व्यापार समझौते की बातचीत के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज के 21 अप्रैल को भारत के दौरे पर आने की उम्मीद है। भारत सरकार के एक अधिकारी ने
व्यापार समझौते की बातचीत के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज के 21 अप्रैल को भारत के दौरे पर आने की उम्मीद है। भारत सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने शुक्रवार देर रात बताया कि वेंस और वाल्ज अलग-अलग दौरे पर आएंगे। सूत्रों ने बताया कि वाल्ट्ज की यात्रा पूरी तरह से व्यावसायिक यात्रा होगी। वह अपने भारतीय वार्ताकारों के साथ हिंद-प्रशांत में सुरक्षा सहित कई प्रमुख मुद्दों पर व्यापक बातचीत करेंगे। 22 अप्रैल से सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर जाने से पहले वेंस और वाल्ट्ज दोनों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की उम्मीद है। कयास लगाया जा रहा है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा समेत अन्य रणनीतिक व सामरिक संबंधों पर चर्चा कर सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी एनएसए उच्च प्रौद्योगिकी, महत्वपूर्ण खनिजों और निर्यात नियंत्रण के क्षेत्रों में सहयोग के लिए पहल का अनावरण करने के लिए भारत का दौरा कर रहे हैं। वाल्ट्ज को भारत-अमेरिका के मजबूत संबंधों के समर्थक के रूप में जाना जाता है। वहीं, वेंस के 21 अप्रैल से भारतीय-अमेरिकी द्वितीय महिला उषा वेंस और उनके बच्चों के साथ भारत आने की भी संभावना है, लेकिन उनकी यात्रा की अवधि वाल्ट्ज की यात्रा से अधिक लंबी होने वाली है। इसे भी पढ़ें- Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की होगी जांच, पहली बार ट्रंप की सेहत की जानकारी आएगी सामने उपराष्ट्रपति वेंस का भारत से करीबी संबंध है। उनकी पत्नी ऊषा वेंस भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। ऊषा वेंस के माता-पिता आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे जो बाद में अमेरिका चले गए थे। ऊषा वेंस का जन्म अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुआ है और वो पेशे से वकील हैं। वह अमेरिका के इतिहास में पहली हिंदू अमेरिकन सेकेंड लेडी हैं। इसे भी पढ़ें- Australia: मेलबर्न में भारतीय वाणिज्य दूतावास में फिर तोड़फोड़, उच्चायोग ने अधिकारियों के सामने उठाया मुद्दा.
व्यापार समझौते की बातचीत के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज के 21 अप्रैल को भारत के दौरे पर आने की उम्मीद है। भारत सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने शुक्रवार देर रात बताया कि वेंस और वाल्ज अलग-अलग दौरे पर आएंगे। सूत्रों ने बताया कि वाल्ट्ज की यात्रा पूरी तरह से व्यावसायिक यात्रा होगी। वह अपने भारतीय वार्ताकारों के साथ हिंद-प्रशांत में सुरक्षा सहित कई प्रमुख मुद्दों पर व्यापक बातचीत करेंगे। 22 अप्रैल से सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर जाने से पहले वेंस और वाल्ट्ज दोनों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की उम्मीद है। कयास लगाया जा रहा है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा समेत अन्य रणनीतिक व सामरिक संबंधों पर चर्चा कर सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी एनएसए उच्च प्रौद्योगिकी, महत्वपूर्ण खनिजों और निर्यात नियंत्रण के क्षेत्रों में सहयोग के लिए पहल का अनावरण करने के लिए भारत का दौरा कर रहे हैं। वाल्ट्ज को भारत-अमेरिका के मजबूत संबंधों के समर्थक के रूप में जाना जाता है। वहीं, वेंस के 21 अप्रैल से भारतीय-अमेरिकी द्वितीय महिला उषा वेंस और उनके बच्चों के साथ भारत आने की भी संभावना है, लेकिन उनकी यात्रा की अवधि वाल्ट्ज की यात्रा से अधिक लंबी होने वाली है। इसे भी पढ़ें- Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की होगी जांच, पहली बार ट्रंप की सेहत की जानकारी आएगी सामने उपराष्ट्रपति वेंस का भारत से करीबी संबंध है। उनकी पत्नी ऊषा वेंस भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। ऊषा वेंस के माता-पिता आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे जो बाद में अमेरिका चले गए थे। ऊषा वेंस का जन्म अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुआ है और वो पेशे से वकील हैं। वह अमेरिका के इतिहास में पहली हिंदू अमेरिकन सेकेंड लेडी हैं। इसे भी पढ़ें- Australia: मेलबर्न में भारतीय वाणिज्य दूतावास में फिर तोड़फोड़, उच्चायोग ने अधिकारियों के सामने उठाया मुद्दा
World Nationalindia News In Hindi Latest India News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
न्यूजीलैंड के PM लक्सन भारत पहुंचे, PM मोदी से करेंगे मुलाकातन्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भारत के आधिकारिक दौरे पर आए हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और व्यापक आर्थिक साझेदारी और सुरक्षा संबंधों पर चर्चा करेंगे।
Read more »
PM Modi Thailand Visit: अगले महीने थाईलैंड की यात्रा पर जा सकते हैं पीएम मोदी, BIMSTEC शिखर सम्मेलन होंगे शामिलPM Modi Thailand Visit: PM Modi may visit Thailand next month, will attend BIMSTEC summit । अगले महीने थाईलैंड की यात्रा पर जा सकते हैं पीएम मोदी, BIMSTEC शिखर सम्मेलन होंगे शामिल । देश
Read more »
अमेरिकी उपराष्ट्रपति की पत्नी के ग्रीनलैंड दौरे को लेकर बवाल, PM बोले- हम करेंगे बायकॉट; ट्रंप ने की थी कब्जे की बातअमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस 27 मार्च से 29 मार्च तक ग्रीनलैंड के दौरे पर पहुंचने वाली हैं लेकिन उनके इस दौरे से पहले नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रधानमंत्री एगेडे ने उषा वेंस की इस विजिट का बायकॉट करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा अमेरिका को लेकर हम पहले से ही देख सकते हैं कि कितनी बड़ी गड़बड़ी हुई...
Read more »
पुतिन भारत आ रहे हैं, यात्रा की तैयारियां चल रही हैं : लावरोवपुतिन भारत आ रहे हैं, यात्रा की तैयारियां चल रही हैं : लावरोव
Read more »
पीएम मोदी करेंगे थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा, बैंकॉक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में लेंगे भागपीएम मोदी करेंगे थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा, बैंकॉक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
Read more »
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21-24 अप्रैल के बीच आ सकते हैं भारत, जयपुर और आगरा जाएंगेअमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 से 24 अप्रैल के बीच भारत यात्रा पर आ सकते हैं. इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी उषा वेंस भी रहेंगी. यात्रा के दौरान जेडी वेंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे.
Read more »
