IFS Success Story in Hindi: UPSC जैसी कठिन परीक्षा को एक बार पास करने के लिए लाखों लोग संघर्ष करते हैं, लेकिन गोरखपुर की बेटी ने अदिति छापाड़िया ने एक नहीं बल्कि 2 बार यूपीएससी क्रैक किया। उन्होंने 12वीं की परीक्षा में टाॅप किया था। उनकी IFS बनने की कहानी मेहनत और आत्मविश्वास का प्रतीक...
Success Story of Aditi Chhaparia: गोरखपुर की गलियों में बड़ी हुई एक लड़की ने सपनों की उड़ान हमेशा ऊंची रखी। किताबों और कड़ी मेहनत से अपने हर उस लक्ष्य को पूरा किया, जिसने पूरे परिवार को गर्व से भर दिया। 10वीं कक्षा में स्टेट टाॅप करने के बाद उसकी मेहनत और धैर्य ने उसे हर चुनौती से पार पाने की प्रेरणा दी। सिविल सर्विस का सपना संजोकर आगे बढ़ी और 2 बार UPSC जैसी कठिन परीक्षा पास की। यूपीएससी में ऑल इंडिया रैंक-97 के बाद भी वह IAS नहीं बल्कि IFS अफसर बनी थीं। आइए जानें कैसे उनकी सक्सेस स्टोरी हर युवा के लिए प्रेरणा का उजाला है।UP के गोरखपुर से शुरू हुआ सफर, राजस्थान से पढ़ाई एक इंटरव्यू में अदिति बताती हैं कि वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। उनके माता-पिता आशीष और सीमा छापाड़िया हमेशा उनके सपनों के लिए साथ देते रहे। उनकी शरुआती पढ़ाई यानी 8वीं तक गोरखपुर के लिटिल फ्लावर स्कूल में हुई थी। बाद में उन्होंने राजस्थान के मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल, अजमेर में माध्यमिक शिक्षा पूरी की।12वीं में रहीं टाॅपर, दिल्ली के काॅलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री अदिति की कहानी स्कूल के दिनों से शुरू होती है, जहां हमेशा उन्होंने पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन किया। यही वजह थी कि 10वीं में स्टेट टॉपर बनीं और ISC बोर्ड परीक्षा में 12वीं में उन्होंने 99.
5 प्रतिशत अंकों के साथ न सिर्फ उन्होंने टाॅप किया बल्कि भारत में तीसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की।UPSC की तैयारी, 2023 में पहली बार पास की परीक्षा काॅलेज के समय ही उन्होंने तय किया था कि वह सिविल सर्विस की तैयारी करेंगी। 2023 में अपने पहले UPSC के प्रयास में उन्होंने इंडियन रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस में जगह बनाई थी। हालांकि, उनका सपना और बड़ा था। इसके लिए पूरे फोकस के साथ तैयारी करती रहीं। घर से की दोबारा तैयारी, 2024 में दूसरी बार UPSC में 97 रैंक इस बार अदिति ने घर पर रहकर ही यूपीएससी की तैयारी की। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। वह लगातार अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहीं। 2024 की UPSC के रिजल्ट में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक- 97 हासिल की। अदिति का मानना है कि बड़ी उपलब्धियां अचानक नहीं मिलतीं। हालांकि, कड़ी मेहनत और सही दिशा में प्रयास किया जाए तो एक न एक दिन जरूर मिलती है।IAS नहीं IFS बनी थीं अदिति, आज हैं प्रेरणा यूपीएससी में अच्छी रैंक के बाद जहां कई युवा IAS बनते हैं लेकिन अदिति ने 97 रैंक हासिल करने के बाद IFS अफसर बनकर अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनकी कहानी यह दिखाती है कि मेहनत और धैर्य से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। अपना लक्ष्य पाने के लिए सही दिशा में फोकस और आत्मविश्वास से आगे बढ़ना जरूरी है।
Aditi Chhaparia UPSC Topper 10Th State Topper Success Story UPSC Twice Success Story Aditi Chhaparia IFS Journey UPSC Success Story In Hindi Success Story In Hindi IFS Officer Success Story सक्सेस स्टोरी Ifs Success Story
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Youtube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सचYouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.
Read more »
हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS और 8 HAS अधिकारियों के तबादले; संदीप बने कांगड़ा के नए मंडलायुक्तप्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। इसमें आठ IAS, एक IFS और आठ HAS अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां शामिल हैं।
Read more »
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 60 से अधिक IAS-HCS अधिकारियों के तबादलेहरियाणा सरकार ने 60 से अधिक IAS और HCS अधिकारियों का बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों से कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं।
Read more »
Longest River Bridge: भारत में नदी पर बना सबसे लंबा पुल कौन सा है? चीनी सेना की घुसपैठ के बाद किया गया डिजाइनBhupen Hazarika Setu of India: देश में लाखों पुल हैं। कई पुल नदियों पर भी बनाए गए हैं, जिनसे जुड़ी जानकारी UPSC सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू के लिए महत्वपूर्ण है। इस आर्टिकल में जानेंगे देश का नदी पर बना सबसे लंबा पुल कौन सा है, जिसे चीनी सेना की घुसपैठ के बाद डिजाइन किया गया...
Read more »
Haryana IAS Transfer: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 आईएएस और 42 HCS अधिकारियों का ट्रांसफरHaryana IAS Transfer News: हरियाणा सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में तत्काल प्रभाव से 21 आईएएस और 42 एचसीएस अधिकारियों के तबादलों और पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। इनमें हरियाणा सरकार के गृह-प्रथम और गृह-द्वितीय विभाग की सचिव और हरियाणा अनुसूचित जाति, वित्त और विकास निगम की प्रबंध निदेशक गीता भारती को हिसार मंडल का आयुक्त बनाया गया...
Read more »
कम उम्र में गंजेपन का सामना: सुपरस्टार बनने का अधूरा सपना, धुरंधर से अक्षय खन्ना ने साबित किया, आज भी एक्टि...Bollywood Actor Akshaye Khanna Success Story Explained; Follow Akshaye Khanna Movies, Premature Balding Impact, Career Downfall Latest News, Details On Dainik Bhaskar.
Read more »
