UPSC ESE 2026: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए आवेदन स्टार्ट, पात्रता, फीस सहित अन्य डिटेल करें चेक

UPSC ESE 2026 News

UPSC ESE 2026: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए आवेदन स्टार्ट, पात्रता, फीस सहित अन्य डिटेल करें चेक
Engineering Services Exam 2026UPSC Registration ProcessUpsc Ese 2026 Apply
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 84 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 53%

यूपीएससी की ओर से इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस स्टार्ट कर दी गई है जो 16 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगी। जो भी उम्मीदवार इस एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं वे तय तिथि के अंदर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। भर्ती के जरिये कुल 474 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की...

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इंजीनियरिंग कर चुके हैं या अंतिम वर्ष/ सेमेस्टर में हैं वे इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.

gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भरा जा सकता है। योग्यता एवं मापदंड इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ने संबंधित ट्रेड/ स्ट्रीम में इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की हो। जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष/ सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं वे भी इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए पात्र हैं। इसके साथ ही 1 जनवरी 2026 को अभ्यर्थी ने 21 वर्ष की उम्र प्राप्त कर ली हो एवं 30 वर्ष की उम्र प्राप्त न की हो अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 जनवरी 1996 से पहले एवं 1 जनवरी 2005 के बाद न हुआ हो। ऐसे करें अप्लाई यूपीएससी ईएसई 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबस पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। होम पेज पर पहले क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें। इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरें और फॉर्म को पूरा करें। हस्ताक्षर, फोटोग्राफ आदि अपलोड करें। अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें। इसके बाद पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें। UPSC ESE 2026 Application Form 2025 नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। एप्लीकेशन फीस इस भर्ती में भाग लेने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग को फीस के रूप में 200 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीएच वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए पूर्ण रूप से निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकता है। भर्ती विवरण यूपीएससी की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 474 रिक्त पदों को भरा जायेगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें। यह भी पढ़ें- SSC CPO 2025: दिल्ली पुलिस व CAPFs SI भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, यहां करें अप्लाई, 3073 पदों पर होंगी नियुक्तियां

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Engineering Services Exam 2026 UPSC Registration Process Upsc Ese 2026 Apply Upsc Ese 2026 Vacancy Upsc Ese 2026 Application Form Upsc Ese 2026 Exam Date Upsc Ese 2026 Apply Online

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वाराणसी में एमएलसी चुनाव 2026 को लेकर सपा नेता लालबिहारी यादव ने की बैठकवाराणसी में एमएलसी चुनाव 2026 को लेकर सपा नेता लालबिहारी यादव ने की बैठकवाराणसी में समाजवादी पार्टी के नेता लालबिहारी यादव ने आगामी एमएलसी चुनाव 2026 के लिए क्षेत्रीय विद्यालय प्रबंधकों के साथ बैठक की। उन्होंने शिक्षकों को वोटर लिस्ट में शामिल कराने पर जोर दिया। लाल बिहारी यादव ने भाजपा सरकार पर शिक्षा के स्तर को गिराने और शिक्षा को पूंजीपतियों के हवाले करने का आरोप...
Read more »

UPSC Interview Questions: ओलंपिक में सबसे अधिक पदक जीतने वाले खिलाड़ी कौन हैं?UPSC Interview Questions: ओलंपिक में सबसे अधिक पदक जीतने वाले खिलाड़ी कौन हैं?UPSC Question And Answer: ओलंपिक में सबसे अधिक पदक जीतने वाले खिलाड़ी कौन हैं? आइए हम आपको इस सवाल के जवाब के साथ इसी प्रकार के कई और जनरल नॉलेज के महत्वपूर्ण सवाल और उसके जवाब के बारे में बताते हैं, जो यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में पूछे जा सकते हैं.
Read more »

UPSC प्रमुख पहली बार टाउन हॉल के जरिए अभ्यर्थियों से करेंगे बातचीतUPSC प्रमुख पहली बार टाउन हॉल के जरिए अभ्यर्थियों से करेंगे बातचीतWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »

Hyundai Verna Facelift 2026 में होगी लॉन्च, जानें संभावित बदलावHyundai Verna Facelift 2026 में होगी लॉन्च, जानें संभावित बदलावHyundai भारत में Verna सेडान कार के फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके डिज़ाइन और इंटीरियर में बदलाव किए जा सकते हैं, हालांकि इंजन में बदलाव की संभावना कम है। लॉन्च 2026 के मध्य तक होने की उम्मीद है।
Read more »

UPSC Interview Questions: इंडियन सिविल सर्विस की परीक्षा पास करने वाले पहले भारतीय कौन थे?UPSC Interview Questions: इंडियन सिविल सर्विस की परीक्षा पास करने वाले पहले भारतीय कौन थे?UPSC Question And Answer: भारतीय लोक सेवा (ICS) की परीक्षा पास करने वाले पहले भारतीय कौन थे? आइए हम आपको इस सवाल के जवाब के साथ इसी प्रकार के कई और जनरल नॉलेज के महत्वपूर्ण सवाल और उसके जवाब के बारे में बताते हैं, जो यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा में पूछे जा सकते हैं.
Read more »

GATE 2026: गेट एग्जाम रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट आज, तुरंत कर लें अप्लाई, कल से लगेगी लेट फीसGATE 2026: गेट एग्जाम रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट आज, तुरंत कर लें अप्लाई, कल से लगेगी लेट फीसअभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज यानी 28 सितंबर निर्धारित है। जो भी छात्र लेट फीस से बचना चाहते हैं वे तुरंत ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। कल से 9 अक्टूबर तक फॉर्म भरने पर लेट फीस का भुगतान करना होगा। गेट 2026 एग्जाम 7 8 14 एवं 15 फरवरी 2026 को...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:49:35