मिल्वौकी में हो रहे रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में भारतवंशी उषा चिलुकुरी वैंस ने येल लॉ स्कूल में जेडी वैंस से मिलने का किस्सा सुनाया।
अमेरिका में इसी साल नवंबर में होने वाले आम चुनाव में ओहियो के सीनेटर जेडी वैंस भी अपनी किस्मत आजमाएंगे। रिपब्लिकन नेता और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैंस को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी चुना है। तबसे ही वैंस और उनकी पत्नी उषा चिलुकुरी काफी सुर्खियां बंटोर रहे हैं। अब एक बार फिर सियासी गलियारों में इनका नाम सुनाई दे रहा है। दरअसल, मिल्वौकी में हो रहे रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में भारतवंशी उषा चिलुकुरी वैंस ने अपनी पति का परिचय देते हुए कुछ खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वैंस को भारतीय भोजन बनाना आता है। परिवार का एक अभिन्न हिस्सा बने जेडी आरएनसी में बोलते हुए उषा ने येल लॉ स्कूल में जेडी वैंस से मिलने का किस्सा सुनाया। आगे बोलते हुए उन्होंने उल्लेख किया कि वैंस ने जिज्ञासा के साथ हमारे बीच के अंतर को समझा और सांस्कृतिक मतभेदों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, हम दोनों काफी अलग बैकग्राउंड से आए थे। मगर उन्होंने हमारे बीच के अंतर को समझा और अब वह मेरे और मेरी मां के लिए भारतीय खाना बनाते हैं और परिवार का एक अभिन्न हिस्सा बन गए हैं। मैं दिल से समझाना चाहती हूं.
.. उन्होंने कहा, 'जब मुझसे कहा गया कि मुझे मेरे पति जेडी वैंस का परिचय आप सबसे कराना है तो मैं खो गई थी। मेरे पास एक ही रास्ता था कि मैं आपको दिल से समझा पाऊं कि मैं जेडी से प्यार क्यों करती हूं और उनकी इतनी तारीफ क्यों करती हूं। साथ ही वे संयुक्त राज्य अमेरिका के एक महान उपराष्ट्रपति क्यों बनेंगे।' जेडी से मिलने का किस्सा सुनाया उषा चिलुकुरी ने कहा, 'मैं जेडी से लॉ स्कूल में मिली थी, जब वह ओहियो से यहां आए थे। उन्होंने जीआई बिल के समर्थन से पढ़ाई की थी। वह तब भी और आज भी सबसे दिलचस्प व्यक्ति हैं, जिसे मैं जानती हूं। एक कामकाजी वर्ग का लड़का जिसने बचपन के उन दुखों पर काबू पाया था, जिन्हें मैं मुश्किल से समझ पाती थी कि वह येल लॉ स्कूल में कैसे पहुंच गया। एक सख्त मरीन जिसने इराक में सेवा की थी। मगर अपने खाली समय को पिल्लों के साथ खेलने और फिल्म 'बेब' देखने में बिताते थे। उन्होंने यह भी बताया, जिस जेडी से मैं तब मिली थी, वही जेडी है जिसे आप आज जानते हैं और इस नई भूमिका में उनके लक्ष्य वही हैं, जिनके बारे में उसने अपने परिवार को बताया था। भारतीय प्रवासियों की बेटी उषा वैंस का लालन-पालन सैन डिएगो के उपनगरीय इलाके में हुआ। उन्होंने येल से स्नातक की डिग्री हासिल की और बाद में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की।
Jd Vance Republican National Convention World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अवकाश के बाद आज से फिर होगी संसद की कार्यवाही, धन्यवाद प्रस्ताव पर गतिरोध की संभावना; NEET पर बहस को अड़ा विपक्षराहुल गांधी ने रविवार को कहा कि विपक्ष का नेता हर भारतीय के लिए सबसे मजबूत लोकतांत्रिक साधन है और वह इस भूमिका में संसद में भारत के लोगों की आवाज उठाएंगे.
Read more »
Haryana: तिहाड़ से आकर गैंगस्टर काला जठेड़ी ने मां की चिता को दी मुखाग्नि, दवा के धोखे में पी लिया कीटनाशकगैंगस्टर काला जठेड़ी की मां के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दवा के धोखे में कीटनाशक पीने से गैंगस्टर संदीप की मां की मौत हुई थी।
Read more »
Scam: ‘नौकरी के बदले जमीन घोटाले में सीबीआई दाखिल करे निर्णायक आरोपपत्र’; अदालत ने जांच एजेंसी को दिया निर्देशरेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले में अदालत ने सीबीआई को आरोप पत्र दाखिल करने के लिए कहा है। कोर्ट ने इसके लिए 15 जुलाई तक का समय दिया है।
Read more »
राजीव बजाज ने तीन साल पहले किया था तंज, भाविश अग्रवाल ने अब दिया जवाबOla के सीईओ Bhavish Aggarwal ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में Bajaj के सीइओ राजीव बजाज के बयान का मजाकिया अंदाज में एक बार फिर से जवाब दिया है.
Read more »
36 Days Review: रीमेक के दलदल में फिर फंसा अप्लॉज एंटरटेनमेंट, विशाल फूरिया की सीरीज में न थ्रिल है, न सस्पेंसविशाल फूरिया के निर्देशन में संभावनाएं असीम हैं। हॉलीवुड फिल्म ‘लॉन्गलेग्स’ की एक खास स्क्रीनिंग पर उनका परिचय उनकी डेब्यू फिल्म ‘लपा छपी’ और ‘छोरी’ के निर्देशक के रूप में दिया गया।
Read more »
US: उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल जेडी वैंस का भारत से खास नाता, जानें कौन हैं उनकी पत्नी उषा चिलुकुरीउषा चिलुकुरी और जेडी वैंस की पहली मुलाकात 2010 के दशक में येल लॉ स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी। येल लॉ स्कूल से स्नातक होने के एक साल बाद 2014 में दोनों ने केंटकी में शादी कर ली थी।
Read more »
