शांतिपूर्ण होगा. हालांकि, लोकतंत्र पर काले धब्बे की तरह हिंसा की घटनाओं ने इस बार भी चुनाव का पीछा नहीं छोड़ा. अचार-पापड़ बेचने वाली 'माधवी भाभी' असल जिंदगी में हैं बेहद ग्लैमरस, सोनालिका जोशी के हसबैंड से बिजनेस तक, जानें सबSaturday Remedies: कर्मों का हिसाब रखते हैं शनिदेव, शनिवार को मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान, जानिए उपायNeeru Bajwa डॉक्टर होते हुए भी एक्ट्रेस के पिता को करना पड़ा गैस स्टेशन पर काम, प्रेग्नेंसी में मां करती थी होटल में साफ-सफाई 'वायलेंस, वायलेंस, वायलेंस, आई डोंट लाइक इट, आई अवॉइड.... बट वायलेंस लाइक्स मी, आई कांट अवॉइड' साल 2022 में आई फिल्म केजीएफ-2 में रॉकी भाई का ये डायलॉग काफी चर्चित हुआ था. भारतीय लोकतंत्र में भी चुनाव के साथ वायलेंस यानी चोली दामन का साथ है.के पहले चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल और मणिपुर में भड़की हिंसा ने फिर पूरे देश का ध्यान खींचा है.लोकसभा चुनाव के पहले चरण में देश के 17 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 सीटों पर मतदान के दौरान छिट-पुट हिंसा की घटनाएं सामने आईं. बीजापुर में चुनाव ड्यूटी में लगे सीआरपीएफ कांस्टेबल देवेंद्र कुमार शहीद हो गए. वहीं, पश्चिम बंगाल में उपद्रवियों ने कूच विहार इलाके में बमबाजी की. मणिपुर में गोलीबारी की गई. हिंसा की इन घटनाओं ने अगले चरणों के शांतिपूर्ण संपन्न होने को लेकर चिंता बढ़ा दी है.चुनावों के दौरान हिंसा के सवाल पर ज्यादातर राज्यों में सख्ती बरतने का बेहतर परिणाम सामने आया. देश के कई इलाकों में चुनावी हिंसा और उससे जुड़ी वारदातें कम हुई हैं. वहीं, कई राज्यों में ऐसी घटनाओं में इजाफा हुआ है. पिछले चार दशकों में चुनाव आयोग ने चुनाव दर चुनाव अपनी व्यवस्था में सुधार किया है। इस बार भी पश्चिम बंगाल और मणिपुर में पर्याप्त संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात थे. इसके बावजूद कई हिंसक घटनाएं सामने आईं.भारतीय लोकतंत्र पर काले धब्बे की तरह दिखती ये चुनावी हिंसाओं का क्या इतिहास है. आखिर वो कौन सी वजहें हैं, जिनके चलते चुनाव के साथ हिंसा का नाता टूट नहीं पाता और देश में अब तक सबसे ज्यादा हिंसक घटनाओं वाला लोकसभा चुनाव कब रहा. आइए, इन सब सवालों के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं.चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों के 75 साल के इतिहास में सबसे अधिक अवैध रकम और नशीले पदार्थ जब्त किए हैं. इसके बावजूद चुनाव के दौरान हुई हिंसा ने फिर कई पुरानी बहसों को फिर से जन्म दे दिया है. कहा जाता है कि हमारा लोकतंत्र अमृत काल से गुजर रहा है, लेकिन हम कब ऐसी वारदातों से छुटकारा हासिल कर पाएंगे? पहले खासकर, बिहार और उत्तर प्रदेश भी ऐसी भयावह घटनाओं को देखने और झेलने के लिए अभिशप्त थे. इन राज्यों में चुनाव आयोग की योजनाएं कारगर साबित हुई हैं. हालांकि, यह पश्चिम बंगाल में हर बार नाकाम हो जाती हैं. एनसीआरबी ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि साल 2010 से 2019 के बीच राज्य में 161 राजनीतिक हत्याएं हुई और देश में बंगाल इस मामले में पहले स्थान पर था.स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सटी के मानव विज्ञानी प्रोफेसर थॉमस ब्लोम हांसेन ने तीन साल पहले चौंकाने वाले बयान में कहा था, 'हिंसा भारत के सार्वजिक जीवन के सेंट्रल रोल में आ चुकी है.' उन्होंने साल 2021 में एक किताब लिखी थी- 'द लॉ ऑफ फोर्स: द वायलेंट हार्ट ऑफ इंडियन पॉलिटिक्स.' इस किताब में उन्होंने लिखा है 'नागरिकों की हिंसक होती प्रवृति एक गहरी समस्या और विकृति का संकेत देता है. ये लोकतंत्र के भविष्य के लिए ख़तरा पैदा कर सकता है'. उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई थी कि आख़िर क्यों भारत का आम नागरिक या तो सक्रिय हिंसा में शामिल है, या फिर परोक्ष रूप से इसका समर्थक है?'दूसरी ओर, भारत में सबसे हिंसक वारदातों वाला चुनाव 1957 के आम चुनाव को बताया जाता है. सिद्धांतवादी राजनीति के जिक्र के बावजूद बूथ लूटने की पहली घटना उसी साल हुई. उसके बाद आपातकाल के तुरत बाद होने वाला चुनाव यानी लोकसभा चुनाव 1977 में कांग्रेस और गैर-कांग्रेस समर्थकों के आक्रामक होने के चलते जमकर हिंसक वारदातें हुईं. हालांकि, 1970 के दशक से बाद के 25-30 के वर्षों में चुनावी हिंसा काफी हद तक कम हो चुकी थी. लोकसभा चुनाव 2004 में भी पहले चरण के मतदान पर हिंसा का साया रहा था. कश्मीरी अलगाववादियों और माओवादी गुरिल्लाओं के हमलों में एक दर्जन से अधिक लोग मारे गए थे. वहीं, लोकसभा चुनाव 1999 के दौरान हिंसा में 100 लोग मारे गये थे.साल 1984 और 1991 में भारत के दो प्रधानमंत्रियों की हत्या की गई. इसके बाद देश में चुनावी हिंसा और बड़ी राजनीतिक हत्याओं के पैमाने पर भी हिंसा में गिरावट साफ तौर पर देखी गई. 1989 से 2019 के बीच पोलिंग स्टेशनों पर हिंसा में 25 फ़ीसदी की गिरावट हुई है. वहीं, इसी दौरान चुनावी हिंसा में मारे गए लोगों की संख्या 70 फ़ीसदी तक कम हुई है. जबकि इन 30 सालों के बीच वोटरों, उम्मीदवारों और पोलिंग स्टेशनों में बढ़ोतरी के साथ चुनावी प्रतिस्पर्धा भी कई गुना बढ़ चुकी है.राजनीतिक जानकरों के मुताबिक देश में 20वीं सदी के आखिरी दो दशकों की तुलना में 21वीं सदी के पहले दो दशकों में चुनावी हिंसा की घटनाएं कम दर्ज की गई है. इस चुनावी हिंसा पर नियंत्रण में सुरक्षा सुविधाओं की भूमिका बेहद अहम है. जैसे पैरामिलिट्री फोर्सेज का ज़्यादा इस्तेमाल, हेलिकॉप्टर और ड्रोन्स से सर्विलांस, मोबाइल फोन टावरों की स्थापना, पहले से अधिक सुरक्षित पुलिस चौकियां और प्रभावित इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने के साथ नई सड़कों का निर्माण. इन सब उपायों की मदद से चुनावी हिंसा में कमी आई.साल 1947 में देश के बंटवारे के दौरान धर्म के आधार पर अब तक की सबसे बड़ी हिंसा हुई थी. इसमें 10 लाख लोग मारे गए और एक करोड़ से ज़्यादा लोग विस्थापित हुए. इसके आगे 1970 से लेकर 2002 के बीच कई भयानक सांप्रदायिक दंगे हुए. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इसके बाद देश में हुए दंगों की संख्या स्थिर रही. 1970 से लेकर 20वी सदी के आखिरी सालों तक दंगे अपने पूर्ववर्ती काल से करीब 5 गुना ज़्यादा हुए. 1990 के दशक में बाद के बरसों में इनमें गिरावट शुरू हुई और सुधार के साफ़ संकेत 2009 से 2017 के बीच मिलने लगे. सरकार की ओर से 2022 दिसंबर में संसद में बताया गया कि 2017 से 2021 के बीच पूरे देश में दंगों के 2900 मामले दर्ज हुए. सरकार के आंकड़े के मुताबिक भारत में दंगों की तादाद में गिरावट ऐतिहासिक रूप से न्यूनतम स्तर पर है.अंत में, चुनाव प्रचार और मतदान के दौरान हिंसा को लेकर दुनिया के सबसे बड़ा खूनी उदाहरण नाइजीरिया का है. ह्यूमन राइट्स वॉच की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया का सबसे रक्तरंजित चुनाव अप्रैल, 2011 में हुआ था. तब, गुडलक जोनाथन फिर से वहां के राष्ट्रपति बने थे. हालांकि, इसे नाइजीरिया के इतिहास का सबसे निष्पक्ष चुनाव माना गया. लेकिन, अगले तीन दिन तक लगातार उस देश में इतनी हिंसा हुई कि पूरी दुनिया घबरा गई. इस हिंसा में 800 से ज्यादा लोगों की हत्या हुई और 65 हजार से ज्यादा लोगों को विस्थापित होना पड़ा.
Lok Sabha Chunav 2024 Election Commission Political Violence NCRB लोकसभा चुनाव 2024 हिंसा की घटनाएं राजनीतिक हिंसा राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो चुनाव आयोग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शुभ संकेत है इन 3 पक्षियों का सपने में दिखना, आदमी हो जाता है मालामालस्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में कुछ पक्षियों का दिखना अच्छा माना जाता है. सपने में इन पक्षियों का दिखना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है. यह धनवान होने का संकेत भी हो सकता है.
Read more »
दुनियाभर में रोटी गोल ही क्यों होती है, आटे को गूंथा ही क्यों जाता हैहम सभी अपने खानों में रोटी खाते हैं. क्या आपको मालूम है कि जो रोटी हमारे भोजन में अनिवार्य तौर पर शामिल होती है. उसको गोल ही क्यों बनाया जाता है. हालांकि कुछ लोगों के लिए रोटी को गोल आकार देना बहुत मुश्किल होता है.
Read more »
Delhi Mayor Election: रोचक होगा मेयर का चुनाव, भाजपा उतार सकती है प्रत्याशी, नामांकन की अंतिम तिथि आजदिल्ली में मेयर का चुनाव रोचक होने जा रहा है, क्योंकि भाजपा इस चुनाव में अपना प्रत्याशी उतार सकती है, इसकी संभावना प्रबल है।
Read more »
इन आयुर्वेदिक तरीकों से पाएं एसिडिटी से छुटकारा, जड़ से खत्म हो जाएगी समस्याएसिडिटी, जिसे अपच भी कहा जाता है, पेट में जलन, अपच और सीने में दर्द जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। यह कई कारकों के कारण हो सकता है।
Read more »
Lok Sabha Election 2024: विश्व की सबसे छोटे कद वाली महिला ने डाला वोट, की वोट डालने की अपीलLok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है...इस बीच महाराष्ट्र के नागपुर में दुनिया की सबसे छोटे कद वाली महिला ने वोट डाला है.
Read more »
World Liver Day 2024: क्या है महत्व, इतिहास और थीम, जानिए लिवर को कैसे रखें सेहतमंदजानिए क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड लिवर डे.
Read more »
