UPSC Civil Service Exam : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में सेलेक्शन पाने वाले अभ्यर्थियों को IAS, IPS, IFS सर्विस कैडर अलॉट कर दिया गया है. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने लिस्ट जारी की है. यूपीएससी 2023 में टॉप 50 रैंक होल्डर्स में से सिर्फ दो कैंडिडेट्स ने IAS को ठुकराकर IFS कैडर चुना है.
UPSC Civil Service Exam : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का बीते अप्रैल महीने में रिजल्ट आया था। जिसमें कई टॉप करने वालों के चेहरे और उनकी कहानियां हमें अब तक याद हैं। आदित्य श्रीवास्तव, अनिमेष प्रधान, डोनुरु अन्या रेड्डी, पीके सिद्धार्थ रामकुमार और रुहानी ने क्रमश : पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं रैंक के साथ टॉप किया था। अब कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने यूपीएससी 2023 में चयनित अभ्यर्थियों को सर्विस अलॉट कर दी है। मतलब IAS, IPS , IFS जैसे पद अब मिले हैं.
किस अभ्यर्थी को कौन सी सर्विस अलॉट हुई है, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इसकी पूरी लिस्ट जारी की है. लिस्ट के अनुसार, पहले 50 टॉपरों में से सिर्फ दो अभ्यर्थियों को छोड़कर सभी की पसंद भारतीय प्रशासनिक सेवा रहा है और यही अलॉट भी हुआ है. यूपीएससी 2023 में 18वीं रैंक पाने वाली वरदाह खान और 31वीं रैंक पाने वाले विष्णु कुमार को उनके प्रेफरेंस के चलते IFS यानी भारतीय विदेश सेवा मिली है. इसके 52वीं रैंक पाने वाली जयाश्री प्रधान और 62वीं रैंक होल्डर अतुल त्यागी ने भी IAS को ठुकराकर IFS चुना. यूपीएससी 2023 में चयनित अभ्यर्थियों की सर्विस अलोकेशन लिस्ट 77 रैंक तक जो प्रेफरेंस दिया, वही कैडर मिला कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने कुल 883 अभ्यर्थियों को सर्विस अलॉट की है. 77वीं रैंक तक के जनरल कैटेगरी के किसी अभ्यर्थी ने आईएएस सेवा को प्रेफरेंस दिया है, तो उसे वही मिला है. 79वीं रैंक पाने वाली जनरल कैटेगरी की ईशानी आनंद को आईपीएस मिला है. 16 अप्रैल को आया था यूपीएससी का रिजल्ट यूपीएससी 2023 का फाइनल रिजल्ट 16 अप्रैल 2024 को जारी हुआ था. इसमें यूपीएससी ने आईएएस, आईएफएस और आईपीएस समेत विभिन्न सेवाओं में 1143 वैकेंसी के लिए 1016 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की सिफारिश की गई थी. जिसमें 347 कैंडिडेंट जनरल कैटेगरी के थे. 115 EWS, 303 ओबीसी, 165 एससी, 86 एसटी कैटेगरी के थे. जबकि 355 अभ्यर्थियों का रिजल्ट प्रोविजनल रखा गया था. यूपीएससी 2023 में आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया नंबर-1 रैंक हासिल की थी. इसके बाद अनिमेष प्रधान दूसरी, डोनुरु अनन्या रेड्डी तीसरी, पीके सिद्धार्थ रामकुमार ने चौथी और रुहानी ने पांचवी रैंक हासिल की थी.
Upsc Cse 2023 Toppers Upsc Topper Aditya Srivastava Ias Aditya Srivastava SC IAS UPSC Civil Services Exam UPSC Service Allotment IPS यूपीएससी यूपीएससी आईएएस यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी सर्विस अलॉटमेंट आईपीएस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UPSC Prelims Result 2024: यूपीएससी प्रीलिम्स पास करने के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें- क्या हो सकती है CSE Pre कटऑफUPSC CSE Prelims 2024 Result Update: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2024 के परिणाम जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.
Read more »
IAS Success Story: सफर में मुश्किलें आए ,तो हिम्मत और बढ़ती है कहानी कथक डांसर और UPSC टॉपर कीUPSC Success Story: यूपीएससी भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है और कैंडिडेट्स को पूरे समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ पढ़ाई करना जरूरी है.
Read more »
Success Story: डिप्रेशन में छोड़नी पड़ी NDA, फिर क्रैक किया UPSC और बन गए IAS अफसरIAS Manuj Jindal Story: मनुज ने विदेश में पढ़ाई करने का फैसला किया और वर्जीनिया यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की. उन्हें बार्कलेज से एक ऑफर मिला, जहां उन्होंने अच्छे सैलरी पैकेज के साथ तीन साल तक काम किया.
Read more »
ICAI CA Result 2024: सीए एग्जाम के नतीजे घोषित, शिवम मिश्रा ने किया टॉप, यहां चेक करें टॉपर्स लिस्टसीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के साथ-साथ टॉपरों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है. यहां चेक करें टॉपर्स लिस्ट.
Read more »
UPSC ने किया पूजा खेडकर के खिलाफ केस दर्जIAS Pooja Khedkar Update: ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर को UPSC ने नोटिस जारी किया है। UPSC ने पूजा खेडकर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
जेईई एग्जाम को किया क्रैक, IIT से ग्रेजुएट, छोड़ी 22 लाख की नौकरी, ऐसे UPSC पास करके बनीं IAS OfficerUPSC IAS Success Story: यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा IAS, IFS और IPS ऑफिसर बनने का एंट्री गेट है. इसे पार करके ही IAS Officer बनने का सपना पूरा कर सकते हैं. इस सपने को पूरा करने के लिए कई लोग लाखों की नौकरी तक को छोड़ देते हैं. ऐसे ही कहानी एक IAS ऑफिसर की है.
Read more »
