USA vs SA: साउथ अफ्रीका और अमेरिका के बीच खेले गए सुपर 8 के पहले मैच में जीत के लिए अफ्रीका को कड़ी मेहनत करनी पड़ी
USA vs SA T20 World Cup 2024: टी 20 विश्व कप 2024 का पहला सुपर 8 मैच अमेरिका और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने बेशक जीत दर्ज कर ली लेकिन अमेरिका ने अंत तक कड़ा संघर्ष किया और अफ्रीका को आसान जीत नहीं दी.
अमेरिका की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे एक धाकड़ बल्लेबाज ने मैच के समाप्त होने तक अफ्रीकी टीम की सांस अटकाए रखी. अगर इस खिलाड़ी को दूसरे बल्लेबाजों का साथ मिला होता अमेरिका इस विश्व कप में दूसरा बड़ा उलटफेर कर देता. साउथ अफ्रीका द्वारा मिले 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका ने लगातार विकेट खोए. लेकिन उनके विकेटकीपर बल्लेबाज एंड्रीज गौस क्रीज पर टिके रहे और अकेले दम टीम को जीत की तरफ ले जाते रहे. लेकिन अंत में उनका अकेला प्रयास अमेरिका के काम न आ सका और टीम को हार का सामना करना पड़ा. गौस ने 47 गेंदों पर 5 छक्के और 5 चौके लगाते हुए नाबाद 80 रन की पारी खेल अमेरिका के स्कोर को 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 तक पहुँचा दिया. उनकी तूफानी पारी एक समय साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियो के चेहरे की हंसी उड़ा दी थी. अगर कप्तान आरोन जोंस या नीतिश कुमार का सहयोग मिला होता तो गौस अमेरिका को ये मैच जिता देते.195 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन फिर 33 रन के स्कोर पर अमेरिका को पहला झटका लगा. स्टीवन टेलर को कैगिसो रबाडा ने चलता किया. टेलर 14 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद 52 रन के स्कोर पर रबाडा ने USA को दूसरा झटका दिया. उन्होंने नितीश कुमार को पवेलियन का रास्ता दिखाया. नितीश कुमार सिर्फ 8 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद कप्तान आरोन जोन्स को केशव महाराज ने अपना शिकार बनाया. आरोन जोन्स खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद कोरी एंडरसन 12 रन बनाकर चलते बने. शायन जहांगीर भी 3 रन बनाकर तबरेज शम्सी का शिकार बने. इसके बाद एंड्रीज गौस और हरमीत सिंह ने पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन जीत नहीं दिला सके. हरमीत सिंह 22 गेंद पर 38 रन बनाकर आउट हुए. जबकि एंड्रीज गौस आखिरी में टीम को जीत दिलाई की कोशिश की पर सफल नहीं हुए. एंड्रीज गौस ने 47 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए. साउथ अफ्रीका के लिए कैगिसो रबाडा ने 3 विकेट चटकाए. जबकि केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे और तबरेज शम्सी को 1-1 सफलता मिली. यह भी पढें- जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज में जेनरेशन में एक बार आते हैं, दिग्गज ने यॉर्कर किंग की शान में पढ़े कसीदे
न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमिताभ बच्चन का नाम सुनते ही जब ठनक गया था इस एक्टर का दिमाग, आव-ताव देखे बिना ही छोड़ दी थी फिल्मअमिताभ बच्चन की वजह से इस एक्टर ने छोड़ दी थी फिल्म
Read more »
T20WC: बाबर आजम की टीम की मोहम्मद कैफ ने खोली सबसे बड़ी पोल, कहा- सबको पता है पाकिस्तान की बल्लेबाजी…पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी पोल खोल दी और इस टीम की बल्लेबाजी को लेकर ये बातें कही।
Read more »
NED vs SA : मिलर ने साउथ अफ्रीका को उलटफेर से बचाया, रोमांचक मैच में नीदरलैंड को 4 विकेट से हरायाNED vs SA : डेविड मिलर की अर्धशतक की बदौलत साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच में नीदरलैंड्स को 4 विकेट से हराया.
Read more »
SA v NEP Turning Point: आखिरी ओवर का रोमांच, 6 गेंद पर चाहिए थे 8 रन, साउथ अफ्रीका ने बचाई लाज, देखें एक-एक...SA vs NEP Turning Point: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में तीसरा बड़ा उलटफेर होते होते रह गया. नेपाल ने लो स्कोरिंग मैच में साउथ अफ्रीका की सांस रोक दी थी. आखिरी गेंद पर साउथ अफ्रीका ने एक रन से मुकाबले को अपने नाम किया. साउथ अफ्रीका पहले ही सुपर 8 का टिकट कटा चुका है लेकिन आखिरी लीग मैच में कमजोर टीम के सामने जीत के लिए उसे एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा.
Read more »
SA vs NEP: अपनी ही टीम की हार चाहता था साउथ अफ्रीका का ये दिग्गज, नेपाल की जीत के लिए कर रहा था दुआसाउथ अफ्रीका ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 115 रन बनाए थे। नेपाल ने ये लक्ष्य हासिल कर ही लिया था लेकिन आखिरी गेंद पर डिकॉक और क्लासेन ने रन आउट कर नेपाल को जीत के महरूम कर दिया। इस मैच को जीतकर साउथ अफ्रीका ने राहत की सांस ली लेकिन साउथ अफ्रीका का दिग्गज अपनी ही टीम को हारते देखना चाहता...
Read more »
Smriti Mandhana Century: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ स्मृति मंधाना का डबल धमाल, वनडे क्रिकेट में रच दिया इतिहासSmriti Mandhana on Century vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में स्मृति मंधाना का ये लगातार दूसरा शतक है
Read more »
