Video: DU में क्लासरूम की दीवारों को गोबर से लीपती प्रिंसिपल का वीडियो आया सामने, विवाद के बाद अब दे रहीं ये तर्क

Delhi University Laxmibai College Cow Dunk Video News

Video: DU में क्लासरूम की दीवारों को गोबर से लीपती प्रिंसिपल का वीडियो आया सामने, विवाद के बाद अब दे रहीं ये तर्क
Du Principal Plastered Wall By Cow DunkDelhi University Laxmibai College
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 88 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 63%

दिल्ली विश्वविद्यालय में दीवारों पर गोबर लीपने की वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. वत्सला ने कहा, 'यह शोध कार्य पोर्टा कैबिन्स में किया जा रहा है. मैंने स्वयं एक कमरे की दीवार पर गोबर लगाया, क्योंकि मिट्टी और गोबर जैसी प्राकृतिक चीजों को छूने में कोई हर्ज नहीं है. कुछ लोग बिना पूरी जानकारी के अफवाह फैला रहे हैं.

Delhi University Viral Video: दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कॉलेज की प्रिंसिपल प्रत्युष वत्सला और अन्य कर्मचारी कक्षा की दीवारों पर गाय के गोबर से लिपाई करते हुए नजर आ रहे हैं.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. प्रिंसिपल ने वीडियो का स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि यह एक चल रहे शोध प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसे एक फैक्लटी मेंबर द्वारा किया जा रहा है.Advertisementगोबर लीपना प्रोजेक्ट का हिस्साप्रिंसिपल ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, "यह प्रक्रिया अभी जारी है, और एक हफ्ते बाद हम इसके परिणामों को साझा करेंगे. यह शोध पोर्टा केबिन में किया जा रहा है, और मैंने खुद इसे किया क्योंकि प्राकृतिक मिट्टी, खासकर गोबर, से कोई नुकसान नहीं होता. कुछ लोग बिना पूरी जानकारी के इसे गलत तरीके से पेश कर रहे हैं." उनका कहना था कि इस शोध का उद्देश्य कक्षाओं को ठंडा करने के लिए स्वदेशी और प्राकृतिक उपायों को अपनाना है. वीडियो में प्रिंसिपल वत्सला अपने कर्मचारियों के साथ दीवारों पर गाय का गोबर लगाती हुई दिखाई दे रही हैं. इसके साथ ही, उन्होंने कॉलेज के शिक्षकों के एक समूह में यह वीडियो साझा किया और बताया कि यह कदम कक्षाओं के वातावरण को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि यह शोध स्वदेशी और पारंपरिक तरीकों को लागू करने की दिशा में एक प्रयास है.Advertisementप्रिंसिपल ने अपने संदेश में लिखा, "जिनकी कक्षाएं यहां हैं, उन्हें जल्द ही इन कमरों का नया रूप देखने को मिलेगा। आपके शिक्षण अनुभव को सुखद बनाने के लिए हम यह पहल कर रहे हैं." कब हुई थी डीयू के लक्ष्मीबाई कॉलेज की स्थापनालक्ष्मीबाई कॉलेज, जिसे 1965 में स्थापित किया गया था, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रमुख कॉलेजों में से एक है. यह कॉलेज अशोक विहार में स्थित है और दिल्ली सरकार के अधीन संचालित होता है. कॉलेज में पांच ब्लॉक हैं. कॉलेज में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट स्तर पर विभिन्न कोर्सेज उपलब्ध हैं. यहां यूजी कोर्सेज: बी.ए., बी.ए. अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, बी.एससी., बी.एससी. और पीजी कोर्सेज में एम.ए. अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र, संस्कृत, सांख्यिकी, राजनीति विज्ञान, इतिहास उपलब्ध है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Du Principal Plastered Wall By Cow Dunk Delhi University Laxmibai College

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Barh News: होलिका दहन को लेकर हुए विवाद के बाद अब कैसे हैं हालात? देखें सहनौरा गांव से ग्राउंड रिपोर्टBarh News: होलिका दहन को लेकर हुए विवाद के बाद अब कैसे हैं हालात? देखें सहनौरा गांव से ग्राउंड रिपोर्टBarh News: बिहार के बाढ़ अनुमंडल के सहनौरा गांव में होलिका दहन को लेकर हुए विवाद में बाद अब वहां की Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Banswara News: बांसवाड़ा में 12 साल की मासूम की हत्या का राज खुला, 15 टीमों ने 37 घंटों में बताई हत्या की वजह, जानें पूरा मामला...Banswara News: बांसवाड़ा में 12 साल की मासूम की हत्या का राज खुला, 15 टीमों ने 37 घंटों में बताई हत्या की वजह, जानें पूरा मामला...बांसवाड़ा जिले के लोहारिया थाना क्षेत्र के पालोदा कस्बे में रविवार को 12 साल की जानवी पाटीदार की धारधार हथियार से हत्या का मामला सामने आया था.
Read more »

ऐश्वर्या के बॉडीगार्ड ने बस ड्राइवर को मारा थप्पड़!: एक्सीडेंट के बाद मचा था बवाल, फिर माफी मांगने के बाद ह...ऐश्वर्या के बॉडीगार्ड ने बस ड्राइवर को मारा थप्पड़!: एक्सीडेंट के बाद मचा था बवाल, फिर माफी मांगने के बाद ह...बुधवार को ऐश्वर्या राय बच्चन की कार का एक्सीडेंट हो गया था। एक सरकारी बस ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मारी दी थी, जिसका वीडियो भी सामने आया था।
Read more »

म्यांमार में फिर आया 5.1 तीव्रता का भूकंप, अब तक 1000 से ज्यादा की मौतम्यांमार में फिर आया 5.1 तीव्रता का भूकंप, अब तक 1000 से ज्यादा की मौतम्यांमार में फिर आया 5.1 तीव्रता का भूकंप, अब तक 1000 से ज्यादा की मौत
Read more »

संभाजीनगर में खावड़ा पहाड़ी के पास धूं-धूं कर जला होटल, वीडियो में देखे कैसे आग का गोला बनी इमारतसंभाजीनगर में खावड़ा पहाड़ी के पास धूं-धूं कर जला होटल, वीडियो में देखे कैसे आग का गोला बनी इमारतसोशल मीडिया पर होटल में आग लगने का जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिखाई दे रहा है कि सड़क से थोड़ी दूरी पर होटल में भीषण आग लगी हुई है.
Read more »

लापता लेडीज की इस हसीना ने रैंप वॉक के बीच छुए हेमा मालिनी के पैर, संस्कार देख फैंस हुए इंप्रेसलापता लेडीज की इस हसीना ने रैंप वॉक के बीच छुए हेमा मालिनी के पैर, संस्कार देख फैंस हुए इंप्रेसमनोरंजन: Bollywood Actress Video: लापता लेडीज में नजर आई एक हसीना का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी के पैर छूती नजर आ रही हैं
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:36:23