मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन गजब ड्रामा देखने को मिला। मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे इस मैच में आउट होकर वापस ड्रेसिंग रूम में लौट गए थेलेकिन अंपायर ने उन्हें वापस बुला लिया। वहीं रहाणे के जाने के बाद बल्लेबाजी को आए शार्दूल ठाकुर को मैदान पर आने के बाद वापस जाना...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी में अंपायरिंग को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। खासकर मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच खेले जा रहे मैच में। श्रेयस अय्यर ने अंपायरिंग को लेकर बहस की ही थी। इसी मैच में अजिंक्य रहाणे और शार्दूल ठाकुर के साथ कुछ हैरान करने वाला मामला हो गया। रहाणे इस मैच में आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए थे और उनकी जगह शार्दूल ठाकुर बल्लेबाजी करने उतर आए थे। लेकिन पांच मिनट बाद अंपायर ने रहाणे को वापस मैदान पर बुला लिया और ठाकुर को बाहर भेज दिया। यह भी पढ़ें- कोहली की रणजी ट्रॉफी में वापसी, मैच के लिए बनाई गई खास योजना, 10 हजार लोग मुफ्त में देख सकेंगे मैच अंपायर से हो गई गलती मामला मुंबई की दूसरी पारी के 25वें ओवर का है। मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को उमर नजीर ने रहाणे को विकेटकीपर के हाथों कैच करा दिया था। इसके बाद शुरू हुआ ड्रामा। रहाणे आउट होकर ड्रेसिंग रूम में लौट गए थे और उनकी जगह शार्दूल ठाकुर मैदान पर आ गए थे। इसी दौरान अंपायरों ने नो बॉल चेक की। इसमें कुछ समय लगा और कुछ रिप्ले देखने के बाद तीसरे अंपायर ने पाया का जिस गेंद पर रहाणे आउट हुए हैं वो नो बॉल है। Ajinkya Rahane was given Out and he left ground and umpires called him back from dug out and Shardul was in the ground and sent back to the dressing room.
Have you ever seen that a player called from dug out after he left field. #RanjiTrophy #AjinkyaRahane @BCCIdomestic @BCCI pic.twitter.com/LH3a8vtilo— Manoj Yadav January 24, 2025 इसके बाद मैदानी अंपायर ने ठाकुर को बाहर जाने को कहा और रहाणे को दोबारा बल्लेबाजी के लिए बुला लिया। जब रहाणे मैदान पर आए तो अंपायरों ने उनसे कहा कि उन्होंने मुंबई के कप्तान से रुकने को कहा था, लेकिन रहाणे ने ये सुना नहीं था। क्या है नियम नियम के मुताबिक, अंपायर को अगर लगता है कि बल्लेबाज आउट दिए बिना मैदान छोड़ देता है, ये मानते हुए कि वह आउट है तो अंपायर उसे वापस बुला सकता है और गेंद को डैड बॉल करार दे सकता है। इसी कारण अंपायरों ने रहाणे को वापस बुला लिया। हालांकि, रहाणे ज्यादा देर टिक नहीं सके और अगले ओवर में पारस डोगरा ने उनका शानदार कैच लपका। लेकिन इस मामले के बाद घरेलू क्रिकेट में अंपायरिंग को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Rohit Sharma का विकेट लेने के बाद क्यों खामोश था जम्मू-कश्मीर का गेंदबाज, सामने आई बड़ी वजह, इसलिए नहीं मनाया जश्न
Ajinkya Rahane Shardul Thakur Mumbai Vs J And K Mumbai Cricket Team
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सुनील गावस्कर का तीसरे अंपायर के फैसले पर बवालयशस्वी जायसवाल का आउट होने के बाद, सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री ने तीसरे अंपायर के फैसले पर सवाल उठाए.
Read more »
सिराज ने ट्रेविस हेड को आउट कर दिया, हेड को सबसे ज़्यादा आउट करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गएमोहम्मद सिराज ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में ट्रेविस हेड को आउट कर दिया, और इस तरह हेड को सबसे ज़्यादा आउट करने वाला भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
Read more »
भोपाल के यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का जहरीला कचरा पीथमपुर में नहीं जलाया जाएगाकचरा जलाने को लेकर स्थानीय लोगों के विरोध के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फैसला लिया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा।
Read more »
डिनर के बाद इन टिप्स से करें वजन कंट्रोलडिनर के बाद आप क्या करते हैं, आपके वजन घटाने के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभा सकता है। जानिए डिनर के बाद वजन कम करने के लिए कुछ टिप्स
Read more »
आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद मयंक अग्रवाल ने बनाया शानदार प्रदर्शनविजय हजारे ट्रॉफी में लगातार चौथा शतक जड़ने वाले मयंक अग्रवाल ने आईपीएल 2025 नीलामी में अनसोल्ड होने के बाद खुद को साबित करने का मिशन ले लिया है।
Read more »
रणजी ट्रॉफी में अजीब घटना: रहाणे को आउट होने के बाद वापस बुलाया गयामुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे को रणजी ट्रॉफी के एक मैच में थर्ड अंपायर के नो-बॉल फैसले के बाद आउट होने के बाद वापस बुलाया गया। यह घटना जम्मू और कश्मीर के खिलाफ मुंबई के मैच में हुई। शार्दुल ठाकुर उनकी जगह बल्लेबाजी करने आए थे लेकिन बाद में रहाणे को वापस बुलाया गया।
Read more »
