UPSC Success Story of IAS Artika Shukla: आज हम IAS अर्तिका शुक्ला के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने डॉक्टर की डिग्री हासिल करने के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा में सराहनीय चौथा स्थान प्राप्त किया. आइए डॉक्टर बनने के बाद IAS बनी अर्तिका शुक्ला की सफलता की कहानी जानते हैं.
UPSC Success Story of IAS Artika Shukla: जब बात कठिन परीक्षाओं की आती है तो इस लिस्ट में संघ लोक सेवा आयोग का नाम भी सबसे ऊपर ही आता है. इस सिविल सेवा परीक्षा को देने के लिए लंबी लाइन लगी हुई रहती है.
भारी-भरकम पढ़ाई को आसान बनाने और समझने के लिए छात्रों द्वारा कोचिंग क्लास, ऑनलाइन स्टडी, बुक पढ़ना आदि भी कम सा लगता है. इस कठिन परीक्षा को स्टूडेंट्स आसानी से क्रैक नहीं कर पाते हैं, लेकिन आज हम आपको जिसके बारे में बताने जा रहे हैं उन्होंने अपने डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने के साथ आईएएस बनने का सपना भी पूरा किया. इसके लिए अर्तिका शुक्ला ने यूपीएससी एग्जाम दिया और वो भी बिना किसी कोचिंग क्लास के पहली बार पास भी कर लिया. आइए अर्तिका शुक्ला की सफलता की कहानी जानते हैं. बड़े भाईयों की मदद आई काम उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली अर्तिका शुक्ला के पिता एक डॉक्टर हैं और उनकी माता हाउस मेकर है. इसके अलावा दो भाई भी है जिन्होंने अर्तिका शुक्ला की पढ़ाई के दौरान काफी मदद की है. दरअसल, भाई उत्कर्ष और गौरव दोनों ही यूपीएससी के छात्र रह चुके हैं और परीक्षा में पास भी हो चुके हैं. जब अर्तिका शुक्ला ने यूपीएससी करने का सोचा तो दोनों भाईयों ने उनकी पढ़ाई के दौरान मदद भी की. MBBS से IAS तक का सफर अर्तिका शुक्ला ने दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर की डिग्री हासिल की. MBBS की पढ़ाई पूरी करने के बाद PGMIR से उन्होंने MD कोर्स में एडमिशन लिया. इसके बाद 1 साल की तैयारी में अर्तिका ने यूपीएससी एग्जाम दिया और साल 2015 में वो आईएएस बनने का सपना पूरा कर चुकी थी. यूपीएससी परीक्षा में AIR 4 रैंक से पास हुई थी. साल 2017 में उन्होंने UPSC 2015 परीक्षा में AIR 3 रैंक प्राप्त करने वाले जसमीत संधू से शादी की. दोनों की पोस्टिंग राजस्थान कैडर में है. ये भी पढ़ें- IIT और UPSC एग्जाम में रहे टॉप, विदेश में नौकरी छोड़ ऐसे बनें IAS; जानें कनिष्क कटारिया की सफलता की कहानी
IAS Artika Shukla Current Posting IAS Artika Shukla Educational Qualification IAS Artika Shukla Education Artika Shukla IAS Husband Artika Shukla IAS Posting Artika Shukla IAS Biography Artika Shukla IAS Rank UPSC Success Story In Hindi सक्सेस स्टोरी IAS Artika Shukla अर्तिका शुक्ला आईएएस सक्सेस स्टोरी इन हिंदी IAS Artika Shukla UPSC Success Story IAS Success Story In Hindi UPSC Motivation In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी: प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा उलटफेर, एक साथ 14 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले; पढ़िए लिस्ट14 IAS transferred: यूपी के ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव हुआ है। गुरुवार की शाम शासन ने एक साथ 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।
Read more »
Success Story: स्कूल छोड़कर कम उम्र में संभाला कारोबार, आज 2300 करोड़ रुपये की कंपनी, क्या करते हैं ऐसा?Success Story Sathish Kumar: मिल्की मिस्ट के फाउंडर ने बहुत कम उम्र में कारोबार शुरू कर दिया था। आज इनकी कंपनी अरबों रुपये की है। यह कंपनी आईपीओ लाने जा रही है।
Read more »
UPSC IAS Success Story: पहले IIT-JEE फोड़ा, फिर यूपीएससी के लिए छोड़ी थी विदेश में 29 लाख सैलरी वाली नौकरीUPSC IAS Success Story: झारखंड से अमेरिका तक का सफर आसान नहीं था। इसके बावजूद हजारीबाग के उत्कर्ष ने यूपीएससी सिविल सर्विस की तैयारी के लिए 29 लाख पैकेज वाली नौकरी छोड़ दी थी। उनकी मेहनत रंग लाई और दूसरे अटेंप्ट में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 55 लाकर IAS बने...
Read more »
B.Tech करके UPSC में 16 वीं रैंक, कौन हैं IAS श्रुति सिंह जिन्हें शिवपाल यादव से मांगनी पड़ी माफी?सपा महासचिव शिवपाल यादव का फोन न उठाना बुलंदशहर डीएम श्रुति को भारी पड़ गया। शिवपाल ने उन्हें लेकिन डीएम ने रिसीव नहीं किया। इससे नाराज होकर शिवपाल ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिकायत कर दी।
Read more »
Success Story: कोचिंग में नहीं फूंके लाखों रुपये, सेल्फ स्टडी के बलबूते क्रैक किया UPSC, 45वीं रैंक के साथ ऐसे पूरा किया IAS बनने का सपनाUPSC Success Story: आईएएस श्रद्धा शुक्ला उन युवाओं के लिए एक प्रेरणा है, जो बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी के बलबूते यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा को क्रैक करने के लिए मेहनत करते हैं. छत्तीसगढ़ की श्रद्धा ने तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया 45वीं रैंक हासिल कर अपने आईएएस बनने के सपने को साकार किया.
Read more »
IAS विजय विश्वास पंत ने संभाला लखनऊ मंडलायुक्त का कार्यभार, जनता से सीधी बात, ट्रैफिक-स्वास्थ्य समेत इन पर ध्यानIAS विजय विश्वास पंत ने औपचारिक रूप से लखनऊ मंडलायुक्त का कार्यभार ग्रहण किया है। कार्यभार संभालते ही राजधानी और मंडल की प्रमुख समस्याओं पर विशेष ध्यान देने का संकेत दिया है।
Read more »
