अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के महत्वाकांक्षी विधेयक को देश की संसद से अंतिम मंजूरी मिल गई है। देश की संसद के निचले सदन- कांग्रेस में इस विधेयक पर मतदान कराया गया। इस दौरान 218
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के महत्वाकांक्षी विधेयक को देश की संसद से अंतिम मंजूरी मिल गई है। देश की संसद के निचले सदन- कांग्रेस में इस विधेयक पर मतदान कराया गया। इस दौरान 218 सांसदों ने बिग ब्यूटिफुल बिल का समर्थन किया। 214 सांसदों ने इस विधेयक के खिलाफ वोट डाले। सदन ने जैसे ही इस टैक्स विधेयक को अंतिम मंजूरी दी, बिल को हस्ताक्षर के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास भेज दिया गया। अमेरिकी संसद में चर्चा के दौरान 940 पेज के इस भारी-भरकम बिल पर कितनी विस्तृत चर्चा हुई, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि न्यूयॉर्क के डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफ्रीस ने विधेयक के विरोध में रिकार्ड तोड़ भाषण दिया। उन्होंने आठ घंटे से अधिक समय तक भाषण दिया। चर्चा के दौरान सदन के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने कहा, हमें एक बड़ा काम पूरा करना है। इस बिल के साथ हम इस देश को पहले से कहीं अधिक मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध बनाने जा रहे हैं। ये भी पढ़ें- Russia: पुतिन बोले- रूस में अलगाववाद को बढ़ावा दे रहे पश्चिमी देश, हथियार के रूप में इस्तेमाल हो रहा आतंकवाद विशेषाधिकार का इस्तेमाल कर बहस में भाग लेने वाले जेफ्रीज ने 8 घंटे 44 मिनट के रिकॉर्ड भाषण में कहा, स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रमों पर अमेरिकी लोग बड़ी संख्या में निर्भर हैं। आक्रोश से भरे डेमोक्रेटिक सांसद ने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें सदन में यह कहना पड़ेगा कि यह एक अपराध स्थल है। अमेरिकी लोगों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण को खतरे में डाला जा रहा है।' विधेयक में क्या है खास इस पैकेज की प्राथमिकता ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान लागू 4.
5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के टैक्स छूट को लागू करना है। कर्मचारियों को टिप और ओवरटाइम वेतन में कटौती की अनुमति मिलेगी। प्रति वर्ष 75,000 अमेरिकी डॉलर से कम कमाने वाले अधिकांश वृद्धों के लिए 6,000 अमेरिकी डॉलर की कटौती। अमेरिका में "गोल्डन डोम" रक्षात्मक प्रणाली विकसित करने के लिए लगभग 350 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश का भी जिक्र। विधेयक का विरोध कर रहे डेमोक्रेट्स का कहना है कि यह अमीरों को कर में छूट देने का एक तरीका है। मजदूर वर्ग और समाज के सबसे कमजोर वर्ग पर बोझ बढ़ेगा। आलोचकों का मानना है कि इस पैकेज से दशक भर में घाटा 3.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़ जाएगा। 11.8 मिलियन से अधिक लोगों को मिला स्वास्थ्य कवरेज छिनने का खतरा। ये भी पढ़ें- US-Russia Ties: ट्रंप ने पुतिन से की बातचीत, यूक्रेन के साथ संघर्षविराम और ईरान के साथ हालिया रिश्तों पर चर्चा सीनेट में जेडी वेंस के समर्थन से पारित हुआ विधेयक बता दें कि कांग्रेस में पारित होने से पहले इस विधेयक को सीनेट में भी कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की तरफ से समर्थन का वोट डालने के बाद सीनेट से इस विधेयक को मंजूरी मिल गई। बीते 30 जून को सीनेट में मतदान के दौरान विधेयक के पक्ष और विरोध में 50-50 मत पड़े। जिसके बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपना निर्णायक मत देकर बिग ब्यूटिफुल विधेयक को मंजूरी दिलाई। विधेयक का विरोध करने वाले लोगों में तीन रिपब्लिकन सांसद- थॉम थिलिस, सुजैन कॉलिन्स और केंटकी रैंड पॉल भी शामिल रहे। क्या है बिग ब्यूटिफुल बिल राष्ट्रपति ट्रंप ने 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' में अपने नीतिगत एजेंडे और अभियान के वादों को एक साथ समाहित किया है। हालांकि, इससे संघीय घाटे में और वृद्धि होने और पहले से ही बढ़ते अमेरिकी ऋण के ढेर में और इजाफा होने की आशंका है। ओबीबीबी के प्रतिकूल राजकोषीय प्रभाव और इसके व्यापक आर्थिक प्रभावों को लेकर कई चिंताएं भी उपजी हैं। इस विधेयक के लागू होने से एक ओर कर कटौती होगी और दूसरी ओर खर्च में बढ़ोतरी की जाएगी। इससे अमेरिकी सरकार की वित्त स्थिति खराब हो सकती है। ये भी पढ़ें- What is Big Beautiful Bill: क्या है बिग ब्यूटीफुल बिल? मतभेद और आलोचना के बाद जुदा हुईं एलन मस्क और ट्रंप की राहें गौरतलब है कि अमेरिकी सरकार की कमाई और खर्च का अंतर यानी फेडरल घाटा पहले से ही काफी अधिक है। 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका के फेडरल घाटा करीब 1.9 ट्रिलियन डॉलर है। यह राशि अमेरिका की जीडीपी का लगभग 6.4% है। यह राशि कितनी अधिक है इसका अंदाजा हम इस बात से लगा सकते हैं यह 2024 भारत के कुल सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 50% है। संबंधित वीडियो--
Internationalworld News In Hindi World News In Hindi World Hindi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ट्रंप की बात, राहुल का सवाल... शशि थरूर ने बड़े-बड़े सवालों के दे दिए जवाबअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने के दावे पर भारत में सियासी घमासान मचा हुआ है।
Read more »
वर्ल्ड अपडेट्स: ट्रम्प पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल से आज लंच पर मुलाकात करेंगे, वाशिंगटन में असीम मुनीर का ...अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बुधवार को लंच पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से मुलाकात करेंगे।
Read more »
ईरान के खिलाफ जंग में कूदा अमेरिका, न्यूक्लियर ठिकानों पर गिराए बम, ट्रंप बोले- पूरी तरह कर दिया तबाहअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के हमलों में ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकाने ‘‘पूरी तरह से नष्ट’’ हो गए हैं।
Read more »
सैटेलाइट तस्वीरों से साफ, ईरान के परमाणु स्थलों को हुआ भारी नुकसान: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंपसैटेलाइट तस्वीरों से साफ, ईरान के परमाणु स्थलों को हुआ भारी नुकसान: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
Read more »
‘द वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ सीनेट में मंजूर, बिल को पास कराने के लिए जेडी वेंस को आगे आना पड़ाअमेरिकी राष्ट्रपति के महत्वाकांक्षी कर छूट और खर्च में कटौती बिल पर सोमवार को सीनेट कुछ अंतर से पास हो गया.
Read more »
ट्रंप का 'बिग ब्यूटीफुल बिल' निचले सदन में पास: किसे होगा फायदा-नुकसान; प्रवासियों पर क्या पड़ेगा असर?Donald Trump Big Beautiful Bill अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बहुचर्चित बिग ब्यूटीफुल बिल अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन में पास हो गया है। अब इस पर अमेरिकी सीनेट में फाइनल वोटिंग होगी और उसके बाद राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। इस बिल का आम नागरिक से लेकर बुजुर्ग छात्र व यहां तक कि अरबपतियों और प्रवासी नागरिकों पर क्या असर...
Read more »
