US-इजरायल की एयरस्ट्राइक से ईरानी स्कूल तबाह! 36 छात्राओं की मौत

Iran 36 Girl Students Died News

US-इजरायल की एयरस्ट्राइक से ईरानी स्कूल तबाह! 36 छात्राओं की मौत
AirstrikeUS Israel Joint StrikesGirls School Bombing Iran
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 63%

दक्षिणी ईरान के मिनाब में एक गर्ल्स स्कूल पर कथित अमेरिका-इजरायल एयरस्ट्राइक में 36 छात्राओं की मौत की खबर IRNA ने दी है. ईरान की सुरक्षा परिषद ने कई ठिकानों पर हमले का दावा करते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू होने की बात कही. एहतियातन स्कूल-कॉलेज बंद और सरकारी दफ्तर आधी क्षमता से चलाए जा रहे हैं.

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिणी ईरान के होर्मोज़गान प्रांत के मिनाब शहर में एक लड़कियों के स्कूल पर अमेरिका-इजरायल के हवाई हमले के बाद 36 छात्राओं की मौत हो गई है.

रिपोर्ट के अनुसार यह हमला हालिया सैन्य अभियान के दौरान हुआ. और पढ़ेंईरान में स्कूल-कॉलेज बंद, सरकारी दफ्तर आधी क्षमता से चलेंगेईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने दावा किया कि आज सुबह अमेरिका ने जियोनिस्ट शासन के साथ मिलकर देश के कई स्थानों पर हवाई हमले किए. परिषद ने कहा कि दुश्मन को लगता है कि इन कार्रवाइयों से ईरानी जनता दबाव में आ जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं होगा. बयान में कहा गया कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सशस्त्र सेनाओं ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. सरकार ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जरूरी सामान और सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है. एहतियात के तौर पर अगली सूचना तक स्कूल और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे, जबकि बैंक अपनी सेवाएं जारी रखेंगे और सरकारी कार्यालय फिलहाल 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ काम करेंगे. Advertisement 'हम युद्ध नहीं चाहते थे': ईरानईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका और जियोनिस्ट शासन ने देश की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का उल्लंघन करते हुए कई रक्षा प्रतिष्ठानों, बुनियादी ढांचे और नागरिक इलाकों को निशाना बनाया है. मंत्रालय के अनुसार, संभावित सैन्य खतरे के बावजूद ईरान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और विभिन्न देशों के साथ संवाद का रास्ता चुना ताकि तनाव टाला जा सके और अपनी स्थिति स्पष्ट की जा सके. बयान में कहा गया कि ईरानी जनता ने युद्ध से बचने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में देश की रक्षा करना और दुश्मन की सैन्य कार्रवाई का मुकाबला करना अनिवार्य हो गया है. मंत्रालय ने दोहराया कि जैसे ईरान बातचीत के लिए तैयार था, वैसे ही वह किसी भी युद्ध का जवाब देने में सक्षम है और उसकी सशस्त्र सेनाएं हमलावरों को कड़ा और निर्णायक जवाब देंगी. साथ ही कहा गया कि इतिहास गवाह है, ईरान ने कभी बाहरी हमलों के आगे घुटने नहीं टेके और इस बार भी प्रतिक्रिया ऐसी होगी कि हमलावर अपने कदम पर पछताएंगे.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Airstrike US Israel Joint Strikes Girls School Bombing Iran Minab Airstrike Iran Military Conflict Iranian Missile Response Middle East Escalation Trump Iran Military Operation

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अमेरिका में एंट्री-लेवल नौकरियों की बहार! ये 7 कंपनियां कर रहीं हायरिंग, OPT स्टूडेंट्स भी कर सकते हैं अप्लाईअमेरिका में एंट्री-लेवल नौकरियों की बहार! ये 7 कंपनियां कर रहीं हायरिंग, OPT स्टूडेंट्स भी कर सकते हैं अप्लाईJobs in US For Students: अमेरिका में कुछ ऐसी कंपनियां हैं, जो अभी एंट्री-लेवल पर हायरिंग कर रही हैं। इन कंपनियों में OPT स्टूडेंट्स भी अप्लाई कर सकते हैं।
Read more »

अमेरिका के स्टूडेंट वीजा के लिए भारतीय छात्रों को कितना पैसा चाहिए, सरकार ने क्या सेविंग लिमिट तय की है?अमेरिका के स्टूडेंट वीजा के लिए भारतीय छात्रों को कितना पैसा चाहिए, सरकार ने क्या सेविंग लिमिट तय की है?US Student Visa: अमेरिका में पढ़ने के लिए स्टूडेंट वीजा की जरूरत पड़ती है। ये वीजा तभी मिलता है, जब स्टूडेंट के पास अमेरिका में पढ़ने के लिए पर्याप्त पैसे हों।
Read more »

अमेरिकी एक्टर जॉनी वेक्टर को चोरों ने गोली मारी थी: को–एक्टर को बचाते वक्त जान गई; मौत के 3 हफ्ते बाद अंतिम...अमेरिकी एक्टर जॉनी वेक्टर को चोरों ने गोली मारी थी: को–एक्टर को बचाते वक्त जान गई; मौत के 3 हफ्ते बाद अंतिम...US Famous Actor Johnny Vector Murder Story Explained; Follow Ansuni Dastan (अनसुनी दास्तानें) Series Celebrities Murder Mystery, Crime Stories On Dainik Bhaskar.
Read more »

विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड की उल्टी गिनती शुरू? साहिबजादा फरहान सिर्फ 36 रन दूरविराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड की उल्टी गिनती शुरू? साहिबजादा फरहान सिर्फ 36 रन दूरएक टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा 319 रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान टी20 विश्व कप 2026 में 283 रन बना चुके हैं।
Read more »

इजरायल ने ईरान पर कर दिया हमला, इजरायली रक्षामंत्री ने दी जानकारीइजरायल ने ईरान पर कर दिया हमला, इजरायली रक्षामंत्री ने दी जानकारी- israel attack on iran explosion heard in tehran iran us tension nuclear crisis live updates
Read more »

अमेरिका-इस्राइल का ईरान पर रमजान के महीने में हमला अफसोसजनक, शिया धर्मगुरु ने की निंदाअमेरिका-इस्राइल का ईरान पर रमजान के महीने में हमला अफसोसजनक, शिया धर्मगुरु ने की निंदाUS Israel attacks on Iran: अमेरिका और इस्राइल के ईरान पर हमले को लेकर लखनऊ के शिया धर्मगुरु का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:12:57