अमिताभ बच्चन Amitabh Bachchan और रजनीकांत Rajnikanth दोनों ने ही फिल्म इंडस्ट्री में आइकॉनिक स्टाइल में किरदार को निभा कर अपनी एक पहचान बनाई है। इन दो सुपरस्टार्स का एक फ्रेम में आना किसी भी फैन के लिए बड़ी बात है। हाल ही में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत स्टारर वेट्टैयन फिल्म रिलीज हुई है। दो दिनों में फिल्म ने कितनी कमाई कर डालिये इसके आंकड़े सामने आ...
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vettaiyan Collection Day 2: अमिताभ बच्चन और रजनीकांत दोनों ही अपनी-अपनी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। काफी समय से इन दिग्गजों के एक फिल्म में काम करने को लेकर चर्चा तेज थी। हाल ही में 'वेट्टैयन' फिल्म रिलीज हुई, जिसमें इन दो दिग्गज कलाकारों का दमदार अभिनय देखने को मिला है। लंबे समय से चर्चा थी कि रजनीकांत और अमिताभ बच्चन को लेकर चर्चा थी कि दोनों 'थलाइवर 170' नाम की फिल्म में काम करेंगे। अब वही फिल्म 'वेट्टैयन' बनकर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रजनीकांत और अमिताभ बच्चन 33 साल बाद एक साथ आए हैं। इसके पहले 1991 में दोनों 'हम' में दिखे नजर आए थे। तीन दशक बाद दोनों के एक फ्रेम में आने पर उनके फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बरकरार है। तो चलिये जानते हैं कि दो दिनों में फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया। 'वेट्टैयन' ने कर डाला इतना कलेक्शन वेट्टैयन, पुलिस ऑफिसर अथियन की कहानी है, जो चोर से पुलिस बना है और लोग उसे प्यार से वेट्टैयन भी कहते हैं। सूबे में पहले ही काफी क्राइम हो चुका है। एक के बाद एक क्राइम की घटनाओं के सामने आने से पुलिस महकमा परेशान होता है कि इन सबके पीछे कौन है। पहले दिन इस फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग ली थी। सभी भाषाओं में मूवी ने 31.
7 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में कुछ गिरावट देखने को मिली है, लेकिन बिजनेस डबल डिजिट्स में ही हुआ है। 'वेट्टैयन' का सेकंड डे कलेक्शन 23.8 करोड़ है। यह भी पढ़ें: इस सुपरस्टार ने शुरू किया था एडवांस बुकिंग का ट्रेंड, फिल्म देखने के लिए चक्का-जाम कर देते थे फैंस 'वेट्टैयन' की कहानी अथियान को एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका सरन्या से शिकायत मिलती है कि क्लास में मारिजुआना जमा किया जा रहा है। इसका बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। इस सूचना के बाद, अथियान और उनकी टीम ड्रग उत्पादन के पीछे के व्यक्ति कुमारेसन को गिरफ्तार करती है और उसे एक मुठभेड़ में मार देती है। लेकिन मानवाधिकार आयोग की जांच अभी बाकी है। न्यायमूर्ति सत्यदेव के नेतृत्व में एक विशेष टीम जांच करती है। इसके बाद क्या होता है, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। यह भी पढ़ें: 'प्लीज मेरा नाम इंट्रोड्यूस कर दो', क्यों Ajay Devgn से ऐसी बात बोल गए Amitabh Bachchan? वीडियो वायरल
Vettaiyan Collection Day 2 Vettaiyan Collection Day 2 Vettaiyan Worldwide Collection Day 2 Vettaiyan Story Rajnikanth Amitabh Bachchan Entertainment News Box Office
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमिताभ ने देखी आर्थिक तंगी, नीलाम होने वाला था घर, एक्टर बोले- लोग गिरते देखना...अमिताभ बच्चन जल्द ही सुपरस्टार रजनीकांत संग फिल्म Vettaiyan में नजर आने वाले है. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है.
Read more »
Vettaiyan Hindi Trailer: अस्पताल से घर लौटे रजनीकांत तो अमिताभ बच्चन ने शेयर किया वैट्टेय्यन का नया हिंदी ट्रेलर, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर तैयारAmitabh Bachchan Shared Vettaiyan Hindi Trailer: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की मोस्ट अवेटेड फिल्म वेट्टैयन पिछले काफी समय से सुर्खियों में है.
Read more »
अमिताभ बच्चन ने बताया, कैसे 'हवा' में सुनाई गई थी उन्हें ‘शराबी’ फिल्म की कहानीअमिताभ बच्चन ने बताया, कैसे 'हवा' में सुनाई गई थी उन्हें ‘शराबी’ फिल्म की कहानी
Read more »
फिल्मी दुनिया से तंग आए अमिताभ, मुंबई छोड़ विदेश में रहे अकेले, एक्टर बोले- वो मेरे...बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जल्द रजनीकांत के साथ फिल्म Vettaiyan में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म तमिल सिनेमा में उनका डेब्यू होगी.
Read more »
Vettaiyan Advance Booking: रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की वेट्टैयन ने अक्षय कुमार की दो फिल्मों को दी मात, कमाए इतने करोड़Vettaiyan Advance Booking: रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की इस फिल्म एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा और खेल खेल में को पीछे छोड़ दिया है.
Read more »
Vettaiyan Review: रिलीज हुई रजनीकांत की वेट्टैयन, सोशल मीडिया पर फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने दिया रिव्यूVettaiyan Twitter Review In Hindi: 10 अक्टूबर को साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की वेट्टैयन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी दिख रही है.
Read more »
