यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा UPSC ESE 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होकर 8 अक्टूबर 2024 तक जारी रहेगी। इंजीनियरिंग कर चुके या अंतिम वर्ष/ सेमेस्टर में अध्ययनरत अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए प्रीलिम एग्जाम का आयोजन 8 फरवरी 2025 को करवाया...
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 18 सितंबर 2024 से शुरू कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इंजीनियरिंग कर चुके हैं या अंतिम वर्ष/ सेमेस्टर में हैं वे इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। एप्लीकेशन लिंक UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc .
gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार ध्यान रखें कि फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार्य नहीं हैं। आवेदन से पहले चेक कर लें योग्यता इस भर्ती परीक्षा में आवेदन से पहले उम्मीदवार यूपीएससी की ओर से निर्धारित पात्रता की जांच अवश्य कर लें। UPSC ESE 2025 में रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार ने संबंधित ट्रेड/ स्ट्रीम में इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की हो। जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष/ सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं वे भी इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए पात्र हैं। आयु सीमा यूपीएससी ईएसई 2025 में आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा न हो अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 जनवरी 1995 एवं 1 जनवरी 2004 के बीच हुआ हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी। UPSC ESE 2025 Application Form link एप्लीकेशन प्रॉसेस यूपीएससी ईएसई 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अभ्यर्थी पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। इसके बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें और अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें। इस भर्ती में आवेदन के साथ जनरल/ ओबीसी वर्ग को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ पीएच/ सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Exim Bank Recruitment 2024: एग्जिम बैंक मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, 7 अक्टूबर तक आवेदन का मौका
Upsc Ese 2025 Notification Upsc Ese 2025 Exam Date Upsc Ese 2025 Vacancy Upsc Ese 2025 Registration Upsc Ese 2025 Application Form Upsc Ese 2025 Age Limit Upsc Gov In
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RITES ने मैनेजर पदों पर निकाली भर्ती, सैलरी होगी ढाई लाख रुपये, डिग्री वाले करें आवेदन RITES Recruitment 2024: रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा (RITES) ने ग्रुप जनरल मैनेजर और डिप्टी मैनेजर सहित कुल 11 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
Read more »
GATE 2025 के लिए कल से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कितनी है एप्लीकेशन फीस, कब होगी परीक्षाGATE 2025 registration: कल 24 अगस्त से GATE 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा और 26 सितंबर 2024 को खत्म होगा. हालांकि आप इसके बाद भी अपना एप्लीकेशन जमा कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपको लेट फीस देनी होगी.
Read more »
UPSC Exam Calendar 2025: यूपीएससी ने जारी किया परीक्षा का संशोधित कैलेंडर, 25 मई को होगी सिविल सेवा पीटीUPSC Exam Calendar 2025 संघ लोक सेवा आयोग ने 2025 के परीक्षा कैलेंडर को संशोधित किया है। आयोग की वेबसाइट upsc.gov.
Read more »
UPSC कंबाइंड जियो साइंटिस्ट 2025 प्रीलिम्स के लिए आवेदन शुरू, योग्यता और एज लिमिट देखेंUPSC Combined Geo-Scientist 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज यानी 4 सितंबर को यूपीएससी कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट 2025 प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.
Read more »
UPSC ESE Exam 2025: इंजीनियरिंग वालों के लिए आ गई सबसे बड़ी परीक्षा, शुरू हुए आवेदन, जानें कब होगा एग्जामUPSC ESE Vacancy 2025: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस में जाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए वैकेंसी आ गई है। हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन की प्रक्रिया upsc.gov.
Read more »
UPSC ESE 2025: नोटिफिकेशन जारी हुआ, इस डायरेक्ट लिंक पर करें रजिस्ट्रेशनUPSC ESE 2025 Registration: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ईएसई) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. इच्छुक उम्मीदवार 8 अक्टूबर 2024 तक upsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Read more »
