बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने उसकी शादी करा दी. बरियारपुर थाना क्षेत्र में प्रेमी मयंक को लड़की के पिता ने रंगे हाथ पकड़ा और जमकर पीटा. पुलिस आई, लेकिन परिजनों के समझौते के बाद ग्रामीणों ने दोनों की शादी करवा दी.
बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां शादीशुदा प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने पहुंचे प्रेमी को रंगे हाथ पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की गई. फिर ग्रामीणों ने दोनों की शादी करवा दी. यह अजीबोगरीब घटना जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की है.
अब आपको बताते हैं पूरा मामला...Advertisementजानकारी के मुताबिक, मयंक नामक युवक का प्रेम-प्रसंग लक्ष्मीपुर की फैंसी नामक शादीशुदा महिला से चल रहा था. शुक्रवार रात मयंक अपनी प्रेमिका फैंसी से मिलने उसके घर पहुंचा. दोनों घर के पीछे चोरी-छिपे बात कर रहे थे. तभी लड़की के पिता सचिंद्र सिंह की उन पर नजर पड़ गई. उन्होंने बिना देर किए प्रेमी को धर दबोचा और हंगामा मच गया. परिजनों की आवाज सुनकर गांववाले भी मौके पर जुट गए.यह भी पढ़ें: Bihar: मुजफ्फरपुर एक महीने में 15 तलाक के मामलों का निपटारा, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का दिखा असरहंगामा बढ़ा, पुलिस आई, फिर शादी का फैसला हुआइसके बाद भीड़ ने प्रेमी को घेर लिया और उसकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी. इस दौरान मयंक मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी एक न सुनी और उसकी जमकर धुनाई कर दी. इस दौरान मामले की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी. मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक गांववालों ने खुद ही इस मामले को सुलझाने का फैसला कर लिया था. ग्रामीणों और परिजनों ने आपसी सहमति से प्रेमी-प्रेमिका की शादी कराने का निर्णय लिया. इसके बाद गांव के ही मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी करवा दी गई और पुलिस को भी बिना कार्रवाई किए लौटना पड़ा.Advertisementपहले से शादीशुदा थी फैंसी, लेकिन छोड़ चुकी थी पति कोइस शादी के दिलचस्प पहलू यह है कि फैंसी पहले से शादीशुदा थी. उसकी पहली शादी 2022 में महुआ गांव के एक युवक से हुई थी, लेकिन बाद में पता चला कि उसका पति मंदबुद्धि है. इस वजह से शादी के छह महीने बाद ही फैंसी अपने मायके लौट आई थी. हालांकि, अब तक उसका तलाक नहीं हुआ है. लेकिन परिजनों ने उसकी शादी मयंक से करा दी और उसे ससुराल भी विदा कर दिया.देखें वीडियो...कैसे हुई मयंक और फैंसी की मुलाकात?ग्रामीणों के अनुसार, करीब एक साल पहले बाजार में फैंसी और मयंक की मुलाकात हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बढ़ा और मयंक अक्सर फैंसी के गांव आने लगा. हालांकि, इस बार वह पकड़ा गया और गांववालों ने उसे बंधक बना लिया. लड़की के घर से मयंक के गांव की दूरी करीब 10 किलोमीटर बताई जा रही है.पुलिस का क्या कहना है?ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि प्रेमी को लड़की के परिजनों ने बंधक बना लिया था. पुलिस को सूचना मिली, लेकिन जब पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था और शादी कर दी गई थी. किसी भी पक्ष ने थाने में कोई आवेदन नहीं दिया, इसलिए पुलिस बिना कार्रवाई के लौट गई. ये भी देखें
शादीशुदा प्रेमिका से मुलाकात ग्रामीणों ने प्रेमी को पीटा पुलिस के सामने समझौता हिंदू रीति-रिवाज से शादी प्रेम प्रसंग का खुलासा गांववालों का फैसला बिना तलाक दूसरी शादी प्रेमी को बंधक बनाया बरियारपुर प्रेम कांड Muzaffarpur Love Affair Meeting Married Girlfriend Villagers Beat Up Boyfriend Compromise In Front Of Police Marriage According To Hindu Customs Love Affair Exposed Villagers' Decision Second Marriage Without Divorce Boyfriend Held Hostage Bariyarpur Love Affair
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सारण में प्रेमी ने प्रेमिका को जहर देकर मार डाला, वजह सामने आते ही मचा हड़कंपसारण के पानापुर थाना क्षेत्र से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां प्रेमी ने जहर देकर प्रेमिका की हत्या कर दी। घरवालों को प्रेम-प्रसंग की जानकारी लगने के बाद युवती ने प्रेमी से रिश्ता तोड़ लिया था। वहीं घर वाले उसकी शादी कहीं और करने की योजना बना रहे थे। इस बीच प्रेमी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर जहर दे...
Read more »
Katihar News: होली पर प्रेमिका से मिलने आया था प्रेमी, Love Story सुनते ही गांव वालों ने करा दी शादीKatihar News कटिहार में एक अनोखी शादी हुई। एक प्रेमी जोड़े लाडो कुमारी और संजीत कुमार चौहान जो इंस्टाग्राम पर मिले थे ने ग्रामीणों के सामने अपनी प्रेम कहानी साझा की। ग्रामीणों ने दोनों परिवारों की सहमति से गांव के मंदिर में उनकी शादी करा दी। ग्रामीणों ने कहा कि प्रेमी युगल और परिवार की इच्छा का सम्मान करते हुए अपनी जिंदगी शुरू करने का अवसर मिला...
Read more »
अब बिल्कुल ठीक हैं एआर रहमान, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बेटे ने दी हेल्थ अपडेटअब बिल्कुल ठीक हैं एआर रहमान, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बेटे ने दी हेल्थ अपडेट.AR Rahman is completely fine now son gave health update.मनोरंजन | बॉलीवुड
Read more »
बिहार: बहन के ससुराल में भाई की 'जबरिया' शादी, रिश्ते में निकले 'मामा-भांजी'; अब क्या होगा?Patna News Today: पटना जिले के नौबतपुर में होली की रात एक प्रेमी को प्रेमिका के घर पकड़कर ग्रामीणों ने मंदिर में शादी करवा दी। दोनों रिश्ते में मामा-भांजी थे। प्रेमी अविनाश चोरी-छुपे सोनाली से मिलने आता था। गांव वालों ने जबरन शादी करवा दी। गांव के लोग शादी के गवाह...
Read more »
वीडियो: नंबर ब्लॉक किया तो पटना में प्रेमी के पास पहुंची भड़की गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड ने मार दी गोलीपटना: फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ही गोली मार दी। इस वारदात को पटना एम्स के पास एक दवा दुकान पर अंजाम दिया गया, जहां प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने पहुंची थी। आरोप है कि फुलवारी एम्स के गेट नंबर 3 के सामने स्थित मां मेडिकल हॉल के मालिक नकुल शर्मा ने अपनी प्रेमिका अपर्णा को गोली मार...
Read more »
पति को छोड़ कर युवक के प्यार में दिवानी हुई महिला, प्रेमी मिलने पहुंचा गांव तो ग्रामीणों ने पकड़ कर दी दोनों की शादीMuzaffarpur Love Story: मुजफ्फरपुर जिले के लक्ष्मीपुर गांव की फैंसी ने फेसबुक के जरिए मयंक से प्यार किया। जब दोनों को चोरी-छुपे बातचीत करते पकड़ा गया, तो ग्रामीणों और परिजनों ने उनकी सहमति से शादी करवा दी। पुलिस ने बताया कि दोनों बालिग हैं और आपसी रजामंदी से शादी...
Read more »
