UPSC Prelims Exam 2025: यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है, अभ्यर्थी अब केवल अपनी लास्ट टाइम स्टैट्रजी फॉलो कर रहे हैं। लेकिन अगर आप पहली बार यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में बैठ रहे हैं, तो कुछ चीजें आपके लिए जाननी जरूरी हैं। आपकी छोटी-छोटी गलती एग्जाम में भारी पड़ सकती हैं और आप मेंस में सेलेक्ट होते-होते रह...
UPSC IAS IPS Prelims Exam Tips 2025: संघ लोक सेवा आयोग 2025 में 25 मई को सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा लेने वाला है। जो अभ्यर्थी आईएएस, आईपीएस, आईएफएस सरकारी नौकरी प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं, उनके एडमिट कार्ड कार्ड भी 13 मई 2025 को जारी हो गए हैं। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.
gov.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप एडमिट कार्ड चेक कर चुके हैं, लेकिन अभी भी प्रीलिम्स एग्जाम को लेकर टेंशन में हैं, तो हम आपके लिए काम की जानकारी लेकर आए हैं। यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम में आपकी छोटे-छोटे कदम बहुत मायने रखते हैं। लेकिन अगर आप इसमें गलती कर देते हैं, तो आपके यूपीएससी मेंस में सेलेक्ट होने के चांसेज घट जाते हैं। यहां ऐसी 7 गलतियां बताई गई हैं, जो अभ्यर्थी आमतौर पर यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में जाने-अनजाने कर देते हैं।ओएमआर शीट को गलत भरना यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2025 देश की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। जाहिर सी बात है कि एग्जाम के दिन आप घबराए हुए होते हैं और हड़बड़ाहट में ओएमआर शीट में गलती भी हो सकती है। नतीजतन रोल नंबर या बुकलेट कोड गलत भरने से आपकी शीट अमान्य भी हो सकती है। इसका खासतौर से ध्यान रखें। समय का सही उपयोग न करना यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव होते हैं, यानी सभी के विकल्प मौजूद होते हैं, आपको उनमें से सही उत्तर का गोला भरना होता है। परीक्षा के दौरान सही स्पीड में उत्तरों को हल करने की कोशिश करें। कोई सवाल नहीं आता है, तो उस पर ज्यादा समय ना दें। लास्ट टाइम में नया कंटेंट पढ़ना यूपीएससी प्रीलिम्स की अभी आप पढ़ाई कर रहे हैं, पेपर होने में करीब 10 दिन का समय है। ऐसे में जनरल नॉलेज के अलावा कुछ भी नया कंटेंट से पढ़ें बचें। इस समय जितना हो सके, रिवीजन और मॉक टेस्ट देने पर फोकस करें। नेगेटिव मार्किंग की अनदेखी यूपीएससी प्रीलिम्स के दोनों पेपरों में निगेटिव मार्किंग है, ऐसे में इसे नजरअंदाज करने की गलती बिल्कुल ना करें। तुक्केबाजी में ज्यादा प्रश्नों को हल ना करें। अगर आपने ज्यादा उत्तरों के गलत जवाब दिए तो सही में से मार्क्स कट जाएंगे। लास्ट में आपका यूपीएससी प्रीलिम्स कटऑफ के लिए स्कोर कम रह जाएगा। घबराहट या पैनिक मोड में आना प्रीलिम्स में यदि पहले के क्वेश्चचन आपको मुश्किल लगते हैं, तो घबराएं नहीं। पेपर आगे आसान भी हो सकता है। अपना मानसिक संतुलन बनाए रखें क्योंकि घबराहट में आपका पेपर छूट भी सकता है। CSAT को हल्के में लेना यूपीएससी में जीएस पेपर-1 में अच्छा करने के बाद कई स्टूडेंट्स CSAT में फेल हो जाते हैं। जबकि सिविल सर्विस प्रीलिम्स पास करने के लिए दोनों पेपरों में पास होना जरूरी है। सीसैट सब्जेक्ट में 80 ऑब्जेक्टिव टाइम के प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसमें 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। ऐसे में दोनों पेपरों पर ध्यान दें। यूपीएससी प्रीलिम्स 2025 एडमिट कार्ड यूपीएससी प्रीलिम्स 2025 परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है। इसके बिना आपको परीक्षा हॉल में एंट्री ही नहीं मिलेगी। परीक्षा के दिन अपना यूपीएससी प्रवेश पत्र और अतिरिक्त फोटोकॉपी जरूर अपने पास रखें। इसके साथ दो पेन और अपनी एक वैलिड फोटोआईडी भी साथ ले जाना अनिवार्य है।
Upsc Prelims 2025 Admit Card Download How To Crack UPSC Prelims In First Attempt Prelims Strategy For UPSC 2025 Upsc Prelims Tips For Beginners Upsc Prelims Mistakes यूपीएससी प्रीलिम्स 2025 एडमिट कार्ड यूपीएससी में सबसे कठिन चरण कौन सा है? यूपीएससी प्रीलिम्स में गलत अंक क्या है? सरकारी नौकरी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ganga Saptami 2025 Date: गंगा सप्तमी में न करें ये गलतियां, मिलेंगे अशुभ परिणामगंगा सप्तमी एक पवित्र और महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन Ganga Saptami 2025 मां गंगा की कृपा पाने के लिए सभी प्रकार की नकारात्मकताओं और गलतियों से बचना चाहिए। इसके साथ ही श्रद्धा और भक्ति के साथ मां गंगा की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। हिंदू पंचांग के अनुसार गंगा सप्तमी का पर्व 3 मई को मनाया...
Read more »
बच्चों के सामने भूलकर भी ना करें ये बातें, बाद में होगा पछतावाबच्चों के सामने भूलकर भी ना करें ये बातें, बाद में होगा पछतावा
Read more »
UPSC Result 2024: यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट, शक्ति दुबे ने किया टॉपUPSC Result 2024: UPSC released the result of civil services examination, Shakti Dubey topped । यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट, शक्ति दुबे ने किया टॉप । देश
Read more »
Harshita Goyal UPSC Topper: यूपीएससी नतीजों में हरियाणा की बेटी का जलवा, कौन हैं सेकेंड टॉपर हर्षिता गोयल?संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम upsc.gov.
Read more »
UPSC Topper 2024: यूपीएससी नतीजों में यूपी का दबदबा, शक्ति दुबे बनीं टॉपर; देखिए टॉप-50 कैंडिडेट्स के नामUPSC Topper 2024 संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी ने यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम upsc.gov.
Read more »
UPSC Prelims 2025 Postpone: भारत-पाकिस्तान हमलों के कारण स्थगित होगी यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा?UPSC Exam 2025 Prelims: यूपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा इसी महीने होनी है। वहीं भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बढ़ती हुई नजर आ रही है। ऐसे में क्या संघ लोक सेवा आयोग सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 2025 पोस्टपोन करेगा? जानें लें यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम पर अभी ताजा अपडेट क्या है..
Read more »
