US Attacks on Iran nuclear sites amid Iran Israel Ten US Attack: अमेरिका ने ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट्स पर किया हमला, बेंजामिन नेतन्याहू ने की तारीफ
अमेरिका ने ईरान पर बड़ा हमला कर दिया है. ईरान में स्थित तीन बड़े न्यूक्लियर प्लांट्स को अमेरिकी सेना ने बर्बाद कर दिया है. खुद अमेरिका के राष्ट्रपति ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने हमले की तारीफ की और कहा कि अगर ईरान ने शांति का रास्ता नहीं चुना तो हम और भी अटैक करेंगे.
इस बीच, अमेरिकी हमले की इस्राइल ने तारीफ की है. Advertismentनेतन्याहू ने देश को किया संबोधित अमेरिका के हमले के बाद इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने हमले की तारीफ करते हुए कहा कि अमेरिका वास्तव में बेजोड़ है. उन्होंने जो किया है, वह धरती पर कोई दूसरा देश नहीं कर सकता है. इतिहास में ये बात दर्ज की जाएगी कि ट्रंप ने दुनिया के सबसे खतरनाक शासन और दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों को नकारने के लिए काम किया है. नेतन्याहू ने आगे कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप बधाई हो. ईरान की परमाणु साइट्स को निशाना बनाने का आपका फैसला इतिहास बदल देगा. #WATCH | "...America has been truly unsurpassed. It has done what no other country on earth could do. History will record that President Trump acted to deny the world's most dangerous regime, the world's most dangerous weapons..." says Israeli PM Benjamin Netanyahu as amid… pic.twitter.com/k2TgZIFTm8 — ANI June 22, 2025 हमने इस्राइली जनता से किया वादा पूरा किया इस्राइल के प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन राइजिंग लॉयन में उनकी सरकार ने सफलता हासिल की है. उनकी सरकार ने ईरान के न्यूक्लियर प्लांट्स को खत्म करने का इस्राइली जनता से किया गया वादा पूरा किया. अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर ये हमला किया है. इसका उद्देश्य सिर्फ ईरान को परमाणु बम बनाने से रोकना था. नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने हमले के बाद फोन करके मुझे बधाई दी. देश को संबोधित करते हुए अमेरिका को नेतन्याहू ने दुनिया का सबसे साहसिक नेता और इस्राइल का खास दोस्त बताया है. नेतन्याहू ने कहा कि मैं पूरे यहूदी समाज की ओर से उनका आभार प्रकट करता हूं. संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता हालांकि, संयुक्त राष्ट्र ने हमले पर चिंता जाहिर की है. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि हालात बहुत खतरनाक हो गए हैं. अब इस युद्ध के नियंत्रण से बाहर जाने की आशंका है. इसका असर ईरानी-इस्राइली और अमेरिका नागरिकों के साथ-साथ पूरी दुनिया पर पड़ेगा.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बेंजामिन नेतन्याहू के अटैकिंग मोड पर ट्रंप ने फेर दिया पानी, बोले- ईरान पर हमला अभी नहीं करेंअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलासा किया है कि उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा था कि ईरान पर सैन्य हमला फिलहाल न किया जाए
Read more »
Israel Iran Conflict: इजरायल-ईरान के साथ भारत के अच्छे संबंध... दोनों देशों में तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयानइजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद, इजरायल ने ईरान की परमाणु साइट्स पर हमला किया है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
Read more »
ईरान पर हमले के बाद बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोनईरान पर हमले के बाद बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन
Read more »
ईरान ने अस्पताल और बच्चों के वार्ड पर हमला किया, नेतन्याहू ने हमले की निंदा कीईरान ने अस्पताल और बच्चों के वार्ड पर हमला किया, नेतन्याहू ने हमले की निंदा की
Read more »
अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर किया हमला, पहाड़ों में बसा फोर्डो मिट्टी में मिल गया, B2 बॉम्बर की...अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बोला हमला.
Read more »
ईरान-इजरायल की जंग में कूदा अमेरिका, कई ईरानी परमाणु केंद्रों पर बरसाए बम; ट्रंप ने जताई खुशीअमेरिका ने रविवार को ईरान पर हमला किया और ईरान के तीन परमाणु स्थलों को निशाना बनाया। इसकी पुष्टि खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के की है।
Read more »
