US: पाकिस्तान के साथ भारत की कीमत पर रिश्ते नहीं बनाएंगे, अमेरिकी विदेश मंत्री का बड़ा बयान US on Relations with India and Pakistan Relations
"US: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच बढ़ती दोस्ती भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय रिश्तों को प्रभावित नहीं करेगी. रुबियो ने साफ कर दिया है कि अमेरिका का उद्देश्य पाकिस्तान के साथ आतंकवाद रोधी सहयोग को सीमित रखना नहीं है.
हम आर्थिक और रणनीतिक स्तर तक साथ आना चाहते हैं. बता दें, डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में ही आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ को बेहतरीन इंसान बताया था. Advertisment मी़डिया से बात करते हुए रुबियो ने कहा कि हमारा भारत के साथ रिश्ता बहुत ही गहरा, एतिहासिक और अहम है. पाकिस्ताने के साथ हमारी बातचीत भारत की कीमत पर नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि भारत बहुत परिपक्व देश है. भारत जानता है कि अलग-अलग देशों से रिश्ते रखना कितने जरूरी हैं. 'पाकिस्तान के साथ नया संबंध बनाना चाहता हैं अमेरिका' अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ नया संबंध बनाना चाह रहा है. हम लोग पाकिस्तान के साथ काम करने के इच्छुक हैं. इसमें मुसीबत होगी लेकिन हम उस अवसर की तलाश में है, जिसमें हम मिलकर काम कर सकते हैं. अमेरिका और पाकिस्तान के बीच लंबे वक्त से आतंकवाद रोधी संबंध रहे हैं लेकिन अब उसे हम बढ़ाना चाहते हैं. भारत की चिंता से जुड़े सवाल का दिया ये जवाब रुबियो से सवाल किया गया कि अमेरिका-पाकिस्तान के रिश्तों पर भारत ने चिंता जताई है. इस पर रुबियो ने कहा कि भारत की चिंता स्वाभाविक है. दोनों देशों के बीच लंबे वक्त से तनाव रहे हैं. लेकिन भारत अच्छे से जानता है कि अमेरिका को कई देशों के साथ रिश्ते रखने होते हैं. खुद भारत की भी ऐसे देशों के साथ अच्छे संबंध हैं, जिनके साथ अमेरिका के रिश्ते अच्छे नहीं है. भारत परिपक्व कूटनीतिज्ञ है, जिसे वह अचेछ से जानता है. "
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गलती अमेरिकी कंपनी की, नौकरी गई भारतीय छात्र की... लड़के ने बताया- कैसे जॉब ऑफर के बावजूद चकनाचूर हो गया सपनाUS STEM OPT News: अमेरिका में डिग्री पूरी करने के बाद स्टूडेंट्स को जॉब का ऑप्शन भी दिया जाता है। इसके लिए उन्हें 'ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग' (OPT) करने दिया जाता है।
Read more »
US: वेनेजुएला-अमेरिका के बीच हो सकता है युद्ध, कैरिबियन सी में पेंटागन ने तैनात किया दुनिया का सबसे बड़ा युद्धपोतUS: वेनेजुएला-अमेरिका के बीच हो सकता है युद्ध, कैरिबियन सी में अमेरिका ने तैनात किया दुनिया का सबसे बड़ा युद्धपोत US Venezuela likely to War news in hindi
Read more »
अमेरिका में रो रहे हैं कंप्यूटर साइंस वाले! बेरोजगार बना रहे इंजीनियरिंग के ये ब्रांच, चौंकाने वाली है लिस्टUS Engineering Graduates Employment: अमेरिका को हायर एजुकेशन का हब माना जाता है। यहां पर विदेशी छात्रों के बीच सबसे पॉपुलर डिग्री इंजीनियरिंग है। भारतीय भी इसकी पढ़ाई करने यूएस जाते हैं।
Read more »
Hamas Will Have ‘Very Big Problem’ If Israel-Palestine Peace Deal Is Violated: TrumpU.S. President Donald Trump highlighted the wide support for the Israel-Hamas peace plan, with multiple people agreeing to join the Stabilization Force to help maintain peace in the region.
Read more »
US Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अब इस देश पर लगाया 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ, एक विज्ञापन बना वजहDonald Trump imposed extra 10 Percent tariff on Canada due to advertisement controversy US Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अब इस देश पर लगाया 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ, एक विज्ञापन बना वजह
Read more »
अमेरिका बोला- भारत की कीमत पर पाकिस्तान से दोस्ती नहीं: भारतीय डिप्लोमेसी में समझदारी, उन्हें पता है कई देश...US State Secretary Marco Rubio On US Pakistan Ties; अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार को कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करना चाहता है
Read more »
