Vijay Shah: मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल; पुलिस को जमकर लगाई फटकार, पूछे तीखे सवाल

Vijay Shah Controversy News

Vijay Shah: मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल; पुलिस को जमकर लगाई फटकार, पूछे तीखे सवाल
Fir Against Vijay ShahHigh Court On Vijay Shah CaseMp Minister Vijay Shah News
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 145 sec. here
  • 26 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 138%
  • Publisher: 51%

महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की थी। साथ ही एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। मंत्री विजय शाह के

महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की थी। साथ ही एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। मंत्री विजय शाह के मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जस्टिस अतुल श्रीधरन तथा जस्टिस अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ में गुरुवार को फिर सुनवाई हुई । हाईकोर्ट के आदेशानुसार मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किये जाने पर युगलपीठ ने नाराजगी व्यक्त की है। युगलपीठ ने सुनवाई के दौरान अपने आदेश में कहा है कि एफआईआर ऐसे कंटेंट के साथ लिखी गयी है,जो चुनौती देने पर निरस्त हो जाये। युगलपीठ ने आदेश में उल्लेखित कंटेंट के बारे बताते हुए एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है। इसके अलावा एफआईआर में पुलिस विवेचना की मॉनिटरिंग हाईकोर्ट द्वारा की जायेगी। युगलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि यह उल्लेख करना आवश्यक है कि कर्नल सोफिया कुरैशी , विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ, मीडिया और राष्ट्र को पाकिस्तान के खिलाफ हमारे सशस्त्र बलों द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन “सिंदूर” की प्रगति के बारे में जानकारी देने वाले सशस्त्र बलों का चेहरा थीं। मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ एक व्यंग्यात्मक टिप्पणी की, जो किसी और के लिए नहीं बल्कि उनके लिए ही हो सकती है। सार्वजनिक समारोह में उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को पहलगाम में 26 निर्दाेष भारतीयों की हत्या करने वाले आतंकवादियों की बहन बताया है। अखबारों की रिपोर्ट और इंटरनेट पर उपलब्ध डिजिटल सामग्री मे उपलब्ध मंत्री के भाषण उपलब्ध है। जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादियों की बहन को उन्हें सुलझाने के लिए भेजने की बात कही है। उनकी यह टिप्पणी संबंधित अधिकारी के लिए बल्कि सशस्त्र बलों के लिए भी अपमानजनक और खतरनाक है।बयान प्रथम दृष्टया मुस्लिम धर्म के सदस्यों और अन्य व्यक्तियों के बीच वैमनस्य और दुश्मनी या घृणा या दुर्भावना पैदा करने की प्रवृत्ति वाला है। ये भी पढ़ें-SC: 'किस तरह के बयान दे रहे, आप तो सरकार के एक जिम्मेदार मंत्री हैं', विजय शाह को 'सुप्रीम' फटकार युगलपीठ ने आदेश में कहा है कि बी.

एन.एस. के विभिन्न प्रावधानों के अवलोकन के आधार पर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को निर्देशित किया जाता है कि मंत्री विजय शाह के विरुद्ध गुरुवार शाम तक आवश्यक तौर पर आदेशानुसार एफआईआर दर्ज करें। आदेश का पालन नहीं होने पर उनके खिलाफ अवमानना के लिए कार्यवाही करने पर विचार किया जा सकता है। इसके पहले हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए मंत्री के खिलाफ बीएनएस की धारा 152, 196 और 197 के अंतर्गत तत्काल एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किये थे। आदेश ये भी कहा गया था कि प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने सोमवार को महू के अंबेडकर नगर के रायकुंडा गांव में एक सार्वजनिक समारोह में भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। सशस्त्र सेना देश में मौजूद आखिरी संस्था है, जो ईमानदारी, उद्योग, अनुशासन, त्याग, निःस्वार्थता, चरित्र, सम्मान और अदम्य साहस को दर्शाती है। देश का कोई भी नागरिक खुद उन्हें पहचान सकता है। मंत्री विजय शाह ने आमसभा में कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ गटर भाषा का इस्तेमाल किया है। गुरुवार को युगलपीठ के आदेश से पहले सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता ने पीठ को बताया कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ मानपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है। युगलपीठ ने एफआईआर का अवलोकन करने पर पाया कि आरोपी के खिलाफ किस आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया है उसका उल्लेख नहीं किया गया गया। हाईकोर्ट के आदेश का अक्षरशः पालन किया जायेगा। कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने FIR की भाषा,धाराएं और तरीके पर सवाल उठाए हैं। हाईकोर्ट ने कहा है कि ऐसी भाषा के साथ FIR लिखी गई है कि वह निरस्त हो जाए। इसमें आरोपी के अपराध का जिक्र नहीं है। आरोपी के हित को देखते हुए इसे दर्ज किया गया है। इस पर कोर्ट में महाधिवक्ता ने कहा कि राज्य की मंशा पर शक ना किया जाए। कोर्ट के आदेशों का पालन किया जा रहा है। ये भी पढ़ें- Vijay Shah: अमित शाह से बात करना चाहते हैं MP के मंत्री, हाईकोर्ट ने कहा- बयान कैंसर जैसा; अब तक क्या हुआ? सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा कि एफआईआर किसने ड्राफ्ट की है? कोर्ट को महाधिवक्ता ने बताया कि एफआईआर को कोर्ट के आदेश के अनुसार चार घंटे में दर्ज किया गया है। आरोपी के हित को देखते हुए एफआईआर नहीं लिखी गई है। इस पर कोर्ट ने सवाल उठाया कि अपराध हुआ है, इसके बारे में जानकारी नहीं है। महाधिवक्ता ने सुनवाई के दौरान कोर्ट में एफआईआर पढ़कर भी सुनाई। कोर्ट ने कहा कि ये कोई मर्डर का केस नहीं है। यहां पर किसी व्यक्ति ने क्या कहा है? इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। कोर्ट ने जो संज्ञान लिया है इसके बारे में कोई जानकारी एफआईआर में नहीं दी गई है। अपराध के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि मंत्री विजय शाह के मामले में बुधवार को हाईकोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए इसे कैंसर जैसा घातक बताया था। हाईकोर्ट ने कहा थआ कि मंत्री शाह ने गटर छाप भाषा का इस्तेमाल किया है, जो अस्वीकार्य है। इसके बाद बुधवार देर रात महू पुलिस ने विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। गुरुवार को विजय शाह सुप्रीम कोर्ट की शरण में भी पहुंचे और एफआईआर पर रोक लगाने की मांग की, लेकिन यहां भी शाह को राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा कि आप संवैधानिक पद हैं और आपको अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए। एक मंत्री होकर आप किस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Fir Against Vijay Shah High Court On Vijay Shah Case Mp Minister Vijay Shah News Vijay Shah Latest Update Fir Delay Vijay Shah Mp Police On Vijay Shah Madhya Pradesh Politics Vijay Shah Remarks Case Court Slams Police Bhopal News In Hindi Latest Bhopal News In Hindi Bhopal Hindi Samachar विजय शाह कर्नल सोफिया कुरैशी आपत्तिजनक बयान हाईकोर्ट टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट गटरछाप भाषा महिला सैन्य अधिकारी संवैधानिक पद कोर्ट की फटकार न्यायिक टिप्पणी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी से की हटाने की मांगमंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी से की हटाने की मांगVijay Shah Controversial Statement: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी से कर्नल कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की है.
Read more »

कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में MP हाईकोर्ट सख्त, मंत्री विजय शाह के खिलाफ 4 घंटे में FIR दर्ज करने का आदेशकर्नल सोफिया कुरैशी मामले में MP हाईकोर्ट सख्त, मंत्री विजय शाह के खिलाफ 4 घंटे में FIR दर्ज करने का आदेशHigh Court takes action against Minister Vijay Shah: कैबिनेट मंत्री विजय शाह पर हाईकोर्ट ने सख्त रूप अपनाते हुए 4 घंटे के भीतर FIR दर्ज करने का आदेश दिया है.
Read more »

मंत्री विजय शाह के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज, कर्नल सोफिया कुरैशी पर की थी विवादित टिप्प्णीमंत्री विजय शाह के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज, कर्नल सोफिया कुरैशी पर की थी विवादित टिप्प्णीVijay shah News : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के बाद इंदौर के मानपुर थाना में बुधवार रात करीब 11 बजे मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें आतंकियों की बहन बताया था. हाईकोर्ट ने इस मसले पर स्वत: संज्ञान लिया था.
Read more »

एमपी हाईकोर्ट के आदेश पर मंत्री विजय शाह पर FIR: देश की एकता खतरे में डालने की लगी धारा; कर्नल सोफिया पर आप...एमपी हाईकोर्ट के आदेश पर मंत्री विजय शाह पर FIR: देश की एकता खतरे में डालने की लगी धारा; कर्नल सोफिया पर आप...मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद महू के मानपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, देर रात वरिष्ठ अधिकारी मानपुर थाने पहुंचे। उन्होंने मंत्री विजय शाह के खिलाफ तीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की।Following the High Court order, an FIR has been filed against Madhya Pradesh minister Vijay Shah for making...
Read more »

कर्नल सोफ़िया क़ुरैशी के ख़िलाफ़ टिप्पणी पर मंत्री विजय शाह ने कहा- दिल से माफ़ी मांगता हूंकर्नल सोफ़िया क़ुरैशी के ख़िलाफ़ टिप्पणी पर मंत्री विजय शाह ने कहा- दिल से माफ़ी मांगता हूंमध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफ़िया क़ुरैशी के ख़िलाफ़ की गई अपनी टिप्पणी पर माफ़ी मांगी है.
Read more »

सोफिया के भाई बोले-मंत्री शाह को पद से हटाएं PM: कहा-वीडी शर्मा कर चुके कार्रवाई की बात; कर्नल कुरैशी को आत...सोफिया के भाई बोले-मंत्री शाह को पद से हटाएं PM: कहा-वीडी शर्मा कर चुके कार्रवाई की बात; कर्नल कुरैशी को आत...Madhya Pradesh BJP Minister Vijay Shah Controversy; कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादास्पद बयान के बाद मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह घिरते नजर आ रहे हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:43:05