US Tariffs on India: अमेरिका ने भारत पर लगे टैरिफ को घटा दिया है। रेसिप्रोकल टैरिफ को 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। इसकी जानकारी ट्रंप ने दी।
नई दिल्ली: सोमवार रात अमेरिका से एक अच्छी खबर आई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगे टैरिफ को घटा दिया है। इसकी जानकारी ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सोशल ट्रूथ पर एक पोस्ट के जरिए दी। इसमें उन्होंने लिखा कि भारत पर लगे रेसिप्रोकल टैरिफ को 25% से घटाकर 18% किया जाता है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि आज सुबह मैंने भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात की। वे मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं। हमने कई बातों पर चर्चा की, जिनमें व्यापार और रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को समाप्त करना शामिल था।'ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान रूसी तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका और संभवतः वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमति व्यक्त की। इससे यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त करने में मदद मिलेगी, जिसमें हर हफ्ते हजारों लोग मर रहे हैं। India US Relations: मोदी से बात, इंडिया गेट की तस्वीर और मैगजीन वाला पोस्ट; ट्रंप को अचानक क्यों आई भारत की याद?ट्रेड डील भी हुई डनभारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील भी हो गई है। अपनी पोस्ट में ट्रंप ने भारत पर लगे टैरिफ को कम करने की भी बात कही। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ दोस्ती और सम्मान के नाते, और उनके अनुरोध पर, हमने तुरंत संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की। इस समझौते के तहत, अमेरिका अब 25% के बजाय 18% का कम टैरिफ लगाएगा। भारत भी अमेरिका के खिलाफ अपने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को पूरी तरह से शून्य कर देगा। इससे पहले भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर लिखा था, 'राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी-अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की है। जुड़े रहें.
..'भारत करेगा ज्यादा खरीदारीट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका से BUY AMERICAN के तहत बहुत अधिक खरीदारी करने का भी वादा किया। इसके अलावा, वे अमेरिका से 500 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और कई अन्य उत्पादों को खरीदेंगे। भारत के साथ हमारा अद्भुत रिश्ता भविष्य में और भी मजबूत होगा। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी और मैं ऐसे लोग हैं जो काम करते हैं और चीजों को पूरा करते हैं। यह बात ज्यादातर लोगों के बारे में नहीं कही जा सकती। इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद।
Us Tariffs On India Donald Trump Us Tariffs Impact On India अमेरिकी टैरिफ भारत पर अमेरिकी टैरिफ अमेरिकी टैरिफ का असर डोनाल्ड ट्रंप
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
India’s Rafale ‘strike’ flattens F-18 Super Hornet – Is the US fighter era ending?After losing the India deal to Rafale, Boeing’s F-18 Super Hornet faces an uncertain future as production winds down.
Read more »
अमेरिका ने घटाया रेसिप्रोकल टैरिफ, 25% से घटाकर 18 प्रतिशत किया, ट्रंप बोले- रूस से तेल नहीं लेगा भारतअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की कि वो टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देंगे. ये बात उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने के कुछ ही समय बाद कही. इस घोषणा से भारत-अमेरिका संबंधों में नरमी आने का संकेत मिला है.
Read more »
ट्रंप के पोस्ट के बाद आई बड़ी खबर! अमेरिका ने भारत के लिए घटाया टैरिफ, अब 25 की बजाय सिर्फ 18 लगेगाअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयातित सामानों पर टैरिफ 25 से घटाकर 18 करने की घोषणा की है। यह फैसला ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की बातचीत के बाद आया। ट्रंप ने कहा कि भारत भी अमेरिकी आयात पर टैरिफ कम करेगा, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ेगा। इस कदम से निर्यात लागत कम होने और आर्थिक साझेदारी मजबूत होने की उम्मीद है, जो पहले के...
Read more »
अमेरिका ने भारत के लिए घटाया टैरिफ, अब 25 की जगह सिर्फ 18 फीसदी टैरिफ लगेगाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ एक महत्वपूर्ण व्यापार समझौते की घोषणा की है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई सुबह की बातचीत में दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने, व्यापार और ऊर्जा सहयोग जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की.
Read more »
यूएस से ट्रेड डील कंफर्म, टैरिफ भी 25% से घटकर 18% हुआ, ट्रंप ने खुद दी खुशखबरीडोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से बातचीत के बाद भारत पर लगाए गए टैरिफ को 25% से घटाकर 18% करने का ऐलान किया है. इसके बदले भारत अब रूस से तेल खरीदना बंद करेगा और अमेरिका व वेनेजुएला से तेल की आपूर्ति बढ़ाएगा. भारत ने 500 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पाद खरीदने और अपने व्यापारिक अवरोधों को शून्य पर लाने का भरोसा दिया है.
Read more »
अमेरिका ने भारत पर लगा टैरिफ घटाया: PM मोदी और ट्रंप की बातचीत के बाद बड़ा फैसला, अब 25 की जगह 18% होगा शुल्कअमेरिका ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटा दिया है। भारतीय सामानों पर टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री
Read more »
