यूपीएससी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 के नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए, जिसमें स्वाति शर्मा ने 17वीं रैंक और साक्षी जमुआर ने 89वीं रैंक हासिल की। पूर्व सैनिक संजय शर्मा की बेटी स्वाति शर्मा ने अपनी सफलता का मंत्र बताते हुए कहा कि गलतियों से सीखें र स्मार्ट तरीके से पढ़ाई...
रांची: यूपीएससी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया। झारखंड की बेटियों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। स्वाति शर्मा को 17वीं रैंक मिली है। वहीं गढ़वा जिले के डीसी शेखर जमुआर की बेटी साक्षी जमुआर को यूपीएससी में 89वीं रैंक मिली है। यूपीएससी का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.
gov.in पर जारी किया गया है। स्वाति शर्मा को मिली 17वीं रैंककालिका नगर मानगो निवासी पूर्व आर्मी मैन संजय शर्मा की बेटी स्वाति शर्मा को 17वां रैंक मिला है। यूपीएससी परीक्षा में 17वां रैंक लाने वाली स्वाति शर्मा ने बताया कि उनके पिता सेना में थे, इसलिए उनकी शुरुआती शिक्षा देश के कई हिस्सों में हुई। स्वाति ने आर्मी सेकेंडरी स्कूल कोलकाता से मैट्रिक की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने साकची स्थित टैगोर एकेडमी से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद 2019 में बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज से राजनीति विज्ञान में एमए किया।स्वाही शर्मा ने बताया सफलता का 'मंत्र'यूपीएससी परीक्षा में 17वीं रैंक पाने वाली स्वाति शर्मा ने बताया कि उनकी सफलता का राज पुरानी गलतियों को दोबारा न दोहराना है। उन्हें आगे कैसे पढ़ाई करनी है, इस बारे में सोचना है। टॉपर्स ने कैसे सवाल हल किए, उनका पढ़ाई का पैटर्न क्या था, बिना किसी दबाव के खुद को पढ़ाई में कैसे व्यस्त रखना है, यह सब उन्होंने जाना और इस पर काम किया।साक्षी जमुआर ने बढ़ाया गौरवगढ़वा जिले के उपायुक्त शेखर जमुआर की बेटी साक्षी जमुआर ने भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी में सफलता हासिल की है। उन्हें इस परीक्षा में 89वीं रैंक मिली है। बेटी की सफलता पर डीसी शेखर जमुआर काफी खुश हैं।लखनऊ के यूपीएससी टॉपर आदित्य का रांची कनेक्शनलखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने इस परीक्षा में टॉप किया है। आदित्य की ननिहाल रांची में है। उनका जन्म भी रांची में हुआ। आदित्य के ननिहाल के लोग रांची के हरमू में रहते हैं। आदित्य के यूपीएससी टॉप करने के बारे में जैसे ही ननिहाल के लोगों को पता चला, उनके घर जश्न का माहौल हो गया। मामा राजेश प्रसाद श्रीवास्तव ने आस पड़ोस के लोगों को मिठाई से मुंह मीठा करते हुए आदित्य के बारे में बताया।
Upsc Cse Final Result 2023 Garhwa News Jharkhand News Sakshi Jamuar Upsc Cse Final Result 2023 Sakshi Jamuar Upsc Cse Final Result 2023 Garhwa Jharkhand झारखंड न्यूज़ यूपीएससी रिजल्ट 2023 झारखंड Success Story Swati Sharma
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UPSC CSE Result 2023: कब आएगा यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट?, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेटUPSC CSE Result 2023: कब आएगा यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट?
Read more »
UPSC Topper List Out: यूपीएससी 2023 का रिजल्ट जारी, ये रही टॉप 50 कैंडिडेट्स की पूरी लिस्टUPSC Civil Services Final Result 2023: कुल 347 जनरल कैंडिडेट्स, 116 ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों, 303 ओबीसी, 165 एससी और 86 एसटी कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है.
Read more »
UPSC CSE Result 2023: पापा लग रहा कुछ ज्यादा हो गया... रिजल्ट देखने के बाद ऐसा था टॉपर आदित्य का रिएक्शनUPSC CSE Result 2023 सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। संघ लोक सेवा आयोग UPSC द्वारा आयोजित सिविल मुख्य परीक्षा 2023 के अंतिम नतीजों UPSC CSE 2023 Final Result की घोषणा कर दी गई है। आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2023 के अंतिम नतीजों की घोषणा आज यानी मंगलवार 16 अप्रैल 2024 को की गई।लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव...
Read more »
UPSC CSE Result 2023: परीक्षा पास करने के बाद किसे मिलेता है कौन सा पद? जानें कौन बनता है IASUPSC CSE Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में रैंक पाने वाले उम्मीदवारों को किस तरह से मिलती है कौन सी नौकरी, जानें चयन करने का तरीका
Read more »
Jharkhand UPSC TOPPER 2023: UPSC में जमशेदपुर की स्वाति को हासिल की 17वीं रैंक, बनीं राज्य टॉपरUPSC TOPPER 2023: स्वाति ने बताया कि वह तीसरे प्रयास में ही सफल हुई हैं. पहले प्रयास में उन्हें परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाने की सामना करना पड़ा था और दूसरे प्रयास में वे मुख्य परीक्षा नहीं पास कर पाए थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में अपने लक्ष्य को हासिल किया.
Read more »
Jamshedpur की Swati Sharma ने लहराया परचम, UPSC परीक्षा में हासिल की 17वीं रैंकUPSC Topper News: जमशेदपुर के मानगो की रहने वाली स्वाति शर्मा ने यूपीएससी परीक्षा में 17वीं रैंक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
